Anil Deshmukh - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के तेरहवीं के बाद खुलेगा राज! अनिल देशमुख के दावे ने मचाई सनसनी...
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में मौत के बाद से राज्य की राजनीति में अलग ही मोड़ आ गया है। मविआ के सहयोगी दलों द्वारा इस हादसे पर षड्यंत्र का संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की जा रही है। राकां शरद पवार गुट के आला नेता 9 फरवरी के बाद दुर्घटना को लेकर रहस्य खोलने के वक्तव्य दे रहे हैं। शहर में दोनों गुटों के बीच भीतरी राजनीति शुरू हो गई है। अजित पवार राकां के दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रिय थे और उनके आकस्मिक निधन से सभी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। जो उनके करीबी थे उन्हें अपनी जमीन भी खिसकती नजर आ रही थी। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब आगे क्या। वे किसके नेतृत्व में कार्य करेंगे, उनको सुनने वाला कौन होगा।

इसका समाधान भी जल्द ही हो गया। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई। इससे कार्यकर्ताओं का कन्फ्यूजन तो दूर हो गया लेकिन अभी भी स्थानीय कार्यकर्ताओं में यहां हो रहे कुछ घटनाक्रमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राकां के दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही शरद पवार गुट के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों की एक शोकसभा आयोजित की जिसमें सभी राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके बाद से ही अजित पवार गुट के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता दबी जबान यह सवाल उठाने लगे हैं कि मूल पार्टी तो अजित पवार की है जिसका चुनाव चिन्ह भी घड़ी है। ऐसे में स्थानीय संगठन के मुख्य पदाधिकारियों ने सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन क्यों नहीं किया। कुछ तो यह भी संदेह जता रहे हैं कि क्या शरद पवार गुट द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों पर दबाव डालते हुए यह संकेत देने का प्रयास किया गया है। या फिर गाहे-बगाहे दोनों पार्टियों का विलय होगा, इसलिए संभल जाओ। क्या कोई षड्यंत्र चल रहा है। पूर्व गृह मंत्री ने भी अजित दादा के विमान दुर्घटना को लेकर उनकी तेरहवीं के बाद विस्तार से खुलासा करने की बात मीडिया से कही थी। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन वे यह जरूर मान रहे हैं, कुछ तो चल रहा है जो जल्द सामने आएगा।

फडणवीस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार अनिल देशमुख
नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों की रणनीतियां बन रही हैं। इस बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डीसीएम व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम नागपुर विस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मैदान में उतर सकते हैं। इस संदर्भ में देशमुख ने कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ना है, यह निर्णय मैं नहीं ले सकता। पार्टी उम्मीदवारी तय करेगी। जो आदेश होगा, उसके अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा।

अनिल देशमुख ने कहा कि केवल नागपुर नहीं बल्कि पूरे विदर्भ में हमारी चुनाव की तैयारी चल रही है। गोंदिया में भी 3 सीटों पर हमारा दावा रहेगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने टूट के पूर्व जिन-जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, उन सभी सीटों पर दावा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है।

देशमुख ने आराेप लगाया कि बीजेपी राज्य में सत्ता पाने के लिए विधायकों को लालच दिया गया। कर्नाटक में विधायकों को 100-100 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने दावा किया कि जो विधायक शरद पवार को छोड़ सत्ता के साथ चले गए थे वे वापस लौटेंगे।

विधानसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने देशमुख के फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी के संदर्भ में कहा कि महा विकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस तरह की चर्चा का कोई आधार नहीं है। राकां (एसपी) ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से उम्मीदवारी के लिए दावा भी नहीं किया है।
विजय वडेट्टीवार ने बताया कि सीटों की साझेदारी के संदर्भ में चर्चा के लिए महा विकास आघाड‍़ी के नेताओं की 27 अगस्त को बैठक होने वाली थी लेकिन सांसद वसंत चव्हाण के निधन से वह स्थगित कर दी गई। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी ने घर-परिवार तोड़ने का कार्य शुरू किया है। वह सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता पाने की राजनीति कर रही है।

फडणवीस के खिलाफ देशमुख के चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के नेता धर्मरावबाबा आत्राम ने नागपुर में कहा कि देशमुख मेरे खिलाफ अहेरी से लड़ें। फडणवीस के खिलाफ न लड़ें वरना उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अजित पवार ने आदेश दिया तो देशमुख जिस सीट से लड़ेंगे, मैं उनके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं।

आत्राम ने यह भी दावा किया कि जयंतराव पाटिल मेरे संपर्क में हैं। वे महायुति में आने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना को राज्य भर में मिल रहे प्रतिसाद के चलते महा विकास आघाड‍़ी के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए योजना बंद होने का झूठा प्रचार शुरू किया है लेकिन महिलाओं का उन पर भरोसा नहीं रहा है।

देवेंद्र फडणवीस ले रहे राजनीतिक प्रतिशोध - अनिल देशमुख
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख व मौजूदा गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच का वाकयुद्ध खत्म ही नहीं हो रहा है। बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वझे के इसमें शनिवार अचानक कूदने के बाद यह युद्ध और भड़क गया। अनिल देशमुख ने अब फडणवीस को चांदीवाल आयोग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दे दी है। देशमुख का दावा है कि आयोग ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया है। इसलिए फडणवीस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

शनिवार को पुलिस हिरासत में पेशी पर आए सचिन वझे ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि एनसीपी शरदचंद्र पवार विधायक व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अपने पीए के जरिए रिश्वत का पैसा लेते थे।

वझे ने दावा किया कि सीबीआई के पास इसके पुख्ता सबूत हैं तथा उसने (वझे) इस संबंध में महाराष्ट्र के मौजूदा गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी लिखा है। वझे के अचानक सामने आकर पुलिस हिरासत में मीडिया के समक्ष बयान देने पर देशमुख सहित पूरा विपक्ष भड़का हुआ है। विपक्ष वझे के बयान की टाइमिंग और विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है।

देशमुख ने पलटवार करते हुए कहा है कि पूर्व जस्टिस चांदीवाल ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें उन्हें क्लीन चिट दी गई है। लेकिन सरकार इस रिपोर्ट को जारी नहीं कर रही है। जबकि हम सरकार से कई बार अनुरोध कर चुके हैं। देशमुख ने रविवार को कहा कि वझे सिर्फ फडणवीस के इशारे पर उन पर आरोप लगा रहे हैं।

जबकि जस्टिस चांदीवाल ने 11 महीने की जांच के बाद सरकार को जो रिपोर्ट दी है। 1400 पेज की वह रिपोर्ट फिलहाल गृह विभाग यानी देवेंद्र फडणवीस के पास है। लेकिन राज्य सरकार उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है क्योंकि इससे सरकार बेनकाब हो जाएगी। वहीं, फडणवीस ने वझे के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। आरोपों के मद्देनजर देशमुख ने 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
मनसुख हिरन की हत्या के मामले में वझे जेल में बंद
वझे ने पहले जांच आयोग के सामने कहा था कि उन्होंने देशमुख के सहयोगियों को उनके निर्देश पर पैसे पहुंचाये थे। वाजे पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास के बाहर जिलेटिन की छड़ें लगाने का आरोप है। उन पर व्यापारी मनसुख हिरन की हत्या के सिलसिले में भी मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में हैं।
चांदीवाल ने दो साल पहले सौंपी सरकार को रिपोर्ट
देशमुख ने फडणवीस पर वझे के माध्यम से आरोप लगवाकर ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि छह बार तलब किये जाने के बाद भी परमबीर सिंह न्यायमूर्ति चांदीवाल आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा, “आखिर में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और तब सिंह ने हलफनामा देकर कहा कि मुझ पर लगाये गये आरोप मौखिक सूचना पर आधारित हैं एवं उनके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है।” देशमुख ने कहा कि न्यायमूर्ति चांदीवाल ने दो साल पहले सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार फडणवीस को पत्र लिखकर उनसे इस जांच आयोग के निष्कर्षों को सामने रखने का अनुरोध किया था। लेकिन उन्होंने अब तक न तो इसे सार्वजनिक किया और न ही इसे राज्य विधानमंडल के पटल पर रखा।”
एमवीए सरकार ने नहीं की कार्रवाई
देशमुख के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के कार्यकाल में आई थी। उस समय राज्य सरकार उन्हीं की थी। इसलिए उनका कोई संबंध नहीं आया। लेकिन कोर्ट ने जो फैसला दिया, उसे देखेंगे तो सब कुछ साफ हो जाता है। मैं इसके बारे में बार-बार बात नहीं करता क्योंकि अगर कोई हर दिन कुछ कह रहा है तो मैं उसे जवाब देकर उसके स्तर तक गिरना नहीं चाहता। लेकिन आखिरकार सच्चाई सामने आ ही जाएगी। मैं आपको एक बार फिर याद दिलाता हूं कि जब अनिल देशमुख गृह मंत्री थे, तब परमबीर सिंह ने ये आरोप लगाए थे और परमबीर सिंह की नियुक्ति महाविकास अघाड़ी सरकार ने ही की थी। चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट भी मविआ सरकार के कार्यकाल में आई थी। तब उनकी सरकार थी। इसलिए उन्होंने कार्रवाई नहीं की।

शरद पवार को परेशान करने के लिए क्या रोहित पवार पर कार्रवाई की जा रही है - अनिल देशमुख
मुंबई: एनसीपी विधायक रोहित पवार से आज ईडी पूछताछ करेगी. इसके लिए रोहित पवार ईडी के दफ्तर में दाखिल हो गए हैं. इससे पहले राकांपा कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिखाने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया. शरद पवार, सुप्रिया सुले से भी मुलाकात की. लेकिन क्या रोहित पवार के खिलाफ कार्रवाई का मतलब यह है कि शरद पवार को निशाना बनाया जा रहा है?

इस पर विधायक अनिल देशमुख ने टिप्पणी की है. अनिल देशमुख ने कहा, ''उन्होंने चार साल पहले यह कोशिश की थी. उन्होंने शरद पवार को ईडी का नोटिस भेजा था. उन्होंने शरद पवार से शुरुआत की थी. लेकिन जब शरद पवार ने खुद कहा कि मैं ईडी कार्यालय जाऊंगा और वह जाने के लिए तैयार हो गए.

मुंबई को बंद करने का समय आ गया है. तब मुंबई पुलिस कमिश्नर को खुद वहां मौजूद रहना पड़ा. इसलिए शरद पवार पर कोई दबाव नहीं डाल सकता.'' रोहित पवार को समर्थन देने को लेकर देशमुख ने कहा, ''पूरी राष्ट्रवादी पार्टी रोहित पवार का समर्थन कर रही है. रोहित पवार हमारे युवा साथी हैं, इसलिए हम सभी उनका समर्थन कर रहे हैं.

रोहित पवार ने 800 किलोमीटर की अच्छी संघर्ष यात्रा की. इसमें उन्होंने देश के मुद्दों को उठाया.'' सदन में युवा और किसान. अच्छा काम करने वालों के खिलाफ. देशमुख ने यह भी कहा कि सरकार ऐसी हरकतें कर रही है. उन्होंने मुझे, संजय राउत और नवाब मलिक को परेशानी दी. रोहित पवार एक मजबूत नेता हैं और हम उनके साथ हैं.