Thane: A fraudster duped an elderly woman of Rs 1.80 lakh by promising her a VIP visit to Ayodhya Dham - Rokthok Lekhani

ठाणे : बुजुर्ग महिला को अयोध्या धाम में वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर जालसाज ने 1.80 लाख रुपये ठग लिए
ठाणे : महाराष्ट्र की एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को अयोध्या धाम में वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर कर्नाटक के एक जालसाज ने 1.80 लाख रुपये ठग लिए। अयोध्या पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई तो ठग ने उनकी पिटाई भी की। पीड़ित ने कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराया है। महाराष्ट्र के दीन दयाल नगर, ठाणे, विष्णुनगर हांविवली निवासी कविता शेट्टी ने दर्ज एफआईआर में बताया कि सुरेश आचार्य नामक एक व्यक्ति मुंबई स्थित उनकी ऑफिस में मिलने आया था। उनकी मां कस्तूरी शेट्टी से भी उसने मुलाकात की और उन्हें तीर्थ यात्रा का झांसा दिया। बातचीत में उसने बताया कि वह आचार्य है और कर्नाटक का डिप्टी स्पीकर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके दोस्त हैं। वह उन्हें अयोध्या में दर्शन के लिए वीआईपी पास दिला देगा। इसके लिए उनसे 1.80 लाख रुपये लिए।

वहां से वह लोग निजी कार से चले। रास्ते में आरोपी ने खुद को सांसद बताते हुए ड्राइवर को धमकाया, टोल कर्मियों पर भी धौंस जमाया। अयोध्या पहुंचने पर पता चला कि उसके पास कोई पास नहीं है। बल्कि वह एक जालसाज है, जो बुजुर्ग आदमियों को ठगता है। उनके पिता सुरेश ने उससे पैसे का हिसाब मांगा तो उसने उनकी पिटाई कर दी। उनके वाहन चालक अंकित को भी धमकाया। उन्होंने बीचबचाव कराना चाहा तो उनसे भी आरोपी ने मारपीट की। आरोपी कर्नाटक के बंगलूरू का रहने वाला है।

कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी की पीड़ित पक्ष से पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने उन्हें प्रयागराज और काशी में दर्शन कराए थे, लेकिन अयोध्या में वीआईपी दर्शन नहीं करा सका। इसे लेकर उनके बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।