Ajit Pawar - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के तेरहवीं के बाद खुलेगा राज! अनिल देशमुख के दावे ने मचाई सनसनी...
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में मौत के बाद से राज्य की राजनीति में अलग ही मोड़ आ गया है। मविआ के सहयोगी दलों द्वारा इस हादसे पर षड्यंत्र का संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की जा रही है। राकां शरद पवार गुट के आला नेता 9 फरवरी के बाद दुर्घटना को लेकर रहस्य खोलने के वक्तव्य दे रहे हैं। शहर में दोनों गुटों के बीच भीतरी राजनीति शुरू हो गई है। अजित पवार राकां के दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रिय थे और उनके आकस्मिक निधन से सभी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। जो उनके करीबी थे उन्हें अपनी जमीन भी खिसकती नजर आ रही थी। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब आगे क्या। वे किसके नेतृत्व में कार्य करेंगे, उनको सुनने वाला कौन होगा।

इसका समाधान भी जल्द ही हो गया। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई। इससे कार्यकर्ताओं का कन्फ्यूजन तो दूर हो गया लेकिन अभी भी स्थानीय कार्यकर्ताओं में यहां हो रहे कुछ घटनाक्रमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राकां के दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही शरद पवार गुट के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों की एक शोकसभा आयोजित की जिसमें सभी राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके बाद से ही अजित पवार गुट के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता दबी जबान यह सवाल उठाने लगे हैं कि मूल पार्टी तो अजित पवार की है जिसका चुनाव चिन्ह भी घड़ी है। ऐसे में स्थानीय संगठन के मुख्य पदाधिकारियों ने सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन क्यों नहीं किया। कुछ तो यह भी संदेह जता रहे हैं कि क्या शरद पवार गुट द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों पर दबाव डालते हुए यह संकेत देने का प्रयास किया गया है। या फिर गाहे-बगाहे दोनों पार्टियों का विलय होगा, इसलिए संभल जाओ। क्या कोई षड्यंत्र चल रहा है। पूर्व गृह मंत्री ने भी अजित दादा के विमान दुर्घटना को लेकर उनकी तेरहवीं के बाद विस्तार से खुलासा करने की बात मीडिया से कही थी। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन वे यह जरूर मान रहे हैं, कुछ तो चल रहा है जो जल्द सामने आएगा।

महाराष्ट्र में स्कूलों में हिंदी पहली कक्षा से नहीं, पांचवीं से पढ़ाई जाए... डिप्टी सीएम अजित पवार ने जताई आपत्ति
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पहली कक्षा से पढ़ाने के सरकार के फैसले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बच्चों पर शुरुआत से ही अतिरिक्त भाषाई बोझ डालना उचित नहीं है और हिंदी की पढ़ाई कक्षा 5 से शुरू होनी चाहिए। मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा "छात्रों को मराठी की शिक्षा कक्षा 1 से मिलनी चाहिए ताकि वे भाषा को पढ़ने और लिखने में दक्ष हो सकें। लेकिन हिंदी को कक्षा 1 से पढ़ाना जरूरी नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह सुझाव सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भी सामने रखा गया।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने एक संशोधित आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया कि मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी, और किसी अन्य भारतीय भाषा को पढ़ने के लिए कम से कम 20 छात्रों की सहमति जरूरी होगी।

अजित पवार के अलावा, अभिनेता सयाजी शिंदे ने भी इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा, "छात्रों को मराठी सीखने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो एक बहुत समृद्ध भाषा है। उन्हें कम उम्र में ही मराठी में पारंगत होना चाहिए और उन्हें किसी अन्य भाषा का बोझ नहीं डालना चाहिए। अगर इसे अनिवार्य बनाया ही जाना है, तो इसे कक्षा 5 के बाद ही बनाया जाना चाहिए।"

बरामती: पेट्रोल चुरा कर करोड़पति बने धीरूभाई अंबानी, अजित पवार का वीडियो वायरल...
बरामती: बारामती तालुका में मालेगांव सहकारी शक्कर कारखाने का चुनाव 22 जून को है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार इस चुनाव के लिए प्रचार में जोर-शोर से उतर चुके हैं। इस चुनाव के लिए खुद अजित पवार ने बी क्लास सहकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रचार के दौरान अजित लोगों को संबोधित कर रहे है। इसी दौरान उनका एक बयान चर्चा में आ गया है। एक बैठक में उनके द्वारा दिया गया एक बयान अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे जुड़ा वीडियो सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने वायरल किया है। अजित पवार ने अपने भाषण में धीरूभाई अंबानी का जिक्र करते हुए कहा कि धीरूभाई अंबानी पेट्रोल पंप छोड़कर करोड़पति बन गए। यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अजित पवार ने आगे कहा अगर मैं सहकारी समिति की आलोचना नहीं करना चाहता तो क्या मैं पेट्रोल पंप खोलता? मेरे गरीब बच्चे वहां काम करने लगे। पंप पर काम करना कोई छोटी बात नहीं है।

अंजलि दमानिया ने अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजित पवार ने आगे कहा, अगर मैं सहकारी संस्था को तोड़ने जाता तो क्या मैं संगठन को बड़ा बना पाता? मैं अपनी निजी फैक्ट्री बंद करने के लिए तैयार नहीं था। सरकार ने प्रतिबंध लगाए, लेकिन हमने किसी को अपनी फैक्ट्रियां चलाने नहीं दीं।

मालेगांव सहकारी चीनी मिल का यह चुनाव बारामती की राजनीति में काफी प्रतिष्ठित माना जा रहा है। अजित पवार के खुद चुनाव लड़ने और उनके नेतृत्व में नीलकंठेश्वर पैनल के मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय या चौतरफा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में शरद पवार गुट को झटका, इस दिग्गज नेता ने बदला पाला... अजित पवार खेमे में शामिल
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा है. एनसीपी (एसपी) के नेता गुलाबराव देवकर शनिवार (03 मई) को अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौजूदगी में गुलाबराव देवकर ने NCP का दामन थाम लिया. इस दौरान कुछ और नेता भी एनसीपी में शामिल हुए.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने गुलाबराव देवकर और अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान अजित पवार गुट के कई और नेता भी मौजूद रहे. लंबे समय से एनसीपी शरद पवार के वफादार माने जाने वाले पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर के अजित पवार गुट के साथ आने से एनसीपी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

गुलाबराव देवकर ने शरद पवार की पार्टी से जलगांव ग्रामीण सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.  ऐसा माना कहा गया कि जलगांव जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शरद पवार गुट को झटका लगने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में दरार पड़ गई. इसी तरह स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक आने पर कई कार्यकर्ताओं को लगता है कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी में होना चाहिए और शायद इसी भावना के चलते गुलाबराव देवकर अजित दादा पवार की NCP में शामिल हुए.