t - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका व इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 'खामेनेई का जाना एक युग का अंत है, भारत ने सच्चा दोस्त खोया। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा साथ दिया। ईरान ने कश्मीर पर भारत का पक्ष लिया, सस्ता तेल भी उपलब्ध कराया।

संजय सिंह ने कहा कि आज ईरान संकट में है, भारत को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने वैश्विक तानाशाह अमेरिका को रोकने की बात कही, वेनेजुएला के बाद ईरान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका और इजरायल की तानाशाही पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी को 'विश्वगुरु नहीं गुरुघंटाल' कहा।

मुंबई : सरकार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
मुंबई। सरकार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जिसके लिए ऑफर फॉर सेल 11 फरवरी को खुलेगा। भेल ने शेयर बाजार को बताया कि सरकार कंपनी के 10,44,61,901 इक्विटी शेयर बेचेगी जो उसकी कुल चुकाता पूंजी का तीन प्रतिशत है। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए 1,04,46,189 शेयर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ज्यादा प्रतिसाद मिलने पर 6,96,41,267 इक्विटी शेयर (दो प्रतिशत) अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का भी विकल्प रखा गया है।

गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस 11 फरवरी को और खुदरा निवेशकों तथा कर्मचारियों के लिए 12 फरवरी को खुलेगा। ओएफएस के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 254 रुपए रखा गया है। कंपनी के दो रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर मंगलवार को 1.45 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 276.05 रुपए पर बंद हुए।

न्यूनतम मूल्य के आधार पर तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर सरकार को कम से कम 2,653.33 करोड़ रुपए की आमदनी होगी जबकि पांच प्रतिशत शेयर बेचकर उसे 4,422.22 करोड़ रुपए की कमाई होगी। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, 31 दिसंबर को भेल में सरकार की हिस्सेदारी 63.17 प्रतिशत और सार्वजनिक हिस्सेदारी 36.83 प्रतिशत थी।

पटना : संसद में उठा महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हमले का मुद्दा, लोजपा ने मांगी बिहार वालों की सुरक्षा
पटना : महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे हमले का मुद्दा संसद में उठा है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (लोजपा-आर) ने सरकार से महाराष्ट्र में हिंदी भाषी की सुरक्षा की मांग की. बिहार के खगड़िया से लोजपा-आर के सांसद राजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता रोजी-रोटी कमाने गए हिंदी भाषी लोगों से मारपीट कर रहे हैं.

सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में कहा कि कोई व्यक्ति अपने परिवार को छोड़कर किसी अन्य राज्य में जाकर नौकरी करता है, तो वह शौक नहीं बल्कि मजबूरी होती है. कोई कारखाना, उद्योग या व्यापारिक घराना किसी को नौकरी देता है तो यह एहसान नहीं होता है. बल्कि, कर्मचारियों की योग्यता के आधार पर उन्हें नौकरी दी जाती है. लोजपा-आर के सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि बिहार यूपी के हिंदी भाषा के लोग जो महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए. वर्मा ने यह भी दावा किया कि राज ठाकरे का राजनीतिक अस्तित्व खोता जा रहा है, इसलिए मनसे के लोग ओछी हरकत कर रहे हैं.

मराठी बोलने के लिए आग्रह करना गलत नहीं

बीते कुछ समय से महाराष्ट्र में मराठी भाषा न बोलने पर हिंदी पट्टी के लोगों पर मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की खबरें आई हैं. हाल ही में मुंबई के पोवई क्षेत्र में मराठी न बोलने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पिछले महीने वर्सोवा में भी एक डी-मार्ट के कर्मचारी को मराठी में बात न करने पर पिटाई कर दी गई थी. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इस मुद्दे पर कहा कि महाराष्ट्र में मराठी बोलने के लिए आग्रह करना कोई गलत बात नहीं है. सरकार का भी मानना है कि मराठी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए. लेकिन, इसके लिए कोई कानून हाथ में लेता है तो उस पर कार्रवाई होगी.