forget - Rokthok Lekhani News

मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट
मुंबई: सिंगापुर का मरीना बे और दुबई का पाम जुमेराह उन रईसों की पहली पसंद है जो समंदर किनारे लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आने वाले कुछ समय में मुंबई का बांद्रा रेक्लेमेशन, इन दोनों ही जगहों को कड़ी टक्‍कर देगा. मुंबई के इस कोने को देश के सबसे बड़े और आलीशान वाटरफ्रंट डिस्ट्रिक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है.  बांद्रा रेक्लेमेशन के पास बांद्रा बे को विकसित किया जा रहा है. बांद्रा बे में आने वाले वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होने जा रहा है. समंदर के किनारे करीब 80 लाख वर्ग फुट के इलाके में आलीशान घर, विला और बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे. देश के 11 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स इस महाप्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं.

मुंबई बनेगी वाटरफ्रंट कैपिटल
इस नए बदलाव के साथ ही मुंबई जल्द ही भारत की वाटरफ्रंट कैपिटल बन जाएगी. बांद्रा बे की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. इसके एक तरफ खूबसूरत समंदर है. दूसरी तरफ देश का सबसे महंगा बिजनेस हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स है.
सी-लिंक, कोस्टल रोड, मेट्रो और एयरपोर्ट से यह इलाका अच्‍छे से कनेक्‍ट है. आने वाले वक्त में इसके पास बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी बनने वाला है. ये सारी चीजें मिलकर इसे भारत का सबसे वीआईपी पता यानी ट्रॉफी एड्रेस बना देंगी.

क्या दुबई-सिंगापुर को दे पाएगा मात?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांद्रा बे भारत के लग्जरी मार्केट की तस्वीर पूरी तरह बदल देगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को खींचने के मामले में इसे दुबई या सिंगापुर की बराबरी करने में थोड़ा वक्त लगेगा. इसकी वजह दुबई में 0% टैक्स पॉलिसी है और सिंगापुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत मजबूत है. लेकिन भारत के अमीरों और प्रीमियम खरीदारों के लिए बांद्रा बे पहली पसंद बनने के लिए पूरी तरह तैयार है.

मुंबई : क्या ठाकरे बंधु अपने पुराने मतभेद भुलाकर हाथ मिलाएंगे?
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ये सवाल गूंजने लगा है कि क्या ठाकरे बंधु अपने पुराने मतभेद भुलाकर हाथ मिलाएंगे? मराठी अस्मिता और राज्य के हितों के मुद्दे पर राज ठाकरे के हालिया बयान ने इस संभावना को हवा दी है. राज ठाकरे ने एक्टर महेश मांजरेकर के पॉडकास्ट में कहा, 'जब बड़े मुद्दे सामने होते हैं, तो आपसी झगड़े छोटे लगते हैं. महाराष्ट्र के अस्तित्व और मराठी मानुष के लिए हमारे बीच के झगड़े तुच्छ हैं. साथ आना मुश्किल नहीं है, बस इसके लिए इच्छा होनी चाहिए और वो सिर्फ मेरे अकेले की इच्छा का सवाल नहीं है, अकेले मेरे स्वार्थ का सवाल नहीं है. बड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है.'

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं भी आवाहन करता हूं कि सभी मराठी लोग मराठी मानुष के हित में एकसाथ आएं लेकिन एक ही शर्त है. जब लोकसभा के वक्त मैं कह रहा था कि महाराष्ट्र से उद्योग गुजरात में लेकर जा रहे हैं तब अगर उसका विरोध होता तो आज केंद्र में ये सरकार नहीं होती. राज्य में भी महाराष्ट्र के हित के बारे में विचार करने वाली सरकार होती.' उद्धव ठाकरे ने कहा, 'तब आपने उनका समर्थन किया, अब विरोध, उसके बाद तड़जोड ये ठीक नहीं होगा. जो भी महाराष्ट्र के हित के खिलाफ होगा उसे मैं घर बुलाकर खाना नहीं खिलाऊंगा. पहले ये करो फिर महाराष्ट्र के हित की बात करो.'

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से दादर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. पिछले वर्ष राज्य विधानसभा चुनाव के बाद यह शिंदे की ठाकरे के निवास 'शिव तीर्थ' की पहली यात्रा थी. शिवसेना अध्यक्ष के साथ पार्टी नेता और महायुति सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत भी थे. सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे की इस यात्रा के दौरान राज ठाकरे के बेटे अमित और मुंबई मनसे अध्यक्ष संदीप देशपांडे भी मौजूद थे. शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था. यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस साल मुंबई नगर निगम के चुनाव होने की उम्मीद है. ये चुनाव तीन साल से लंबित हैं. पिछले दो महीनों से मनसे मराठी भाषा को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है और मांग कर रही है कि राज्य में हर जगह मराठी भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.