shut - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान
मुंबई: मुंबई के बांद्रा में एक नामी थियेटर में हनुमान अंश का शो हटाने से शुरू हुआ विवाद इस हद तक पहुंच गया कि जांच में थियेटर भी नप गया। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद अब थिएटर बंद कर दिया गया है। इससे थियेटर को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला?
मुंबई के जाने-माने थिएटर ने फिल्म हनुमान अंश के शो हटाए थे। इस दौरान प्राथमिक रूप से कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जब मामले की जांच की गई तो मुंबई पुलिस को पता लगा कि साल 2021-22 से थिएटर ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है। इंटरनल जांच के बाद मुंबई पुलिस ने नोटिस दिया है और अब थिएटर बंद किया गया है।

मुंबई के पुराने थियेटरों में से है एक
बता दें मुंबई के बांद्रा में स्थित ये थिएटर 1972 में शुरू हुआ था। यह मुंबई के सबसे पुराने थिएटर में से एक है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस थिएटर के बाहर कुछ संगठनों द्वारा विरोध किया गया कि थिएटर के अंदर फिल्म हनुमान अंश को जगह नहीं दी जा रही और उसके शो नहीं लगाए गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने फिल्म मिर्जापुर के पोस्टर भी फाड़े। जब यह जानकारी सामने आई तो उसके बाद मुंबई पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 10 से 12 लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान रुटीन इंक्वारी के लिए पुलिस की एक टीम ने थिएटर पर जाकर भी जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि थिएटर के अंदर कई तकनीकी खराबियां थीं। इसके अलावा थिएटर चलाने के लिए जिन आवश्यक सर्टिफिकेट्स की जरूरत होती है, उन्हें भी रिन्यू नहीं किया गया था। पुलिस ने तुरंत थिएटर के संचालकों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया और नोटिस जारी कर थिएटर को बंद कर दिया गया।

बता दें कि हनुमान अंश फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हुई थी और एक हिंदी जीवनी-आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन पर आधारित है। इसमें शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि भारत के बाद विदेशों में भी 'हनुमान अंश' का जलवा दिखेगा और ये 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मुंबई : एलपीजी संकट से इडली-वड़ा बनानी वाली 70 प्रतिशत दुकानें बंद
मुंबई : मुंबई में बिकने वाले अधिकांश इडली, वड़े और डोसा धारावी की गलियों में बसे छोटे - छोटे घरों और इंडस्ट्री में बनते हैं। लेकिन एलपीजी की कमी के चलते अब 70 प्रतिशत बिज़नेस ठप पड़ चुके हैं। इसमें घरों में बनाने वाले छोटे व्यवसाय से लेकर इडली इंडस्ट्री दोनों शामिल ही। बिज़नेस मालिकों से बात करने पर पता चला कि उनके इंडस्ट्री और दुकानों में काम करने वाले 80 फीसदी लोग अपने गांव का रुख कर चुके हैं।

इडली बनाने वाली 6 कंपनियां बंद
होलसेल इडली विक्रेता राज नादर ने बताया कि उनके पास एक होटल भी है , जहां 10 कर्मचारी काम करते थे, फिलहाल 2 ही बचे है। रसोई गैस की किल्लत शुरू होने के बाद से 8 गांव जा चुके हैं। बता दें कि धारावी में 6 कंपनियां ऐसी हैं, जो दिन में 50 000 से 1 लाख इडली बनाती हैं। मुंबई के अलग-अलग इलाकों के वेंडर उनसे इडली ले जाते और बेचते हैं। अब एलपीजी सिलिंडर की कमी ने इस बिज़नेस को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इनमे से 4 कंपनियों में ताला लग चुका है।

12 मार्च से ही पड़ने लगा था इफेक्ट
बता दें कि धारावी की दुकानें बंद होना शुरू हो चुकी थींं। बिज़नेस करने वालों ने उत्पादन की संख्या में कमी की थी। उस वक्त भी एलपीजी के कमी के चलते संचालक परेशान थे और अब उनकी यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दुकान का किराया देना होता है। काम करने वाले लोगों को पगार देना होता है। यहां तो इतनी काला बाजारी चल रही है कि घर के लिए सिलिंडर मिलना मुश्किल हो चुका है। इस वजह से बहुत से मुंबईकरों को उनका पसंदीदा नाश्ता नहीं मिल पा रहा है।

घर से छोटा व्यवसाय करने वालों का कहना है कि अब 15 दिनों से ज्यादा हो चुका है। जो उम्मीद थी वो भी ख़तम हो चुकी है। बच्चों का एग्जाम ख़तम होते ही हम गांव चले जाएंगे। स्थिति सुधरने पर ही लौटेंगे।

मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए साथ आए - राज ठाकरे
मुंबई : शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को एक संयुक्त रैली की. उन्होंने कहा कि मुंबई के सामने आ रहे 'खतरे' के कारण उनका राजनीतिक पुनर्मिलन हुआ है. उद्धव ने कहा कि उन्होंने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है.

मराठी वोट बैंक को लक्ष्य करते हुए राज ने कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए वह और उद्धव एक साथ आए हैं.उन्होंने कहा, “यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है. अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे.”

राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मुंबई का नाम बदलकर “बंबई” रखना चाहती है. उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया.

मुंबई : मिनटों में मुंबई बंद करवा सकता है ठाकरे परिवार, संजय राउत के बयान पर क्या बोले फडणवीस?
मुंबई : संजय राउत ने ठाकरे परिवार को लेकर खुलेआम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मुंबई को कुछ मिनटों में बंद करवाया सकता है. इस बयान को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सिरे से खारिज किया है. सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वे एकनाथ शिंदे को मुंबई में घुसने नहीं देंगे. लेकिन, वो 50 विधायकों के साथ आए और राजभवन जाकर सरकार बना ली.

मिनटों में मुंबई बंद करवा सकता है ठाकरे परिवार, संजय राउत के बयान पर क्या बोले फडणवीस?
शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने चेतावनी दी है कि ठाकरे परिवार अब भी कुछ ही मिनटों में मुंबई को बंद करवा सकता है. यह बात महाराष्ट्र के सबसे ताकतवर परिवारों में से एक की ताकत को दिखाती है, जो चुनावी हार के बावजूद राज्य की राजनीति में अपनी पकड़ बनाए हुए है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि ठाकरे परिवार को कभी खत्म नहीं किया जा सकता. हम अब भी 10 मिनट में मुंबई बंद करवा सकते हैं.

इसी कार्यक्रम में एक घंटे बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता की खोखली धमकियों को नज़रअंदाज़ कर दिया. सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वे एकनाथ शिंदे को मुंबई में घुसने नहीं देंगे. लेकिन, वह 50 विधायकों के साथ आए और राजभवन जाकर सरकार बना ली. जब बाल ठाकरे जिंदा थे, तब ऐसा (बंद) हो सकता था. लेकिन ये लोग अब ऐसा नहीं कर सकते.

‘मैं दोनों तरफ का दोस्त हूं’
संजय राउत का यह बयान बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 के अहम चुनाव से पहले आया है. हाल ही में 20 साल के लंबे गैप के बाद उद्धव और राज ठाकरे के फिर से मिलने के बाद आया है. संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भाई हैं. उनकी माताएं बहनें हैं. यह एक पारिवारिक मामला था. मैं दोनों तरफ का दोस्त हूं. अगर उनके फिर से मिलने में मेरा कोई रोल था, तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं.

दोनों चचेरे भाइयों के बीच वैचारिक मतभेदों पर, उन्होंने पिछले राजनीतिक कदमों को याद किया जब शिवसेना हिंदुत्व-धर्मनिरपेक्ष एजेंडे पर अलग राय होने के बावजूद कांग्रेस के साथ एकजुट हुई थी. संजय राउत ने कहा कि उनकी (ठाकरे भाइयों की) विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने देश को प्राथमिकता देकर एकता दिखाई है और ऐसे गठबंधन के लिए समझौते की ज़रूरत पर जोर दिया. संजय राउत ने कहा कि गठबंधन के लिए राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कुछ मामलों पर समझौता करना होगा, और यह भी कहा कि दुश्मनी की राजनीति देश को तोड़ देगी. उन्होंने इशारा किया कि ठाकरे भाइयों का मिलना महाराष्ट्र के विचार के लिए बहुत ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि ठाकरे ब्रदर्स एक ब्रांड हैं. अगर ठाकरे ज़िंदा रहेंगे, तो मराठी मानुष ज़िंदा रहेगा.