Anganwadi worker organization in Mumbai warns of gherao of assembly on March 3 - Rokthok Lekhani

साकीनाका की एक बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर; पुलिस ने मारा छापा
मुंबई: पुलिस को साकीनाका की एक बिल्डिंग में एक अवैध कॉल सेंटर चलाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो वह हक्की-बक्की रह गई। वहां पर बड़ी संख्या में कामोत्तेजक टैबलेट वियाग्रा रखी हुई थी। कुछ लड़के अमेरिकी लहजे में फोन पर बात कर रहे थे। जब पुलिस ने पूछताछ की तो इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ। अंधेरी की एक बिल्डिंग में कुछ ऐसा हुआ जो हैरान कर देने वाला था। वहां कुछ लड़के विदेशी नागरिकों से वियाग्रा और दूसरी प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट १० को एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में सूचना मिली थी। जब पुलिस ने वहां पर छापा मारा तो इस अवैध धंधे का खुलासा हुआ। इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को वियाग्रा और प्रतिबंधित दवाइयां उपलब्ध कराने के नाम पर बड़ी रकम वसूली जा रही थी। साकीनाका पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में ७२ कॉर्प बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर चलने की गुप्त जानकारी एएसआई कांबले को मिली थी। पुलिस को मिली इस गुप्त जानकारी के आधार पर एपीआई राजे, चौधरी, टोडकर, शेख व कांबले की टीम ने दो पंचों की मदद से छापा मारा। वहां आरोपी वीसी डायलर का उपयोग कर वीओआईपी कॉल के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से बात करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी अपना झूठा नाम बता रहे थे। साथ ही वे बिना लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन के वियाग्रा, सियालिस (ईडी) दवाइयां बेचकर सरकार और नागरिकों को धोखा दे रहे थे।

मुंबई में आंगनवाड़ी सेविका संगठन की ओर से तीन मार्च को विधानसभा घेरने की चेतावनी
मुंबई : विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहन योजना ईडी २.० के लिए गले की हड्डी बन गई है। योजना बीतते दिनों के साथ ही सरकार के सिरदर्द को बढ़ा रही है। हाल ही में सरकार ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को कार वाली लाडली बहनों के घरों में जाकर सर्वे करने का काम सौंपा है। हालांकि, आंगनवाड़ी सेविकाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे मंजूर नहीं हो जाती हैं, तब तक वे घर-घर सर्वेक्षण का बहिष्कार करेंगी। तीन मार्च को मुंबई में विधानसभा घेरने की चेतावनी आंगनवाड़ी सेविका संगठन की ओर से दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग ढाई करोड़ महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ मिल रहा है। इसमें मानदंडों को पूरा न करने वाली महिलाओं की संख्या अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना के मानदंडों पर खरी न उतरने वाली और जाली कागजातों के जरिए लाभ लेने वाली लाभार्थियों के आवेदनों की जांच शुरू कर दी है। जिन महिलाओं के परिवार में चार पहिया वाहन होगा, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसकी पड़ताल के लिए आंगनवाड़ी सेविकाएं घर-घर जाएंगी। अब इन्हीं सेविकाओं ने सरकार को चेतावनी दिया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तब तक वे सर्वे का काम नहीं करेंगी। इससे अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिरकार यह सर्वेक्षण वैâसे पूरा होगा।

अपनाया आक्रामक रुख
अमरावती में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने आक्रामक रुख अपनाया है। अमरावती के महिला बाल विकास विभाग के मुख्यालय पर जिलेभर की हजारों आंगनवाड़ी सेविकाओं ने मोर्चा निकाला। इस दौरान महिला बाल कल्याण कार्यालय के सामने का रास्ता जाम कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का सर्वेक्षण का बहिष्कार करने की चेतावनी सेविकाओं ने दी।