Kirit - Rokthok Lekhani News

मुंबई: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
मुंबई: महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) के तहत राज्य के कुल 9,78,54,049 वोटर्स में से 9,69,54,766 वोटर्स (99.08 प्रतिशत) को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए हैं. ऐसे में लगभग 1.8 करोड़ वोटर्स के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हट सकते हैं. इस बीच महाराष्ट्र् बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप मढ़ दिए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई की विधानसभा सीटों के आंकड़ों में मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने की दर में बड़ा अंतर नजर आ रहा है. मानखुर्द शिवाजीनगर में यह 2.91% और अणुशक्तिनगर नगर में 2.36% है, जबकि माहिम में 7.72%, बायकुला में 6.71% और शिवड़ी में 6.26% दर्ज की गई है.

किरीट सौमेया ने लगाए ये आरोप
किरीट सौमेया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आंकड़े जारी किए हैं. इसमें उन्होंने लिखा, "मुंबई में मृत्यु के कारण मतदाताओं के नाम हटाए जाने के संबंध में विरोधाभास देखा गया. मानखुर्द में यह 2.91%, अणुशक्तिनगर नगर में 2.6% है, जबकि माहिम में 7.72%, भायखला में 6.71% और शिवदी में 6.26% है. मानखुर्द और अणुशक्तिनगर नगर विधानसभा क्षेत्रों में बांग्लादेशी मुस्लिम/प्रवासियों की बड़ी आबादी है."

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या बताया?
मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केवल 7,60,98,153 फॉर्म (77.77 प्रतिशत) ही साइन होकर और डिजिटाइज होकर वापस आए हैं. वे राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.
फिर भी एएसडीडी कैटेगरी के तहत कुल 1,80,60,697 फॉर्म (18.46 प्रतिशत) जमा नहीं हो पाए हैं, इसमें वे वोटर्स शामिल हैं जो अनुपस्थित ), दूसरी जगह चले गए, मृत या डुप्लिकेट हैं. 3,695,199 वोटर्स (3.78 प्रतिशत) के मामले में अभी कार्रवाई बाकी है. महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से लगभग 1.80 करोड़ वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं.

फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख कब?
वोटर्स से एन्यूमरेशन फॉर्म (ईएफ) जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त, 2026 तय की गई है.इसके बाद, 24 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) जारी की जाएगी. इसके साथ ही, नागरिकों के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए 23 सितंबर 2026 तक एक महीने का समय मिलेगा.
वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन 27 अक्टूबर 2026 को होना तय है.योग्य मतदाताओं के नाम लिस्ट से छूटने से रोकने के लिए जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को सख्त वेरिफिकेशन नियम लागू करने का निर्देश दिया गया है.

मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप
मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अब 'स्कूल जिहाद' नाम के नए शब्द का जिक्र किया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में 164 स्कूल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं. उनका कहना है कि 152 स्कूल मुस्लिम बहुल इलाके में हैं. बच्चों के नाम पर ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि इसमें इंटरनेशनल साजिश हो सकती है. लैंड माफिया सरकारी जमीन को हड़प रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं.
किरीट सोमैया ने दावा करते हुए कहा, ''हमने खुद इन स्कूलों का दौरा किया और वीडियो जारी कर बताया कि कई जगह पर तो स्कूल के नाम पर बिल्डिंग बनाई गई है और बाद में वहां मस्जिद खड़ी कर दी गई. कहीं मंदिर की जगह हड़प कर भी ऐसे स्कूल बनाए गए और इसके नाम पर स्कूल जिहाद किया.

किरीट सोमैया ने की तुरंत कार्रवाई की मांग
किरीट सोमैया ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किए जाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सोमैया ने बताया, ''बीएमसी में अब बीजेपी की सत्ता आई है इसलिए तत्परता से कार्रवाई होगी. लिस्ट सामने आने के बाद बीएमसी मेयर ने तुरंत कार्रवाई की बात कही है. अगर ये कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं खुद बीएमसी दफ्तर के सामने खड़ा मिलूंगा.''

किन इलाके के स्कूलों में किरीट सोमैया ने किया दौरा?
उन्होंने आगे बताया, ''इन स्कूलों में 145 इंग्लिश स्कूल है, 4 हिंदी और 4 मराठी हैं. 11 तो उर्दू मीडियम के स्कूल हैं. इन सभी को मुस्लिम लैंड माफिया ने जमीन पर कब्जा करने के लिए इसे स्कूल का नाम दिया है. किरीट सोमैया के मुताबिक उन्होंने जिन स्कूलों का दौरा किया है जो मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला, मालवणी में हैं जो बहुल मुस्लिम इलाका है. बीजेपी नेता सोमैया ने कहा, ''बच्चों के नाम से ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा.''

मुंबई : पूर्व सांसद किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने “आई लव महादेव” अभियान में नोटिस जारी किया
मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने “आई लव महादेव” अभियान में शामिल न होने का नोटिस जारी किया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस आयोजन से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए बिना अनुमति कार्यक्रम न किया जाए. मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुर्ला के एलबीएस रोड पर होने वाले “आई लव महादेव” कार्यक्रम के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई है.
नोटिस में साफ लिखा गया है कि अगर सोमैया या उनके समर्थक बिना इजाजत सड़कों पर जमा होते हैं या कोई ऐसा कदम उठाते हैं जिससे सामाजिक अशांति फैले, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि यह नोटिस आगे चलकर सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

सोमैया बोले- 'मैं जरूर जाऊंगा'
पुलिस के इस नोटिस के बावजूद किरीट सोमैया ने कार्यक्रम में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, “मुझे कल शाम 6 बजे कुर्ला के एलबीएस रोड पर न्यू इंडिया आजाद रेस्टोरेंट के पास आयोजित ‘आई लव महादेव’ अभियान में भाग लेने से रोका गया है, लेकिन मैं वहां जरूर जाऊंगा.”
सोमैया ने इस अभियान को धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया और कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक हिस्सा लेंगे.

पुलिस को कानून-व्यवस्था बिगड़ने का डर
पुलिस का मानना है कि बिना अनुमति किसी बड़े धार्मिक आयोजन से भीड़ जुटने और नारेबाजी की स्थिति बन सकती है, जिससे तनाव फैलने की आशंका है. इसी वजह से कुर्ला इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने आयोजकों से अपील की है कि वे बिना इजाजत सभा न करें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो.

इस पूरे मामले ने मुंबई की सियासत को गरमा दिया है. भाजपा समर्थक इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल कह रहे हैं कि यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कदम है.

क्या है ‘आई लव महादेव’ अभियान
‘आई लव महादेव’ अभियान का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और सामाजिक सौहार्द बढ़ाना बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि ऐसे आयोजनों के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है ताकि कोई सुरक्षा या शांति व्यवस्था का मुद्दा न उठे. मुंबई पुलिस ने कुर्ला और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी है. अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. सोमैया के बयान के बाद मंगलवार को क्षेत्र में सियासी और धार्मिक दोनों मोर्चों पर हलचल बढ़ने के आसार हैं.

मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज
मुंबई : महाराष्ट्र में बीजेपी नेता किरीट सोमैया को खुलेआम धमकी मिली है। ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने उन्हें यह धमकी दी है। किरीट सोमैया ने इसके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। किरीट का कहना है कि ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें धमकी दी है। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?

धमकी देने वाला शख्स कौन?
बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को धमकाने वाले शख्स का नाम युसुफ उमर अंसारी है, जो हजरत ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन का सचिव है। युसुफ अंसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को मैं खुद इसके घर पर जाऊंगा। इसका पता निकालकर मुझे दीजिए। यह जहां भी रहता है हम खुद वहां जाएंगे और घर के सामने धरना, मोर्चा, प्रदर्शन करेंगे। इसके कॉलर पकड़कर बाहर निकालेंगे।

वीडियो में शेयर किया नंबर
युसुफ अंसारी ने वीडियो में कहा कि सभी मुसलमानों से मेरी गुजारिश है कि किसी भी मस्जिद के पास पुलिस आती है लाउडस्पीकर निकालें या आवाज कम करने के लिए कहे तो यह मेरा फोन नंबर है। सीधा मुझसे संपर्क करो। कोई आकर कुछ भी बोलेगा और हम उसको फॉलो करेंगे? यह हिन्दुस्तान, बंबई और महाराष्ट्र है, जो बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। बीजेपी की तानाशाह हुकूमत से नहीं चलेगा।