India's - Rokthok Lekhani News

मुंबई : एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर भारत की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
मुंबई : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक हालात संवेदनशील हैं, देश को एकजुट रहने की जरूरत है, तब कुछ नेता विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिंदे ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है और देश में ईंधन या गैस की किसी भी संभावित कमी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर आम नागरिकों पर न पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से ईंधन और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्टॉक के प्रभावी प्रबंधन के लिए अधिकारियों ने आपूर्ति की स्पष्ट व्यवस्था तय कर दी है। उनके अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति हर 45 दिन में नियमित रूप से की जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आपूर्ति हर 25 दिन में की जाती है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए जिलों के तहसीलदार कार्यालयों में विशेष कार्यबल तैनात किए गए हैं, जो गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं तथा कनेक्शन नंबर और स्टॉक की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वाणिज्यिक वितरण अस्थायी रूप से रोका गया है, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद सत्र के दौरान भी वे अक्सर विदेश यात्राओं पर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में चर्चा करने के बजाय राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करना पसंद करते हैं और यह उनकी आदत बन चुकी है।

शिंदे ने हाल के सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय सैनिकों की बहादुरी पर गर्व जताने में भी असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर वह अनजाने में पाकिस्तान जैसे देशों को भारत के खिलाफ बोलने का मौका देते हैं। उपमुख्यमंत्री ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ने का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश की तेज प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है और यही वजह है कि वे विकास की चर्चा के बजाय देश को बदनाम करने का रास्ता चुन रहे हैं। शिंदे ने कहा कि जनता ऐसे लोगों को उचित जवाब देगी और देश के हित में काम करने वालों का साथ देगी।

नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका व इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 'खामेनेई का जाना एक युग का अंत है, भारत ने सच्चा दोस्त खोया। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा साथ दिया। ईरान ने कश्मीर पर भारत का पक्ष लिया, सस्ता तेल भी उपलब्ध कराया।

संजय सिंह ने कहा कि आज ईरान संकट में है, भारत को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने वैश्विक तानाशाह अमेरिका को रोकने की बात कही, वेनेजुएला के बाद ईरान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका और इजरायल की तानाशाही पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी को 'विश्वगुरु नहीं गुरुघंटाल' कहा।

मुंबई : कोस्टल रोड पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड
मुंबई : नए कोस्टल रोड खंड पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड शुरू हो रही है। नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर उत्तर दिशा में गाड़ी चलाते समय, सुरंग से लगभग 500 मीटर आगे, लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर, आपकी कार में फिल्म 'जय हो' का गाना बजेगा। भारत की पहली म्यूजिकल रोड का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई कोस्टल रोड पर नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर विशेष रूप से लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। ऐसी सड़कों अभी जापान और दुबई जैसे देशों में हैं। भारत में मुंबई पहला ऐसा राज्य है जहां म्युजिकल रोड बनाया गया है।

म्युजिकल रोड वाला दुनिया का पांचवां देश भारत
मुंबई कोस्टल रोड, जो ट्रैफिक-मुक्त, तेज और आरामदायक यात्रा का पर्याय बन चुकी है, अब यहां एक विशेष तकनीकी संगीत लेन बनाई गई है। जब वाहन इस संगीत लेन से गुजरेंगे, तो उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का गाना सुनाई देगा। यह दुनिया का पांचवां और भारत का पहला ऐसा प्रयोग है। यह इंजीनियरिंग नवाचार 2007 में जापान में शुरू हुआ, जब इंजीनियर शिज़ुओ शिनोडा ने बुलडोजर से सड़क पर काम करते समय इस ध्वनि प्रभाव की खोज की।

मुंबई कोस्टल रोड पर कैसे चलेगा म्युजिक
एक वरिष्ठ नगर अधिकारी ने बताया कि सड़क पर सटीक अंतराल पर खांचे या पट्टियां बनाई जाती हैं, और जब वाहन विशिष्ट गति से उन पर से गुजरते हैं, तो टायरों के घर्षण से एक विशेष धुन जैसी ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं। बाद में यह अवधारणा विकसित होकर मेलोडी रोड के रूप में जानी जाने लगी, और इसी तरह के प्रयोग अंततः हंगरी, जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात में भी किए गए।

बीएमसी ने साढ़े छह करोड़ रुपये किए खर्च
यह देश में इस तरह का पहला इंस्टॉलेशन होगा, जिसमें ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की धुन का इस्तेमाल किया गया है। वरिष्ठ नगर अधिकारी ने कहा कि जय हो धुन को राष्ट्र के प्रति समर्पण के रूप में चुना गया है और साथ ही यह लोगों में देशभक्ति की भावना भी जगाती है। इस रोड को बीएमसी ने 6.21 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) की लागत से बनाया है।

बंद कार के अंदर तक सुनाई देगा म्युजिक
इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक हंगेरियन कंपनी को नियुक्त किया। कंपनी ने नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले उत्तर दिशा के मार्ग पर डिवाइडर के बगल में पहली लेन से लगभग 500 मीटर आगे संगीत की पट्टियां लगाई गई हैं। जब वाहन चालक 70 से 80 किमी प्रति घंटे की गति से वर्ली की ओर जाने वाले भूमिगत सुरंग से बाहर निकलेंगे, तो वे अपने वाहनों के भीतर से ही संगीत की धुन स्पष्ट रूप से सुन सकेंगे।

मेलोडी रोड भी कहलाती है ऐसी सड़क
नगर निगम ने सुरंग के अंदर वाहन चलाते समय ही चालकों को 'संगीत सड़क' के बारे में सूचित करने के लिए, इस खंड से 500, 100 और 60 मीटर आगे साइनबोर्ड लगाए हैं। नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि यह पहल आधुनिक इंजीनियरिंग और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मिश्रण प्रस्तुत करती है। इस तरह की रोड को मेलोडी रोड भी कहा जाता है।

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर शुरू हुआ देश का पहला डिजिटल लाउंज- अब इंतजार में भी मज़ा !
मुंबई : अब यात्रियों को ट्रेन के इंतज़ार में काम, आराम और आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे! बिज़नेस ट्रैवलर्स और प्रोफेशनल्स के लिए खास सुविधा, हाई-स्पीड इंटरनेट और मीटिंग रूम उपलब्ध! पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित पहला डिजिटल लाउंज! भविष्य में अन्य स्टेशनों तक विस्तार की तैयारी !

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी पहल: मुंबई सेंट्रल पर खुला भारत का पहला डिजिटल लाउंज
भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक ऐतिहासिक और अभिनव पहल की है। यहां देश का पहला डिजिटल लाउंज और को-वर्किंग स्पेस शुरू किया गया है, जहां यात्री बेहद किफायती शुल्क पर न केवल आराम कर सकते हैं, बल्कि अपने पेशेवर काम भी निपटा सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर बिज़नेस ट्रैवलर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर्स और उन यात्रियों के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जिन्हें ट्रेन के इंतज़ार के दौरान शांत, सुरक्षित और तकनीक-संपन्न वातावरण की आवश्यकता होती है।

स्टेशन पर बदली यात्रियों के इंतज़ार की परिभाषा
अब तक रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालय को केवल बैठने या थोड़े समय आराम करने की जगह माना जाता था। लेकिन मुंबई सेंट्रल पर शुरू हुआ यह डिजिटल लाउंज इस सोच को पूरी तरह बदल देता है। यहां इंतज़ार का समय अब “बेकार समय” नहीं, बल्कि उत्पादक समय बन सकता है। यात्री यहां बैठकर ईमेल भेज सकते हैं, ऑनलाइन मीटिंग कर सकते हैं, प्रेज़ेंटेशन तैयार कर सकते हैं या फिर शांति से आराम भी कर सकते हैं।

मेन लाइन कॉनकोर्स स्थित डिजिटल लाउंज
यह अत्याधुनिक डिजिटल लाउंज मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के मेन लाइन कॉनकोर्स पर स्थित है। करीब 1,712 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह लाउंज स्टेशन परिसर के भीतर एक प्रीमियम और सुसज्जित स्पेस के रूप में  विकसित किया गया है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म की भीड़-भाड़ से अलग एक शांत और व्यवस्थित माहौल यहां मिलता है। इस सुविधा का उद्घाटन मध्य दिसंबर 2025 में किया गया था और इसके बाद से यह यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।