a girl committed suicide - Rokthok Lekhani

मुंबई : यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने कर ली खुदकुशी
मुंबई : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। इस खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी प्रताड़ना का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को अपने परिवार वालों के पास भेजकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस वीडियो ने अपने लव और सेक्स की दास्तां बताते हुए बताया कि उसके धोखेबाज प्रेमी ने उसे बर्बाद कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला माहिम एरिया का है। प्रेम का यह मामला गत दो वर्षों से चल रहा था और परेशान लड़की ने मरने से पहले अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि जिस लड़के से प्यार करती थी, उसने कई बार शादी के सब्जबाग दिखाए पर जब मामला गंभीर हो गया और लड़की ने शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो उसने आनाकानी करना और लड़की को धोखा देना शुरू कर दिया। इससे लड़की मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गई। पता चला है कि इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हो गई पर लड़के ने उसके साथ शादी नहीं की और दोनों बार जबरन उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया।

मरने के पहले लड़की ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया, जिसमें असने अपने दो बार गर्भवती होने का जिक्र किया। उसने लड़के के बारे में बताया कि वह उसे स्वीकार करने से इनकार कर रहा है इसीलिए वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। यह वीडियो अपने परिवार को भेजने के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस वीडियो के बारे में जानकर लड़की का परिवार सदमे में आ गया। बाद में इस वीडियो के आधार पर लड़की के प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह घटना मुंबई के माहिम इलाके में घटी।