Case registered - Rokthok Lekhani News

ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुआ 17 वर्षीय मासूम... अपहरण का मामला दर्ज
भिवंडी : ठाणे जिले के भिवंडी शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 17 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चे की मां ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय ममता अवधेश सिंह, जो भिवंडी के खंडोबा कॉलोनी, फेणगांव रोड, कामतघर में रहती हैं, ने भिवंडी शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका साढ़े 17 साल का बेटा दिपांशु अवधेश सिंह 28 जुलाई 2025 की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक लापता हो गया।

महिला ने बताया कि बच्चा घर के आसपास खेल रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद वह नजर नहीं आया। परिजनों ने आस-पड़ोस के इलाकों और रिश्तेदारों में बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया और उसे कहीं ले गया है। महिला ने यह भी आशंका जताई कि बच्चे का किसी आपराधिक मंशा से अपहरण किया गया हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पोलीस उप निरीक्षक विजय कडाले कर रहे हैं। पुलिस टीम अब बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मुंबई में कैब में महिला पायलट के साथ यौन उत्पीड़न... तीन पर केस दर्ज
मुंबई : एयरलाइन की एक महिला पायलट ने शहर में उबर कैब के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11.15 बजे तब हुई जब 28 वर्षीय महिला दक्षिण मुंबई से अपने घर घाटकोपर लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नौसेना अधिकारी हैं, लेकिन सरकारी आवास न मिलने के कारण वह नौसेना आवासीय परिसर में रहते हैं, जबकि वह घाटकोपर में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में रात्रि भोजन के बाद उनके पति ने उनके लिए उबर कैब बुक की।

महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर ने 25 मिनट बाद रूट बदल दिया और दो पुरुषों को कैब में बैठने दिया। उनमें से एक पीछे की सीट पर उनके बगल में बैठा था। उसने ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उन्होंने चिल्लाया तो उसने धमकी दी और ड्राइवर ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कुछ दूरी के बाद आरोपियों ने हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखी और दोनों यात्री कैब से उतरकर भाग गए। महिला ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि उसने दोनों को कैब में क्यों बैठने दिया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

ठाणे : झूठे प्रेमजाल में फंसा कर युवती से एक करोड़ की ठगी... 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
ठाणे : ठाणे जिले के भिवंडी तालुका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को प्रेम और शादी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी न सिर्फ युवती से झूठा प्रेम संबंध बनाते रहे, बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया और बाद में शादी से मुकरते हुए उसे धमकाया। इस मामले में नारपोली पुलिस स्टेशन में पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रियंका जयंत देसाई ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि यह ठगी जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच की गई। आरोपी वैभव श्रीराम मानकर ने पहले उससे दोस्ती की, फिर प्रेम संबंध बनाए और शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।

इस दौरान युवती को भरोसे में लेकर आरोपी ने उसके साथ करीब एक करोड़ रुपये की आर्थिक ठगी की। इस रकम में चारपहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकद राशि शामिल है। आरोपियों ने उसे एक अस्पताल खोलने का सपना दिखाया और उसी बहाने पैसे वसूलते रहे।

महाराष्ट्र सदन मामले में कालाधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की सुनवाई... विशेष न्यायालय ने मांग खारिज कर दिया
मुंबई : वर्ष 2014 के चुनाव से पहले चर्चित हुए महाराष्ट्र सदन मामले में कालाधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में जारी रहने की बात स्पष्ट हो गई है। इस मामले में जिस तरह भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने आरोपियों को बरी किया है, उसी तरह डेवलपर को भी कालाधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराध से बरी किया जाना चाहिए। विशेष न्यायालय ने चमनकर एंटरप्राइजेज के अविनाश, प्रशांत और प्रसन्ना चमनकर भाइयों की मांग को खारिज कर दिया है।

कालाधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय सीधे मामला दर्ज नहीं कर सकता। हालांकि, पहले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय में अलग से मामला दर्ज किया जा सकता है। वर्ष 2015 में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने महाराष्ट्र सदन मामले में मामला दर्ज किया था। हालांकि, डेवलपर चमनकर भाइयों को इस अपराध से बरी कर दिया गया था। इसलिए, चमनकर भाइयों ने कालाधन निवारण अधिनियम के तहत गठित विशेष न्यायालय में दोषमुक्ति के लिए आवेदन किया था। हालांकि, इस अर्जी को विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है और कहा है कि इस मामले में सुनवाई जारी रहेगी।