Our - Rokthok Lekhani News

मुंबई: उद्धव ठाकरे को कोई हक नहीं है कि वे हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हिदायत दें - राम कदम
मुंबई: नेता राम कदम ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को कोई हक नहीं है कि वे हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हिदायत दें। देवेंद्र फडणवीस सरकार हर व्यक्ति के हितों को विशेष प्राथमिकता देती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार हमेशा से ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और हमेशा उनके बारे में सोचा है। लिहाजा, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसानों को हमारे रहते हुए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता उस दिन को नहीं भूल सकती है जब कोविड काल में उद्धव ठाकरे अपने बंगले में बैठकर बिरयानी खा रहे थे। अब ऐसे लोग हमें नसीहत न ही दें तो बेहतर रहेगा। ऐसे लोगों के सुझावों की हमें कोई जरूरत नहीं है। हमारी सरकार हमेशा से ही जनता के हितों को तवज्जो देती आई है और आगे भी देती रहेगी। लोगों के हितों के साथ हमारी सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि वह बहुत 'किसान-किसान' कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अब तक किसानों को कौन-कौन सी सहायता प्रदान की है, जरा खुलकर बताएंगे। सच्चाई तो यह है कि इन लोगों ने आज तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा विधायक ने कहा कि उद्धव ठाकरे इस बात को भलीभांति समझ लें कि इस सरकार को उनके सुझाव की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी। किसानों के हितों के साथ कोई खिलवाड़ हमें स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा नेता रामकदम ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से आतंकवाद के संबंध में दिए बयान को उनके डर की उपज करार दिया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारा भारत बदल रहा है। इसकी सामरिक शक्ति मजबूत हो रही है। यह उसी का नतीजा है कि आज की तारीख में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस तरह का बयान देने पर मजबूर हो चुके हैं। यह कांग्रेस की सरकार नहीं है कि कोई भी आतंकवादी आकर यहां कुछ भी कर जाए और हम हाथ पर हाध धरकर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो 26 /11 के हमले के बाद सेना तत्कालीन सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलने की मंजूरी मांग रही थी, लेकिन अफसोस उन्हें यह मंजूरी नहीं दी गई, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है, जो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने पर विश्वास रखती है।

दिल्ली : हमें अपने संविधान पर गर्व है… पड़ोसी देशों की ओर देखिए… नेपाल में हमने देखा - चीफ जस्‍ट‍िस बीआर गवई
दिल्ली : नेपाल के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है. प्रेस‍िडेंश‍ियल रेफरेंस पर सुनवाई के दौरान कांस्‍टीट्यूशन बेंच की अध्‍यक्षता कर रहे चीफ जस्‍ट‍िस  बीआर गवई ने कहा, हमें अपने संविधान पर गर्व है… पड़ोसी देशों की ओर देखिए… नेपाल में हमने देखा.  दरअसल हुआ कुछ यूं क‍ि प्रेस‍िडेंश‍ियल रेफरेंस मामले की सुनवाई के दौरान संविधान पीठ अलग-अलग पक्षों को सुन रही थी. इसी बीच सॉलिसिटर जनरल  तुषार मेहता ने भी बहस में हिस्सा लिया. उन्होंने संविधान की शक्ति पर जोर देते हुए इमरजेंसी का जिक्र किया. तुषार मेहता ने कहा, जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, तब जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि न सिर्फ कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई, बल्कि इंदिरा गांधी अपनी सीट भी हार गईं. इसके बाद दूसरी सरकार आई, लेकिन जब वह जनता को संभाल न पाई तो उसी जनता ने इंदिरा गांधी को दोबारा सत्ता में पहुंचा दिया. यही संविधान की ताकत है. इस पर  चीफ जस्‍ट‍िस  गवई ने तुरंत जोड़ा, वो भी प्रचंड बहुमत के साथ. एसजी ने सहमति जताते हुए कहा, हां, यही हमारे संविधान की ताकत है और यह राजनीतिक तर्क नहीं, बल्कि सच्चाई है.

पड़ोसी देशों का ज‍िक्र क्यों?
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता और संविधान को लेकर विवाद जारी हैं. नेपाल में हालात ऐसे बन गए हैं क‍ि जनता के गुस्‍से की वजह से प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ा है. चार द‍िन से देश में आग लगी हुई है. बांग्‍लादेश में कुछ महीनों पहले ऐसे ही हालात बने थे और प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी.

हमें क्यों है गर्व?
भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़ा और सबसे लोकतांत्रिक संविधान में से एक है. इसने न केवल जनता को बराबरी और अधिकार दिए हैं, बल्कि सत्ता में बैठे नेताओं को भी सीमाओं में रहने का सबक सिखाया है. आपातकाल जैसी स्थिति में भी लोकतंत्र ने अपनी राह बनाई और जनता ने संविधान के जरिए ही सत्ता को पलट दिया. न्यायपालिका ने कई ऐतिहासिक फैसलों के जरिए संविधान की आत्मा को मजबूत बनाए रखा है. चीफ जस्‍ट‍िस  गवई की टिप्पणी इसी भरोसे की ओर इशारा करती है कि चाहे कितने भी संकट आएं, भारतीय लोकतंत्र अपने संविधान की वजह से बार-बार मजबूत होकर खड़ा हुआ है.

बीजेपी नेता ने राज ठाकरे पर साधा निशाना... हिंदी मेरी मां और मराठी हमारी मौसी
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र और गुजरात दिवस के अवसर पर दोनों ही राज्यों में धूम धाम से जश्न मनाया गया. महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर भारतीय संघ ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं. यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक ज़रूरी कदम के तौर पर की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों और उत्तर भारतीय नेताओं ने मराठी भाषा में संबोधन से की. उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास केवल सहायता देने का नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने का है. यह आयोजन बताता है कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र को केवल रोज़गार का माध्यम नहीं, अपनी कर्मभूमि मानता है.”

'मराठी-गैर मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं लोग'
इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी. यानी हिंदी हमारी मां है और मराठी हमारी मौसी. कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं. जब उन्हें अपनी राजनीतिक ज़मीन खिसकती नजर आती है, तभी वे भाषा का सहारा लेते हैं.”

कृपाशंकर सिंह ने यह भी कहा, “जो लोग मराठी अस्मिता की बात करते हैं, उनके अपने बच्चे मराठी नहीं बल्कि अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ते हैं.” उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय को महाराष्ट्र के विकास का ‘बराबर का भागीदार’ बताया और कहा, “यह समाज सिर्फ श्रमिक नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की उन्नति में समर्पित नागरिक भी है.”

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले मराठी और गैर मराठी भाषा विवाद के दौरान उत्तर भारतीय संघ का ये कार्यक्रम राजनीतिक मायनों में भी अहम है.

नई दिल्ली : नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान
नई दिल्ली : झारखंड में सुरक्षा बलों की तरफ से आठ नक्सलियों को मार गिराने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता बरकरार है। बता दें कि, झारखंड के बोकारो जिले में सीआरपीएफ और पुलिस के कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है।

हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- 'नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में आठ माओवादियों को ढेर कर दिया गया, जिसमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।'