deported - Rokthok Lekhani

मुंबई : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर को देश निकाला, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुंबई : मुंबई में पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विक्रोली (पूर्व) के एक हिस्ट्रीशीटर को देश निकाला दिया है। इसके साथ ही उससे जुड़े अवैध निर्माण को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध संपत्तियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद नासर उर्फ तासु (48) के रूप में हुई है, जो विक्रोली के टैगोर नगर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र गैंबलिंग एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें छेड़छाड़ से जुड़े दो मामले भी शामिल हैं। गंभीर आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आठ मामलों को आधार बनाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

मुंबई पुलिस के जोन-7 के उपायुक्त द्वारा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 56(1)(-ए) के तहत उसे शहर से निष्कासित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई लागू की गई। इस कार्रवाई के साथ ही आरोपी से जुड़े अवैध निर्माण पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। टैगोर नगर स्थित चॉल नंबर 305 के गाला नंबर 3815 में स्थित लगभग 5,000 वर्ग फुट की आवासीय संपत्ति को भी ध्वस्त किया गया। यह संपत्ति ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना थी, जो कथित रूप से अन्य लोगों के नाम पर बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मदद से इस संपत्ति को पूरी तरह खाली कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण बिना उचित अनुमति और नियमों के उल्लंघन के तहत किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी इस संपत्ति का उपयोग अपने प्रभाव और गतिविधियों को संचालित करने के लिए कर रहा था। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर अपराधियों की अवैध संपत्तियों को हटाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुंबई में अवैध घुसपैठ पर बड़ा एक्शन, 3 साल में 1758 बांग्लादेशी पकड़े गए, कितने हुए डिपोर्ट
मुंबई : मुंबई पुलिस शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है. पुलिस के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में कुल 1758 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनमें से 1283 को डिपोर्ट कर बांग्लादेश भेजा जा चुका है. मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि 1 जनवरी से 20 फरवरी तक इस वर्ष 113 बांग्लादेशी नागरिकों को कस्टडी में लिया गया है. इनमें से 27 को अब तक डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि बाकी को भेजने की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग जुटा रहे जानकारी- ज्वाइंट कमिश्नर

सत्यनारायण चौधरी ने आगे बताया कि इस कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग खुफिया तरीके से लगातार जानकारी जुटा रहे हैं. इनपुट के आधार पर अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की जा रही है.

2025 में 1100 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में 1100 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था. उस वर्ष 150 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 224 आरोपी शामिल हैं. ये मामले फिलहाल अदालत में लंबित हैं और न्यायालय के आदेश के बाद आगे की डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं वर्ष 2024 में 156 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था. उस साल 165 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें लगभग उतने ही बांग्लादेशी नागरिक आरोपी हैं. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें भी बांग्लादेश भेजा जाएगा.

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना बड़ी जिम्मेदारी- पुलिस

चौधरी ने आगे बताया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा की बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना और उन्हें बांग्लादेश भेजना कहने में आसान लगता होगा पर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, कई बार हमें बांग्लादेशियों के होने के इनपुट्स मिलते हैं हम उन इनपुट्स को वेरिफाई करते हैं और पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही अगला कदम उठाते हैं.

हर कार्रवाई करने से पहले बेहतर तरीके से वेरिफिकेशन- पुलिस

पुलिस अधिकारी आगे कहा, ''हमें यह भी डर होता है कि गलती से भी कोई गलत जानकारी पर एक्शन ले लिया तो सिर्फ एक शख्स परेशान नहीं होगा बल्कि उसका पूरा परिवार परेशान हो जायेगा.'' एक उदाहरण देते हुए चौधरी ने बताया कि बांग्लादेशी होने की एक जानकारी हमारी टीम को मिली थी हमने एक्शन लेने में जल्दबाजी नहीं की बल्कि हम उसके गांव गए जहां हमें उसके पूर्वजों की जानकारी मिली और उसके पुराने दस्तावेज से उसके खेत की जानकारी मिली जिसके बाद हमने उसपर कोई करवाई नहीं की. यह बताने के पीछे का मकसद यह है कि मैं बता सकूं की एक एक कार्रवाई करने से पहले हम कितना और किस हद तक वेरिफिकेशन करते हैं.''

मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कामयाबी, 3 भगोड़े अपराधियों को मुंबई में पकड़ा, मलेशिया किया डिपोर्ट
मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंटरपोल की मदद से एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम दिया है.  केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मलेशिया की एजेंसियों के साथ मिलकर तीन रेड नोटिस जारी आरोपियों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा और उन्हें भारत से मलेशिया डिपोर्ट कराया है. जानकारी के मुताबिक जिन तीन आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है उनके नाम श्रीधरन सुब्रमणियम, प्रतिफ कुमार सेल्वराज और नविंद्रेन राज कुमारासन हैं.

बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में मलेशियाई एजेंसियों के वांटेड थे. इन पर गंभीर अपराधों को अंजाम देने, अवैध फायदे, ताकत और प्रभाव हासिल करने की साजिश का आरोप है. इन तीनों की ही काफी समय से तलाश की जा रही थी.

यूनाइटेड किंगडम से भारत पहुंचे
केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुसार, ये तीनों आरोपी यूनाइटेड किंगडम से भारत पहुंच रहे थे, लेकिन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. इसके बाद इंटरपोल की मलेशिया शाखा, एनसीबी कुआलालंपुर ने औपचारिक रूप से एनसीबी नई दिल्ली से संपर्क कर आरोपियों को मलेशिया भेजने में सहयोग मांगा.

मलेशिया पुलिस मुंबई पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉयल मलेशिया पुलिस की एक एस्कॉर्ट टीम 25 जनवरी 2026 को मुंबई पहुंची.  केंद्रीय जांच ब्यूरो और अन्य भारतीय एजेंसियों के सहयोग से तीनों आरोपियों को मंगलवार (27 जनवरी 2026) को सुरक्षित और तय प्रक्रिया के तहत मलेशिया भेज दिया गया. यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ विदेश संग सहयोगी अभियान की बड़ी मिसाल मानी जा रही है.

मजबूत द्विपक्षीय पुलिस सहयोग
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा कि यह कार्रवाई भारत और मलेशिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय पुलिस सहयोग को दर्शाती है. इसके साथ ही यह भी साबित करती है कि सीमा पार अपराधों से निपटने में इंटरपोल के रेड नोटिस और अंतरराष्ट्रीय समन्वय कितने प्रभावी हैं.  केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरपोल रेड नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों का पता लगाने और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित देश तक पहुंचाने का एक अहम माध्यम बना हुआ है.

मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा
मुंबई : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मुंबई पुलिस ने राज्य में अल्पकालिक वीज़ा पर रह रहे 17 पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित कर दिया है।इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 17 पाकिस्तानी नागरिक पर्यटक और मेडिकल वीज़ा पर यहां आये थे। इन सभी काे 26 और 27 अप्रैल को उचित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वापस भेज दिया गया है। जो लोग चिकित्सा उपचार करवा रहे थे, उन्हें 29 अप्रैल तक का समय दिया गया ताकि वे अपनी निकासी औपचारिकताएं पूरी कर सकें। अधिकारी ने बताया कि करीब 260 पाकिस्तानी नागरिक, जिनके पास भारतीय नागरिकों से विवाह या पाकिस्तानी नागरिकों से विवाह करने वाली लेकिन तलाकशुदा या विधवा होने के बाद भारत लौटने जैसी विभिन्न शर्तों के तहत दीर्घकालिक वीजा है, इसलिए वे शहर में ही रहेंगे।

इसी तरह ठाणे पुलिस आयुक्तालय ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों से अल्पकालिक वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। उल्हासनगर, विलवाड़ी, अंबरनाथ और बदलापुर को कवर करने वाली जोन 4 की टीम ने पाया कि 17 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर उल्हासनगर में रह रहे हैं। प्रशासन ने उन्हें 28 अप्रैल, 2025 तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इसी तरह नवी मुंबई पुलिस ने 200 पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच शुरू की है और 25 अप्रैल को अल्पकालिक आगंतुक वीजा पर आए तीन लोगों को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में नवी मुंबई में 229 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर हैं या इसके लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने कहा, “इसके लिए स्पष्ट मानदंड हैं।” “जिनके पास स्वीकृत दीर्घकालिक वीजा हैं, उन्हें रहने की अनुमति दी जा रही है, जबकि कुछ आवेदन अभी भी विचाराधीन हैं। इनमें से छह को छोडक़र बाकी सभी हिंदू हैं और उन छह में से भी चार भारतीयों से विवाहित हैं और बहुत बूढ़े हैं।” डीसीपी (एसपी) रश्मि नांदेडक़र ने कहा, “जिन तीन व्यक्तियों को वापस लौटने के लिए कहा गया था, वे व्यक्तिगत कारणों से आए थे और आगंतुक वीजा पर थे।” “चूंकि केंद्र के निर्देश में अल्पकालिक वीजा रखने वालों को वापस लौटने का आदेश दिया गया है, इसलिए उन्हें एक्जिट परमिट दिया गया और उन्हें तदनुसार वापस भेज दिया गया।

गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है या वे भूमिगत हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों (मुंबई को छोडक़र) में 5,023 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 2,740 दीर्घकालिक वीजा पर और 2,088 वीजा एक्सटेंशन के साथ रह रहे हैं। चौंतीस ने समय सीमा से अधिक समय तक रहने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे हैं, जबकि तीन जेल में हैं। 55 पाकिस्तानी वैध वीजा के साथ रह रहे हैं। नागपुर में सबसे ज़्यादा (2,458) पाकिस्तानी नागरिक हैं, उसके बाद ठाणे शहर (1,106), जलगांव (393), पिंपरी चिंचवाड़ (290) और नवी मुंबई (239) हैं। लंबी अवधि के वीज़ा पर ज़्यादातर पाकिस्तानी सिंधी हैं जो पाकिस्तान से पलायन कर आए हैं। गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अल्पकालिक वीज़ा पर रहने वालों को रविवार तक जाने को कहा गया है और मेडिकल वीज़ा पर रहने वालों को मंगलवार तक बाहर निकलना होगा। लंबी अवधि के वीज़ा वाले सिंधियों को बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं है।