Ranveer - Rokthok Lekhani

मुंबई : रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन
मुंबई : रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है. वहीं, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुएपुलिस ने न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस के पीछे कोई बड़ी साजिश है या इसके तार कहीं और से जुड़े हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम रोहित शेट्टी फायरिंग केस के चारों आरोपियों स्वप्निल साकट, आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लेकर उस जगह पहुंची, जहां यह वारदात हुई थी. पुलिस ने पूरी घटना का रीक्रिएशन किया यानी यह समझने की कोशिश की कि आखिर उस दिन क्या-क्या हुआ था. जांच टीम ने पुणे से स्कूटी खरीदने से लेकर, उसे सड़क के रास्ते मुंबई लाने और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्क करने तक के पूरे सफर को फिर से दोहराया.

पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के बयानों का उनके एक्शन से मिलान किया और कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि सच सामने आ सके.
पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले शख्स ने पैसों की मांग की थी. जैसे ही रणवीर ने इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी, जांच में तेजी आ गई. इसी कड़ी में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है ताकि जांच में मदद मिल सके.
पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था. इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक शख्स ने उनसे पैसों की डिमांड की थी. इस धमकी के बाद रणवीर ने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जांच में तेजी आई और क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया. इस मामले में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है.
पैसों के लेन-देन से जुड़ी नई जानकारियां मिली
सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस के हाथ पैसों के लेन-देन से जुड़ी कुछ नई जानकारियां भी लगी हैं. आरोपियों ने खुलासा किया है कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें 11000 रुपये अलग से दिए थे. पहले खबर आई थी कि उन्हें 40000 रुपये मिले थे, लेकिन अब पता चला है कि कुल 51,000 रुपये का लेन-देन हुआ था. इसमें से 30,000 रुपये स्कूटी खरीदने में खर्च हुए और बाकी के 21000 रुपये उन्होंने दूसरी चीजों पर खर्च किए.

मुंबई : एक्टर रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के बहनोई को धमकी के मामले के बाद सीएम ने सख्त रवैया अपनाया
मुंबई : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई फिल्मी सितारों को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में माहौल खराब करने की कोई कोशिश करेगा, तो उसको पुलिस ढूंढेगी और ठोकेगी। किसी भी गैंग को मुंबई में पैर पसारने नहीं दिए जाएंगे। पुलिस को खुली छूट दी गई है कि अपराधियों को खोज कर कानून के दायरे में लाया जाए और शहर में डर का माहौल खत्म किया जाए।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड की वापसी नहीं होने दी जाएगी। जिन लोगों ने फायरिंग की या धमकी दी, सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अपराधी चाहे जितने प्रभावशाली या संगठित क्यों न हों, कानून से ऊपर नहीं हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तेजी और सटीकता के साथ काम किया जाए।

'किसी को डरने की जरूरत नहीं
फडणवीस ने कहा कि मुंबई में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बॉलिवुड वालों को जो धमकी मिली है या उनके घरों पर गोलीबारी हुई है, उसकी जांच जारी है। पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा बढ़ाई है। बता दें कि कुछ दिन पहले निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग, अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी और अब सलमान खान के रिश्तेदार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी का मामला सामने आया है।

निशाने पर बॉलिवुड
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस नोट वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए भेजा गया। इसी तरह की एक घटना में, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और धमकी दी। इससे पहले एक और गंभीर घटना में, निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी।

मुंबई : रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना का बयान दर्ज
मुंबई : यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर द्वारा पूछताछ के लिए पेश हुए। यह ध्यान देने योग्य है कि महाराष्ट्र साइबर ने यूट्यूबर्स के खिलाफ तीन समन जारी किए थे, जिसमें उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।
यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र साइबर द्वारा पूछताछ के लिए पेश हुए। यह ध्यान देने योग्य है कि महाराष्ट्र साइबर ने यूट्यूबर्स के खिलाफ तीन समन जारी किए थे, जिसमें उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

एक अधिकारी के अनुसार, रणवीर और समय दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में महाराष्ट्र साइबर कार्यालय पहुंचे। पिछले हफ्ते रणवीर अल्लाहबादिया अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर के समक्ष पेश नहीं हुए। महाराष्ट्र गृह विभाग साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग का मुख्यालय है, जिसे महाराष्ट्र साइबर के नाम से जाना जाता है।

समय पिछले हफ्ते गुवाहाटी क्राइम ब्रांच गए थे, ताकि जांच अधिकारी उनका बयान दर्ज कर सकें। प्रभावशाली व्यक्ति अपूर्व मुखीजा, पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अन्य के साथ, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, जो मामले में कथित प्रतिवादियों में से एक हैं, अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहले गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए।