Maharashtra assembly - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे से अजित पवार ने फिर बनाई दूरी...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब केवल छह दिन बाकी हैं. इससे पहले फिर महायुति की सहयोगी पार्टी एनसीपी के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से दूरी बना ली है. बीड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि “बंटेंगे तो काटेंगे” का हम समर्थन नहीं करते हैं.

महाराष्ट्र साधु-संतों का प्रदेश है. यह शाहू, फूले और अंबेडकर का महाराष्ट्र है. लोकसभा चुनाव के समय में विपक्ष ने कहा था कि मोदी सरकार संविधान बदलने वाले हैं. ऐसा कुछ नहीं हुआ. अब भी ऐसा कुछ नहीं होने वाला है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’. वहीं, महायुति के घटक दल अजित पवार ने इस नारे से फिर अपनी दूरी बना ली है. बीड विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार योगेश क्षीरसागर के समर्थन में आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र शिव अनुयायियों की भूमि है.

हमारे खून में उनकी शिक्षाएं हैं, हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे. लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम आबादी के इंडिया ब्लॉक के पक्ष में होने पर एनसीपी प्रमुख ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यकों ने इंडिया ब्लॉक का समर्थन किया था. उसी गठबंधन में एक घटक के रूप में शिव सेना (यूबीटी) है.” उन्होंने सवाल किया कि इंडिया गठबंधन का पक्ष लेने से क्या हासिल हुआ? मतदाताओं को सोचना चाहिए कि जरूरत के समय उनकी मदद कौन कर रहा है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान झूठे प्रचार से पिछड़े समुदाय को भी गुमराह किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा कहा गया था कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनाव में 400 से अधिक सीटें मिलीं तो संविधान में संशोधन किया जाएगा.

मैं पूछना चाहता हूं कि क्या संविधान में संशोधन किया गया है? यह हमारी सरकार है जिसने न्याय मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा दी है. न्याय दिया और उन्हें एक हाथ में तलवार दी और दूसरे हाथ में संविधान दिया. यह संविधान के प्रति हमारा सम्मान है.

उन्होंने कहा कि संविधान ने देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट रखा है. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि यह इस संविधान के कारण है कि हमारे देश में पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे विद्रोह नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास एक समृद्ध परंपरा, संस्कृति और इतिहास है. यह सब मत भूलिए. हम महायुति के गठबंधन सहयोगी हैं और समान मूल्यों को साझा करते हैं. मैं लोगों से राकांपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील करता हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका बाल भी बांका नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि हम शिवाजी महाराज के मूल्यों में विश्वास करते हैं, जो सभी धर्मों के लोगों को अपने साथ लेकर आए. सभी धर्मों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी और पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न पुलिस भर्ती अभियान के दौरान, 52% रिक्तियां ओबीसी, एससी और एसटी के लिए, 10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए और 10% मराठाओं के लिए आरक्षित थीं. अब, सिर्फ इसलिए कि मराठों को स्वतंत्र आरक्षण दिया गया है, वे ईडब्ल्यूएस से बाहर आ गए हैं, और अन्य जिनके पास कहीं और कोटा नहीं है, उन्हें ईडब्ल्यूएस के तहत लाभ मिल रहा है.

अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका... शरद पवार गुट में बाबाजानी दुर्रानी शामिल
मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अजीत पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी (अजित गुट) के बड़े मुस्लिम चेहरे बाबाजानी दुररानी शरद पवार गुट वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं। दुररानी ने शुक्रवार को संभाजीनगर दौरे के दौरान शरद पवार से मुलाकात की थी। आज उन्होंने शरद पवार की उपस्थिति में एनसीपी (शरद गुट) में शामिल हुए।

दुर्रानी ने कहा कि अजित गुट विपरीत विचारधारा के साथ खड़ी है। दुर्रानी ने एनसीपी छोड़ने का कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ वैचारिक मतभेद बताया। दुर्रानी ने कहा कि वैचारिक रूप से एनसीपी बीजेपी और शिवसेना के साथ तालमेल नहीं रखती है, जिससे समायोजन मुश्किल हो जाता है।

इससे पहले शुक्रवार को दुर्रानी के बेटे जुनैद ने परभणी में राकांपा (शरद गुट) अध्यक्ष जयंत पाटिल के साथ एक बैठक में भाग लिया, जिसमें उन्होंने पथरी से अपने पिता के लिए चुनावी टिकट की मांग की। पाटिल ने उन्हें एमवीए भागीदारों के साथ इस मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। जुनैद ने शरद पवार की प्रशंसा की और शारीरिक अलगाव के बावजूद उनकी निरंतर वफादारी पर जोर दिया। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी एनडीए पर भारी बड़ी थी और ज्यादा सीटें जीती। शरद पवार गुट की एनसीपी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जबकि अजीत पवार गुट की एनसीपी बीजेपी और एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेगी।

मराठा समुदाय को बड़ी सौगात... शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पास
मुंबई : महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए 10 आरक्षण का रास्ता लगभग साफ हो गया. राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार मंगलवार दोपहर यह आरक्षण विधेयक पेश किया, जिसे विधानसभा ने पारित कर दिया. अब यह बिल विधान परिषद में रखा जाएगा, जिससे पास होने और फिर राज्यपाल की मुहर के बाद महाराष्ट्र के मराठा समुदाय की लंबे वक्त से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में यह आरक्षण बिल पेश करते हुए इसे पूर्ण समर्थन के साथ पारित करने की अपील की थी. हालांकि सत्ताधारी गठबंधन के सदन छगन भुजबल सहित कुछ विपक्षी नेता इसके विरोध में उठ खड़े हुए.

इसके बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस बिल को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की, जिसे विपक्ष के नेता विजय वेडेत्तिवार मान गए. और इसके बाद मराठा आरक्षण का यह बिल ध्वनिमत से निचली सदन से पास हो गया.

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (MSBCC) की रिपोर्ट और ड्राफ्ट बिल मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र में पेश किया गया. इस सत्र का मुख्य एजेंडा मराठा आरक्षण को मंजूरी देना है. रिटायर्ड जज सुनील शुक्रे की अध्यक्षता में MSBCC ने मराठा समुदाय के पिछड़ेपन की जांच करने वाली अपनी विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार 16 फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपी थी.

हालांकि मंत्री छगन भुजबल जैसे प्रमुख ओबीसी नेता संशय में हैं. सरकार के लिए बड़ी चुनौती अपने वादों को पूरा करना है- मौजूदा ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना मराठा कोटा देना – यह एक मुश्किल काम है, जिसमें विकल्प बहुत कम हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को झटका... पुणे की कसबा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर विजयी
मुंबई: पुणे जिले की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर कसबा सीट पर उपचुनाव जीत गए हैं, जबकि बीजेपी की उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने चिंचवड़ सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। धंगेकर को उप चुनाव में 73194 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के हेमंत रासने के 62224 को वोट मिला है। खास बात यह है कि यह दोनों ही सीटें बीजेपी का गढ़ मानी जाती हैं।

ऐसे कसबा सीट पर बीजेपी को मिली पराजय आने वाले चुनाव में एमवीए के लिए संजीवनी का काम करेगी। रवींद्र धंगेकर ने 11 हजार 40 मत से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई थी। उपचुनाव 26 फरवरी को हुए थे और औसत मतदान 50 प्रतिशत रहा था।

चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महाविकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। कसबा निर्वाचन क्षेत्र पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित है और एमवीए कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर का समर्थन कर रहा है। पुणे के पास औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला बीजेपी के अश्विनी जगताप, एनसीपी के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच माना जा रहा है।