Harshvardhan - Rokthok Lekhani

नागपुर : पुलिस अफसर को थप्पड़ मारने के दोषी पूर्व विधायक हर्षवर्धन को एक साल जेल
नागपुर : एक अदालत ने कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव को 2014 में एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के मामले में 1 साल की कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरजे राय ने यह सजा सुनाई। जाधव बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद हैं। उन पर नागपुर के इंस्पेक्टर पराग जाधव को थप्पड़ मारने का आरोप है।

दिसंबर 2014 में शिवसेना (अविभाजित) प्रमुख उद्धव ठाकरे की एक होटल में हुई बैठक के दौरान यह घटना हुई थी। जाधव ने पहले अदालत की सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था। अदालत ने जाधव को दोषी ठहराया। उन पर 10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें 3 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जाधव महाराष्ट्र विधानसभा में कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अतीत में शिवसेना, एमएनएस व शिव स्वराज्य पक्ष से जुड़े रहे हैं।

नई दिल्ली : फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी; 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले
नई दिल्ली : गाजियाबाद के कवि नगर में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जैन इस वक्त न्यायिक हिरासत में है और कवि नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हर्षवर्धन जैन के पास कथित तौर पर 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मिले हैं। वह पिछले 10 साल में करीब 40 देशों की यात्रा कर आया है। उसने केवल यूएई की ही 30 से अधिक बार यात्रा की है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उसे हिरासत में लेने की तैयारी है।

इन देशों में जा चुका है जैन
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हर्षवर्धन जैन ने यूके, यूएई, मॉरीशस, तुर्की, फ्रांस, इटली, बुल्गारिया, कैमरून, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, श्रीलंका और बेल्जियम जैसे देशों का दौरा किया था। दरअसल हर्षवर्धन जैन ने गाजियाबाद के बेहद पॉश इलाके कवि नगर में एक किराए की कोठी ले रखी थी। यहां वह अलग-अलग फर्जी देशों के नाम पर दूतावास चलाता था। उसने खुद को ऐसे-ऐसे देशों का राजनयिक बता रखा था, जो असल में दुनिया में कहीं है ही नहीं।

कोठी में वेस्टआर्कटिका, सेबोर्गा, लाडोनिया और पाउलोविया के नाम पर दूतावास बनाए गए थे। यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई के मुताबिक, आरोपी हर्षवर्धन जैन विदेश की कंपनियों में संपर्क होने का दावा करता था और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने में माहिर था। वह अक्सर कई खाड़ी और यूरोपीय देशों का दौरा करता था, जिससे इन फर्जी कंपनियों का संचालन किया जा सके। एक रिपोर्टे के मुताबिक, कई कंपनियों में वह खुद को सेक्रेटरी बताता था, जबकि कुछ में खुद को ही डायरेक्टर बनाया हुआ था। उसके पास भारत में 12, दुबई में 5, लंदन में 2 और मॉरीशम में एक बैंक अकाउंट मिला है। जैन के तार तुर्किए नागरिक सैयद एहसान अली के साथ 20 करोड़ के कथित वित्तीय लेन-देन से भी जुड़ रहे हैं।

सिंधुदुर्ग: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है - हर्षवर्धन सपकाल
सिंधुदुर्ग: हर्षवर्धन सपकाल ने फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा विविधता में एकता का मूल सिद्धांत खतरे में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है। ऐसे मंत्री राज्य में सद्भाव, विवेक और महाराष्ट्र धर्म को नष्ट कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार के रवैए पर हमला करते हुए कहा है कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ रहा है। सिंधुदुर्ग में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कोंकण प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति की विरासत से समृद्ध है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वी. स. खांडेकर इसी कोंकण भूमि से आते थे। यह जिला मंगेश पाडगावकर का है, जिन्होंने प्रेम का संदेश दिया। यहां मधु दंडवते, नाथ पई जैसे महान नेताओं ने भी जन्म लिया। इस जिले से एक से बढ़कर एक महान नेता और विचारक पैदा हुए हैं, जिन्होंने सभ्यता, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्य क्या होते हैं, इसकी मिसाल कायम की है। आज उसी जिले में कुछ लोगों के मुंह से प्रतिदिन गटर की तरह गंदगी बहा रहे है। एक मंत्री कहते हैं जो हमें वोट नहीं देगा तो हम उसे फंड नहीं देंगे। यह किस तरह की राजनीति है। यह सब महाराष्ट्र के सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नारायण राणे कांग्रेस में शामिल हुए और 12 साल तक पार्टी में रहे, जिसमें से 9 साल तक वे सत्ता में रहे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें विधान परिषद के लिए भेजा गया, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए वे दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। वे इसलिए आए क्योंकि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता और ताकत थी, लेकिन जब हमारी सत्ता चली गई तो वे सत्ताधारी दल में चले गए। सपकाल ने कहा कि भले ही राणे चले गए हैं, लेकिन इस जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एक बड़ा वर्ग मौजूद है।