scathing - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला
मुंबई : मुंबई और उपनगरों में लगातार बढ़ रही गर्मी को लेकर शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी की समस्या का सरकार के पास एक ही उपाय है, पेड़ों को काटना और उनकी जगह कंक्रीट डालो। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

बता दें कि मुंबई शहर और उपनगरों में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों तक सामान्य स्तर पर रहने वाला अधिकतम तापमान रविवार को लगातार दूसरे दिन तेजी से बढ़ा। इसी दौरान हवा की गुणवत्ता भी गिर गई और प्रदूषण में वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। मार्च में तीव्र रही गर्मी का असर अप्रैल के पहले सप्ताह में कुछ कम हुआ था, लेकिन दूसरे सप्ताह में तापमान फिर से बढ़ गया।

बोरीवली में ३९.३ डिग्री, सांताक्रुज में ४० डिग्री, चेंबूर में ४२.४ डिग्री, नवी मुंबई में ४४.१ डिग्री और ठाणे में ४८.६ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ये आंकड़े ‘मुंबई रेंस’ नामक हैंडल से साझा किए गए। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मुंबई का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। सरकार का समाधान केवल पेड़ काटना और निर्माणकर्ताओं को अधिक कंक्रीट डालने की अनुमति देना है, जो बेहद चिंताजनक है।

कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, कहा- चुनाव खत्म होते ही गैस-कैश देना बंद कर देगी भाजपा
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली की। इस रैली में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा, भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी। उन्होंने इसे भाजपा की एक सोची-समझी चाल और चुनावी खेल करार दिया।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं। ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी।

ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक चार्जशीट का जवाब देते हुए कहा, पहली चार्जशीट तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ होनी चाहिए, जो दंगे भड़काकर सत्ता में आए। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम से लेकर प्रशासन और पुलिस तक को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के कहने पर कई काबिल अधिकारियों को हटा दिया है, जो अधिकारियों का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा किसी धर्म से प्यार नहीं करती, वह सिर्फ ढोंग करती है। उन्होंने कहा, जिस तरह से वे देश चला रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें एक या दो महीने के भीतर दिल्ली से भागना पड़ेगा। रैली में ममता बनर्जी ने 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लाइनों में लगकर करीब 200 लोगों की जान गई थी। उन्होंने वोटर लिस्ट से मुस्लिमों, हिंदुओं और आदिवासियों के नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने वादा किया कि जिनकी पहचान वोटर लिस्ट से मिटाई गई है, उनकी पार्टी उन्हें मुफ्त कानूनी मदद देगी।

पिछले 15 वर्षों में अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 100-दिन की रोज़गार गारंटी, पक्के मकानों के निर्माण और सड़कों जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए फंड रोक दिया है। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स को अपने फंड से चला रही है।

उन्होंने बंगाल युवा साथी योजना का बचाव करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं को मिलने वाले 1500 रुपये उनकी पॉकेट मनी है। उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोजगारी 40 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि बंगाल में इसे कम किया गया है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीएमसी हारी, तो भाजपा जनता से सब कुछ छीन लेगी।

मुंबई: मेट्रो हादसे के बाद वरुण ग्रोवर का तीखा प्रहार, मुंबई को बताया 'भ्रष्टाचार का सेंटर', प्रशासन पर उठाए सवाल
मुंबई: मुलुंड में 14 फरवरी को हुए मेट्रो हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक निर्माणाधीन मेट्रो पुल का भारी-भरकम पैरापेट गिरने से रामधन यादव नाम के व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. घटना ने एक बार फिर मुंबई के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब स्टैंडअप कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने इस घटना पर कड़ा रिएक्शन दिया है. वरुण ग्रोवर ने इस पर तीखा तंज कसते हुए मुंबई को भ्रष्टाचार का सेंटर बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत की फाइनेंशियल राजधानी की सड़कें गांवों से भी बदतर हैं और यहां सिटी प्लान के नाम पर जिंदगी की घोर अनदेखी की जा रही है. वरुण ग्रोवर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर उन आम मुंबईकरों की आवा को हवा दी है जो आए दिन जर्जर बुनियादी ढांचे से जूझते हैं.

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंटरटेनमेंट जगत की अन्य हस्तियों ने भी अपनी सिक्योरिटी जाहिर की है. मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर अपनी चिंता बयां करते हुए कहा कि मेट्रो ब्रिज के नीचे से गुजरते वक्त उन्हें हमेशा इसी तरह की अनहोनी का डर सताता है. यह डर अब केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए हकीकत बन गया है जो उस दोपहर मुलुंड फायर स्टेशन के पास से गुजर रहे थे. जब पियर P-196 का हिस्सा ऊंचाई से गिरकर एक ऑटो रिक्शा पर गिरा, तो पल भर में सब कुछ तबाह हो गया. एमएमआरडीए ने आनन-फानन में जांच के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन लोकल निवासियों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है, क्योंकि वे इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा मान रहे हैं.

मशहूर गीतकार, लेखक और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर का जन्म 26 जनवरी 1980 को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में हुआ. एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाले वरुण के पिता आर्मी इंजीनियर और मां स्कूल टीचर थीं. फिल्मों के प्रति उनकी दिलचस्पी विरासत में मिली थी. उनके दादा जगाधरी में सिनेमा के पोस्टर पेंट करते थे, जिससे उनके पिता और फिर वरुण को सिनेमा का चस्पा लगा. वरुण की शुरुआती पढ़ाई देहरादून और लखनऊ में हुई, जिसके बाद उन्होंने IIT (BHU) वाराणसी से साल 2003 में सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत उन्होंने पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में की थी, लेकिन लिखने के अपने जुनून के चलते वे 2004 में मुंबई चले आए. साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ के लिए स्क्रिप्ट लिखकर उनकी लेखनी का सफर औपचारिक रूप से शुरू हुआ. वरुण ग्रोवर को साल 2015 में उन्हें 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट गीतकार के खिताब से नवाजा गया.

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया
पटना : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर संवेदना दिखाते हैं, लेकिन असल में किडनी दान जैसे बड़े फैसले पर केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहते हैं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिहार के एक पत्रकार को कॉल कर उनसे पूछा कि आपने मेरे बारे में टीवी पर क्या कहा? रोहिणी आचार्य का सवाल था कि क्या आपके पास कोई डेटा है कि मैं कितनी बार अपने मायके जाती हूं और वहां जाकर कितने घंटे रहती हूं? रोहिणी ने सवाल किया कि जब किडनी देने की बात आई तो तेजस्वी सामने क्यों नहीं आए? तेजस्वी ने लालू यादव को किडनी क्यों नहीं दी? रोहिणी आचार्य ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि किडनी देने की बात बोलना आसान है, लेकिन कोई देता नहीं है.

उन्होंने कहा कि लोग खून देने के नाम पर डर जाते हैं, वो किडनी कहां दे पाएंगे. रोहिणी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें 'झूठी हमदर्दी' छोड़कर उन लाखों-करोड़ों गरीब मरीजों की मदद करनी चाहिए, जो किडनी की कमी के कारण अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आगे आएं और लालू जी के नाम पर जरूरतमंदों को किडनी दान कर उदाहरण पेश करें. बयान में रोहिणी ने उन आलोचकों को भी चुनौती दी जिन्होंने पिता को किडनी देने के उनके फैसले पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि शादीशुदा बेटी के किडनी देने को गलत बताने वाले अब हिम्मत करके खुले मंच पर उनसे बहस करें. उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि 'किडनी दान का महादान' उन लोगों को शुरू करना चाहिए जो बेटी की किडनी को 'गंदा' बताते थे. इसके बाद, उन्होंने हरियाणवी कथित महापुरुषों, ट्रोलर्स को भी कटघरे में खड़ा किया जो उन्हें गालियां देते हैं.

रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग एक बोतल खून देने में भी डर जाते हैं, वे किडनी दान पर उपदेश देने लगे हैं. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. रोहिणी ने लिखा, 'जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है , को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए. पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें. जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें, और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते. एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं'?