Sachin - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
मुंबई : महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।

13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद परिवार ने शुरू में यह माना कि घरेलू खर्च के लिए निकाले गए नकदी भी आग में जलकर नष्ट हो गए थे। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब थे, जिससे संदेह और बढ़ गया। घर में चार घरेलू नौकरों ने पिछले पांच सालों में व्यवस्थित तरीके से लगभग 2.65 करोड़ रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

घर का नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी अरेस्ट
वर्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में घर के नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

24 सालों से सचिन अहीर के घर पर नौकर है प्रवीण
वह पिछले 24 सालों से अहीर के घर पर काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोलंकी ने चोरी का सामान बेचने और उससे मिली रकम को अपने साथियों में बांटने की बात कबूल कर ली है। सचिन अहीर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रोशन की देखरेख में जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

कृष्णा ने बताया कि हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम के सिलसिले में पिछले दो सालों से अपने परिवार के साथ वर्ली सी फेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग खार के एक फ्लैट में रह रहे हैं। हालांकि वे अक्सर वर्ली सीफेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग में अपने परिवार के घर आते-जाते रहते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता के घर पर चोरी की यह घटना हुई है।

मुंबई : सचिन मोहन अहीर ने संभाली उप सभापति की जिम्मेदारी
मुंबई: शिवसेना शिंदे समूह के विधायक सचिन मोहन अहीर को बुधवार को एकमत से महाराष्ट्र विधान परिषद् का उप सभापति घोषित किया गया है। यह घोषणा विधान परिषद् के सभापति प्रो. राम शिंदे ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल सहित तमाम मंत्री, विधायक और अधिकारी उपस्थित थे। महाराष्ट्र विधान परिषद् के उपसभापति पद के लिए भाजपा गठबंधन की ओर से शिंदे समूह के विधायक सचिन मोहन अहीर ने मंगलवार को नामांकन किया था। इसके बाद बुधवार सुबह महाविकास आघाड़ी की ओर से जे.एम. अभ्यंकर ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

आज दोपहर विधान परिषद में चुनाव के दौरान सभापति राम शिंदे ने महाविकास आघाड़ी के नेताओं को विपक्ष की ओर से दाखिल नामांकन वापस लेने की अपील की, जिसे महाविकास आघाड़ी के विपक्षी नेताओं ने मान्य कर लिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सचिन मोहन अहीर का नामांकन का प्रस्ताव सभागृह में पेश किया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत से मंजूरी दी। सभापति राम शिंदे ने सचिन मोहन अहीर का चुनाव एकमत से किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी।

विधान परिषद में चुनाव के दौरान सभापति राम शिंदे ने महाविकास आघाड़ी के नेताओं को विपक्ष की ओर से दाखिल नामांकन वापस लेने की अपील की, जिसे महाविकास आघाड़ी के विपक्षी नेताओं ने मान्य कर लिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सचिन मोहन अहीर का नामांकन का प्रस्ताव सभागृह में पेश किया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत से मंजूरी दी। सभापति राम शिंदे ने सचिन मोहन अहीर का चुनाव एकमत से किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी।

पुणे: सचिन अहीर के दल बदल पर सुषमा अंधारे का हमला, बोलीं- यह राजनीतिक बदले की रणनीति
पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों दल-बदल और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन टाइगर 3’ की चर्चाओं के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक सचिन अहीर का एकनाथ शिंदे गुट में जाना और उन्हें विधानसभा के उपसभापति पद के लिए नामित किया जाना नया राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इस घटनाक्रम पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एकनाथ शिंदे और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा अंधारे ने कहा कि महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वे सामान्य दल-बदल नहीं बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष को कमजोर करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। सुषमा अंधारे ने कहा कि सचिन अहीर वही नेता हैं जो उन्हें शिवसेना में लेकर आए थे। उन्होंने याद दिलाया कि सचिन अहीर को आदित्य ठाकरे का करीबी माना जाता था और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऐसे नेता का अचानक पार्टी छोड़ देना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने सम्मान, जिम्मेदारी और पहचान दी, वही अब दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा अंधारे ने कहा कि महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वे सामान्य दल-बदल नहीं बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष को कमजोर करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। सुषमा अंधारे ने कहा कि सचिन अहीर वही नेता हैं जो उन्हें शिवसेना में लेकर आए थे। उन्होंने याद दिलाया कि सचिन अहीर को आदित्य ठाकरे का करीबी माना जाता था और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऐसे नेता का अचानक पार्टी छोड़ देना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने सम्मान, जिम्मेदारी और पहचान दी, वही अब दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में अब राजनीतिक बदले की राजनीति खुलकर दिखाई दे रही है। उनके अनुसार, पहले राज्य की राजनीति में इस प्रकार के घटनाक्रम कम देखने को मिलते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि नेताओं को अपने सबसे करीबी सहयोगियों पर भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है। सुषमा अंधारे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य की जनता के मुद्दों को सुलझाने के बजाय लगातार राजनीतिक अभियानों में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे-बड़े राजनीतिक अभियान चलाकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, राज्य में प्रशासनिक कामकाज से ज्यादा राजनीतिक जोड़-तोड़ पर ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान राजनीतिक घटनाओं का उद्देश्य केवल सत्ता संतुलन बदलना नहीं बल्कि भविष्य की राजनीति को प्रभावित करना भी है। अंधारे ने दावा किया कि यह पूरा घटनाक्रम राज्य के भीतर राजनीतिक शक्ति संतुलन को नए तरीके से स्थापित करने की कोशिश का हिस्सा है। सुषमा अंधारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अपने राजनीतिक सिद्धांतों पर कायम रहेगी और पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उधर, सचिन अहीर के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने और उन्हें विधानसभा के उपसभापति पद के लिए नामित किए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर सभी दलों की नजर बनी हुई है।

मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष' शाहरुख-सलमान और सचिन समेत कई हस्तियों को मिला न्यौता
मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार-रविवार (7-8 फरवरी, 2026) को मुंबई में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. सुनील आंबेकर ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लिए है और इसमें देश, हिंदुत्व और संघ की कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्टता रखी जाएगी. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को दोपहर तीन बजे से संवाद की शुरुआत होगी. इससे पहले दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, उसी कड़ी में अब मुंबई में आयोजन हो रहा है.

कार्यक्रम के लिए 1200 से ज्यादा लोगों को किया गया आमंत्रित
उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके उद्देश्यों पर सरसंघचालक मोहन भागवत विस्तार से विचार रखेंगे. कला, साहित्य, खेल, व्यवसाय, समाजसेवा, राजनीति, कॉर्पोरेट जगत और सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. अब तक लगभग 1,200 से अधिक लोगों से संपर्क किया गया है, जिनमें से 700 से 800 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. इस संवाद में बोनी कपूर, आशा भोसले और खिलाड़ी चिराग शेट्टी जैसे जाने-मानें लोग भी मौजूद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक, सरसंघचालक मोहन भागवत के संवाद कार्यक्रम में हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को निमंत्रण दिया गया है. इसके लिए अंबानी परिवार, कुमार मंगलम बिरला परिवार, बॉलीवुड का तीनों खान, कपूर परिवार, सचिन तेंदुलकर सहित मुंबई की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है, जिसमें अधिकतर लोगों ने उपस्थिति को लेकर सहमति जताई है.