Shankar - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुले
मुंबई : मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है, ने यात्रियों को जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुलने की जानकारी दी है। नए एंट्री/एग्जिट गेट खुलने से, मराठा मंदिर, कमला मिल्स कंपाउंड और एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब जाना अब यात्रियों के लिए आसान हो जाएगा। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्टेशनों पर गेट खोलने की घोषणा की है। जगन्नाथ शंकर शेठ (मुंबई सेंट्रल) पर, मराठा मंदिर जाने के लिए गेट बी4 खुलता है। आचार्य अत्रे चौक पर एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब के पास गेट ए1 और ए2 खुलेंगे, जबकि वर्ली मेट्रो स्टेशन का गेट ए2 कमला मिल्स कंपाउंड के पास खुलेगा।

इस बीच, मुंबई का पहला पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, एक्वा लाइन ने शहर में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी में काफी सुधार किया है और यह लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का पसंदीदा तरीका बन गया है।

हालांकि, ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अंडरग्राउंड सेक्शन में नेटवर्क एक्सेस की कमी यात्रियों की एक बड़ी चिंता बन गई है। हालांकि, पहले वोडाफोन की सर्विस आरे जेवीएलआर और आचार्य अत्रे चौक स्टेशनों के बीच चालू थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है, जिससे खासकर इमरजेंसी के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

दिल्ली : शंकर महादेवन को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित
दिल्ली : नेशनल अवार्ड विनिंग सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन की गायिकी का आज हर कोई कायल है। उनके संगीत ने न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई है और इसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में शंकर महादेवन को दिल्ली में एक खास सम्मान मिला। संगीतकार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया। यह सम्मान शंकर ने उन गानों को समर्पित किया, जिनके जरिए उन्होंने देश के बलिदान और शौर्य को आम लोगों तक पहुंचाया है।

सम्मान मिलने के बाद शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "ये मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था, जब मुझे दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मान दिया। मेरे संगीत के माध्यम से हमारे जवानों की भावना और उनके त्याग को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश को सम्मान मिला, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ये पल मैं मेरी जिंदगीभर नहीं भूलूंगा।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं भारतीय सेना के नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ अमरप्रीत सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का तहे दिल से धन्यवाद कहता हूं। शंकर महादेवन ने खास धन्यवाद रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को भी किया। उन्होंने लिखा, "एक खास धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र और प्रेरणा रहे रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को, जिन्होंने यह संभव किया। मेरे लिए देश का जवान भगवान के समान है। शंकर महादेवन को सॉन्ग तारे जमीन पर और 1998 के इंडी-पॉप एल्बम 'ब्रेथलेस' के लिए जाना जाता है। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं। संगीतकार ने हाल ही में मुंबई में रेस्टोरेंट्स की एक श्रृंखला शुरू की।

नई दिल्ली : अशोक गहलोत ने मणि शंकर अय्यर पर तीखा हमला बोलते हुए "सिरफिरा" करार दिया
नई दिल्ली : गहलोत ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया और कहा कि राजीव गांधी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया। भाजपा ने इस बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेस को घेरा। अय्यर की टिप्पणी से कांग्रेस के अंदर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के नेता मणि शंकर अय्यर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "सिरफिरा" (पागल व्यक्ति) करार दिया। अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अकादमिक रूप से संघर्ष कर रहे थे और एक एयरलाइन पायलट होने के बावजूद प्रधानमंत्री कैसे बन सकते थे।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान केवल एक सिरफिरा व्यक्ति ही दे सकता है। गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब मणिशंकर अय्यर उनके काफी करीबी हुआ करते थे। इतना ही नहीं मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रहे और सोनिया गांधी के भी करीबी रहे हैं। वो लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं क्यों पिछले कुछ वर्षाें से वे लगातार विवादित बयान देते आ रहे हैं। राजीव गांधी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया और उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कानून पारित किए गए।

BJP ने किया वीडियो शेयर
अय्यर का यह विवादित बयान भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया था, जिसमें अय्यर को यह कहते सुना गया कि "राजीव गांधी इंग्लैंड में दो बार फेल हुए, फिर भी प्रधानमंत्री कैसे बन गए?" इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा। गहलोत ने अय्यर की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निंदनीय बताया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने से पार्टी के अंदर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।