e-bike - Rokthok Lekhani

मुंबई: तीन दिनों में 671 ई-बाइक चलाने वालों पर केस दर्ज; 517 ई-बाइक जब्त
मुंबई: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों में 671 ई-बाइक चलाने वालों पर केस दर्ज कर 517 ई-बाइक को जब्त किया है। यह कार्रवाई 27, 28 और 29 नवंबर को चलाए गए थे। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि अभियान के दौरान प्रादेशिक परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड हुए बिना ही अनाधिकृत तरीके से कई ई-बाईक चालक डिलिवरी बॉय का काम करते हुए पाए गए। ई-बाइक चालकों द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक माल की लोडिंग, उलटे दिशा में ई-बाइक चलाना, सिग्नल जंप करना, नशा कर वाहन चलाना, शोर मचाते हुए तेज गति से ई-बाइक चलाना और फुटपाथों पर ई-बाइक चलाना समेत ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के आरोप लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इन विभिन्न आरोपों में ई-बाइक चालकों के खिलाफ 671 केस दर्ज कराए हैं।

ई-बाइक चालकों पर कार्रवाई
तारीख/केस दर्ज/जब्त ई-बाईक
27 नवंबर: 83-77
28 नवंबर:312-230
29 नवंबर:273-210
कुल केस:671-517

ई-बाइक का लाइसेंस-पंजीकरण नियम:
यदि ई-बाइक की मोटर 250 वाट से अधिक शक्तिशाली है, तो ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं 25 किमी प्रति घंटा से अधिक गति है तो ई-बाइक लाइसेंस अनिवार्य है। 250 वाट से अधिक की मोटर वाली ई-बाइक का पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। समता नगर ट्रैफिक पुलिस के सीनियर पीआई जगदीश भोपले कहते हैं कि ई-बाइक वाले दिन-ब-दिन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। अवैध ई-बाइकें न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की वजह भी बन रहे हैं। स्कूली बच्चे और नाबालिग बेधड़क ई-बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं, जो चिंता का विषय है।

अंबरनाथ : ई-बाइक की बैटरी फटने से करीब दस मोटरसाइकिल और एक कार जलकर खाक
अंबरनाथ : अंबरनाथ इलाके में ई-बाइक की बैटरी फटने से करीब दस मोटरसाइकिल और एक कार जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।यह घटना अंबरनाथ के पालेगांव इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी परिसर में हुई, जब ई-बाइक की बैटरी फट गई, जिससे आग लग गई और पास में खड़ी दस मोटरसाइकिल और एक कार में फैल गई। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, निवासियों ने जब देखा कि आग फैल रही है तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को सफलतापूर्वक बुझाया।अंबरनाथ फायर स्टेशन के प्रमुख भागवत सोनावने ने कहा, "अलर्ट मिलने के बाद हमारी टीम ने दमकल गाड़ियों के साथ कार्रवाई की। आग पर 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। आग का कारण ई-बाइक की बैटरी में विस्फोट होने का संदेह है।"