point - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है जो सरकार छिपा रही है। 36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था - अखिलेश यादव
नई दिल्ली : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, जो घटनाक्रम चल रहा है कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है जो सरकार छिपा रही है। 36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था। कई तस्वीरें दिखाई जा रही है, तो अगर हम तस्वीरों को ही ठीक मान लें और मेरे साथ खड़ा होने वाला ही माफिया है। तो मेरी तस्वीर तो मुख्यमंत्री के साथ भी है। मेरी तस्वीर डिप्टी सीएम के साथ भी है। मैं मजबूरी समझ सकता हूं।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैला अवैध कारोबार
अखिलेश यादव ने कहा, कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैला हुआ है और इसकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में है। मुख्यमंत्री और उनके साथ खड़े लोग झूठ बोल रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
अगर सरकार सच में माफियाओं के खिलाफ है, तो जिन-जिन लोगों की तस्वीरें मेरे साथ दिखाई जा रही हैं, उनके घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। चाहे ‘कालीन भैया’ हों या ‘कोडीन भैया’, इस अवैध धंधे में शामिल हर व्यक्ति पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस सिटी बजा रही है
अखिलेश यादव ने कहा, आईपीएस अमिताभ ठाकुर अपनी बात न रख सकें, इसके लिए पूरी पुलिस से सिटी बजवाई जाती है। पूर्व विधायक दीपक यादव को फर्जी मामले में जेल भेजा गया।

जब खुद फंस जाओ, तो दूसरों पर इल्जाम लगाओ
एक दिन पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर शायराना अंदाज में कहा था कि जब खुद फंस जाओ, तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ, ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ। सपा अध्यक्ष आगे दोनों डिप्टी सीएम और सीएम का फोटो लगाते हुए कहते हैं ...फुल दो हॉफ हैं, यूं तो आपस में खिलाफ हैं। कोडीन के मारे ये सारे, आज डर के मारे साथ हैं। अखिलेश ने कहा कि नशाखोरी की जांच के लिए सिरप टॉस्क फोर्स मतलब एसटीएफ के साथ-साथ जीटीएफ भी बना दीजिए।

बाकी जनता समझदार है। भाजपाइयों के चेहरों पर हवाइयां क्यों उड़ी हुई हैं। कोडीन कफ सिरप की सच्चाई वे जानते हैं, तभी खुद नहीं पी, इसीलिए बीच में किसी को खांसी भी आ गई। अखिलेश यादव ने कहा कि अवैध और जहरीली कफ सिरप मामले की जांच कर रही एसटीएफ भी अवैध कारोबारियों से मिली हुई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नई दिल्ली : ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई; खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार कार धमाके को सरकार ने बुधवार आतंकी हमला माना। वहीं इस पूरे ब्लास्ट की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। अब तक इस ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है वह एक खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ब्लास्ट की साजिश की डोर तुर्किये में बैठे एक हैंडलर उकासा के हाथ में थी। इसी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमर उन नबी और उसकी टीम को भारत में स्पेक्टैकुलर अटैक्स की ट्रेनिंग और दिशा दी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि तुर्किये में बैठे एक हैंडलर से उमर नबी लगातार संपर्क में था। हैंडलर का कोड नेम उकासा था। जांच में खुलासा हुआ है कि उमर 2022 में तुर्किये गया था, जहां उसने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े लोगों के साथ सीक्रेट मीटिंग की। टेलीग्राम से शुरू हुई बातचीत एन्क्रिप्टेड ऐप्स तक पहुंची, और वहीं कारों में विस्फोटक भरकर दिल्ली और अयोध्या जैसे शहरों को दहलाने की साजिश रची गई।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उकासा दिल्ली स्थित मॉड्यूल और प्रतिबंधित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसारगजत उल हिंद के हैंडलरों के बीच मुख्य कड़ी के रूप में काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि यह साजिश 2022 की शुरुआत में तुर्की में रची गई थी, जहां उमर और तीन अन्य - जो सभी पाकिस्तान समर्थित दो समूहों से जुड़े थे, वहां गए थे। उमर मार्च 2022 में तुर्किये गया था और दो हफ्ते अंकारा में रहा था। एक अधिकारी ने बताया, उनकी बातचीत शुरू में टेलीग्राम पर शुरू हुई थी और बाद में एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर ट्रांसफर हो गई।

उकासा ने ही उन्हें सीक्रेट सेल बनाने और डिजिटल फुटप्रिंट से बचने का तरीका बताया था। कथित तौर पर इस ऑपरेशन के लिए तीन कारें - एक हुंडई i20, एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक मारुति ब्रेजा- खरीदी गई थीं। हालांकि 10 नवंबर को लाल किले के पास उमर की i20 में विस्फोट हो गया था, सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से इकोस्पोर्ट बरामद कर ली है। गुरुवार तीसरी कार ब्रेजा भी बरामद कर ली गई।
सूत्रों ने बताया कि उमर का करीबी सहयोगी, डॉ. मुजम्मिल ( जो अल-फलाह विश्वविद्यालय से भी जुड़ा है) ने इस साल जनवरी में लाल किले की कई बार रेकी की थी। सूत्रों का कहना है कि वे 2026 में गणतंत्र दिवस समारोह पर संभावित हमले से पहले वहां की सिक्युरिटी का पूरा जायजा लेना चाहते थे। इस ग्रुप ने 2022 से अब तक भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स के अंश शामिल थे। जांच से यह भी पता चला है कि दिल्ली के अलावा, अयोध्या भी उनकी हिट लिस्ट में था।

मुंबई : ओला ड्राइवर को एयरगन की नोक पर अगवा कर लूट लिया
मुंबई : एक चौंकाने वाली घटना में, 29 वर्षीय ओला ड्राइवर को कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों द्वारा एयरगन की नोक पर अगवा कर लिया गया, धमकाया गया और लूट लिया गया, जिन्होंने रैपिडो ऐप के माध्यम से उसकी कैब बुक की थी। यह घटना 28 जून की रात को 11:15 बजे से 12:30 बजे के बीच दक्षिण मुंबई के ताड़देव में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के गेट नंबर 4 के पास हुई। मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने मध्य प्रदेश के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से एक एयरगन और चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दमोह जिले के विजय सागर गांव निवासी मिलन सिंह धुरी सिंह गोंड (30) और उसी गांव के सुखनंदन सिंह नारायण गोंड (22) के रूप में हुई है।

पीड़ित अंकित जगप्रसाद पांडे, शांति पार्क, जहागीर सर्किल, मीरा रोड का निवासी है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर टैक्सी (MH 04 LY 2070) चला रहा था, जब उसे दादर पश्चिम में सब्जी मंडी फ्लाईओवर के पास से लाला कॉलेज, ताड़देव के लिए बुकिंग मिली। गंतव्य पर पहुंचने पर, दो लोगों ने कथित तौर पर उसे सड़क के किनारे रुकने का निर्देश दिया। जब पांडे ने ₹200 का किराया मांगा, तो दोनों ने बहस करना शुरू कर दिया। जैसे ही कार रुकी, पीछे बैठे संदिग्धों ने ड्राइवर के मुंह को मफलर से ढककर, उसके मुंह, हाथ और पैरों पर टेप लगाकर उसे रोक लिया और उसकी गर्दन पर एयरगन तानकर उसे धमकाया।

उन्होंने उसे मौखिक रूप से गाली दी और विरोध न करने की चेतावनी दी। आरोपियों ने पांडे को एनएससीआई गेट नंबर 4 तक जाने के लिए मजबूर किया, जहां उन्होंने फिर से उन्हें बांध दिया और 1,900 रुपये नकद (विभिन्न मूल्यवर्ग में), 3,500 रुपये का रेडमी मोबाइल फोन, 3,000 रुपये का वीवो मोबाइल फोन (जियो सिम कार्ड के साथ), उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोटरसाइकिल की आरसी बुक लूट ली। लूटने के बाद, उन्होंने पांडे को कार के अंदर बंद कर दिया और भाग गए।

अपराध स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं थी। शिकायत के बाद, ताड़देव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (4), 352, 351 (3), और 3 (5) के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सवारी बुक करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, पुलिस ने संदिग्धों को सांताक्रूज़ में ट्रेस किया। सांताक्रूज़ रेलवे स्टेशन के पास निगरानी रखी गई, जहां दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

यूपी से मुंबई जा रहे राहगीरों के साथ लूट; बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया
मुंबई : मध्यप्रदेश के मुंबई-आगरा हाइवे पर एक बार फिर से बदमाशों ने राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। महू के पांजरिया क्षेत्र में  एक परिवार रात 12 बजे के करीब यूपी से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के संत कबीर नगर के रहने वाले रामकुमार पिता श्यामदेव साहनी अपनी पत्नी के साथ कार से मुंबई जा रहे थे। कार ड्राइव करने के दौरान रात को नींद आने पर पांजरिया गांव में पेट्रोल पंप और पावागढ़ ढाबे के पास कार रोककर आराम करने लगे। रात करीब 12.30 बजे नींद खुली तो रामकुमार कार से उतरे और कार की डिक्की खोलकर कुछ सामान निकालने लगे। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर आएं चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चाकू निकालकर पति-पत्नी के गले पर अड़ा दिया और मारपीट करने लगे।

चाकू की नोंक पर उतरवाए मंगलसूत्र और टॉप्स
चाकू की नोंक पर बदमाशों ने पत्नी को जान से मारने धमकी देकर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपए नकदी छीन लिए। परिवार ने बताया कि बदमाश करीब 5 हजार से अधिक की कीमत जेवरात और नकद लूटकर भाग गए। मामले की सूचना लगते ही बडगोंदा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस क्षेत्र में लूटपाट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पुिलस के द्वारा मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले का खुलासा करने के लिए 5 थानों की जुटी हुई है। मानपुर, किशनगंज, महू, सिमरोल के चुनिंदा पुलिसकर्मियों को भी जांच में लगाया गया है। हाइवे पर सीसीटीवी कैमरों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है।