tallest - Rokthok Lekhani News

मुंबई : देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज बनकर तैयार, 1 मई से खुल जाएगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक, आधे घंटे घटेगी दूरी
मुंबई : मुंबई से पुणे के बीच सफर करने वाले यात्री 1 मई से अपने गंतव्य स्थान तक 25 मिनट पहले पहुंच सकेंगे। यात्रियों का सफर कम समय में पूरा कराने के लिए सह्याद्रि के दो पर्वत के बीच देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार करने का काम 99.9 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) 1 मई को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बने 13.3 किमी लंबे मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट को आम गाड़ियों के लिए खोलने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रॉजेक्ट के तहत दो पहाड़ों के बीच मार्ग तैयार करने के लिए 182 मीटर ऊंचा केबल ब्रिज तैयार किया गया है। 182 ऊंचे ब्रिज पर गाड़ियां 132 मीटर की ऊंचाई से गुजरेगी।

मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट के माध्यम से पहाड़ के बीच रास्ता तैयार किया जा रहा है। ऐसा कर एमएसआरडीसी ने मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे की दूरी 6 किमी घटा दी है। नया रास्ता तैयार होने से वाहन चालकों को पहाड़ का चक्कर लगाते हुए आगे नहीं बढ़ना नहीं पड़ेगा। सीधी सड़क होने से गाड़ियां तेजी से आगे बढ़ पाएगी।

99.9 फीसदी काम पूरा
देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार करने वाली अॅफकॉन्स कंपनी के अनुसार, ब्रिज 99.9 फीसदी तक बन कर तैयार हो चुका है। अब केवल अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। सरकार 1 मई तक ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल सकती है।

क्या है मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट?
गौजूदा समय में एक्सप्रेस वे पर खोपोली एक्जिट से सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट के बीच की दूरी 19 किगी है। मिसिंग लिक के बन जने से 19 किमी की दूरी घट कर 13.3 किमी में सिमट जाएगी। पॉजेक्ट के तहत दो टनल और दो केबल ब्रिज बनाए गए है। 13.33 किमी के कुल मार्ग में से 11 किमी लबी टनल और करीब 2 किमी का केबल ब्रिज है। करीब 850 नीटर लंबे और 26 मीटर चौड़े दो केवल ब्रिज का निर्माण दो चरण में किया गया है।

डेडलाइन मिस कर बना मिसिंग लिंक
मिसिंग लिक प्रॉजेक्ट के तहत टनल तैयार करने का काम कई महीने पहले पूरा किया जा चुका था। लेकिन 182 मीटर ऊंचा ब्रिज तैयार करने में आ रही चुनौतियों की वजह से 2024 में बन कर तैयार होने वाला ब्रिज अब बन पाया है। पहले इसकी डेडलाइन मार्च 2024, फिर जनवरी 2025, फिर मर्च 2025 रखी गई थी। अफकॉन्स के अनुसर, ब्रिज का निर्माण ऐसा स्थान पर किया गया है, जहां सब कुछ मौसम पर निर्भर होता था। हवा की रफ्तार अधिक होने, कोहरा होने पर काम रोकना पड़ता था। वहीं मानसून के दौरान परिसर में खूब बारिश होने की वजह से चार महीने काम बंद करना पड़ता था।

मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देश का सबसे लंबे आवासीय टावर बनने जा रहे हैं. 306 मीटर के ये ट्विन टावर तारदेव इलाके में बनेंगे, जो शहर के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है. इस रेजिडेंशियल टावर में अल्ट्रा-लग्जरी लिविंग वाले अपार्टमेंट बनाए जाएंगे. बता दें, अवान टावर्स के नाम से बनाई जा रहीं ये इमारतें मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड बनवा रहा है, जिसके आर्किटेक्ट मशहूर हफीज कॉन्ट्रैक्टर हैं. अवान टावर्स से मुंबई की शानदार स्काईलाइन के साथ-साथ अरेबियन सागर, क्वीन्स नेकलेस और महालक्ष्मी रेसकोर्स का नजारा देखा जा सकेगा. अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह इमारत कितने फ्लोर की होगी. हालांकि, 11 मंजिलें पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए बनाई जाएगी.

अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वालों के लिए बनेंगे टावर्स

टावर 2 में 3-4-5 BHK यानी बेडरूम, हॉल, किचेन के अपार्टमेंट होंगे. फ्लैट का एरिया 1300 से 3282 स्क्वायर फीट होगा. ट्विन टावर्स का एरिया 6.5 लाख स्क्वायर फीट होगा.  मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड का प्लान देश के हाई नेट-वर्थ वाले और अल्ट्रा हाई नेट-वर्थ वाले लोगों को टारगेट करने का है.  इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह ने कहा, "आराध्या अवान केवल रेजिडेंस नहीं, बल्कि नियो-लग्जरी लिविंग का बड़ा उदाहरण हैं. देश में आर्किटेक्चर का ऐसा विजन कभी नहीं दिया गया है. अवान वह जगह है जहां वैभव और इनोवेशन एक साथ मिलते हैं. यहां शानदार नजारे, बेजोड़ क्राफ्ट्समैनशिप, कौशल और विश्वस्तरीय सुविधाओं का इकोसिस्टम देखने को मिलता है."

प्राइवेट थिएटर, समर गार्डेन और भी बहुत कुछ

इस प्रोजेकट में 55 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं होंगी, जिनमें समुद्र का व्यू, इन्फिनिटी पूल, यूएफसी जिम, स्पोर्ट्स लाउंज और शानदार हम्माम बाथ शामिल हैं. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट के लिए प्राइवेट थिएटर, बोलिंग ऐली, आर्केड जोन, समर गार्डेन, आउटडोर फार्मर्स कैफे भी इस टावर में होंगे.