nawab malik - Rokthok Lekhani News

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सियासी घमासान, नवाब मलिक उतरे मैदान में, मोटरसाइकिल से किया ताबड़तोड़ प्रचार
मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनावी रण में जीत सुनिश्चित करने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नवाब मलिक पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। समय की कमी और लगातार बढ़ती भीड़ के चलते वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों में तेजी से पहुंचते हुए जोरदार प्रचार करते दिखाई दिए।
एनसीपी उम्मीदवारों के समर्थन में श्री नवाब मलिक ने वार्ड नंबर 174 की उम्मीदवार शबाना परवीन, वार्ड नंबर 179 की उम्मीदवार रेहाना आरिफ सैयद तथा सायन कोलीवाड़ा की उम्मीदवार वसंती मुर्गेश देवेंद्र सहित मुंबई के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया। हर इलाके में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस प्रचार अभियान के दौरान एनसीपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें कार्याध्यक्ष श्री सिद्धार्थ टी. कांबले, जिल्हाध्यक्ष वेंकटेश मानव, संजय तटकरे, संतोष धुवाले, विभिन्न तालुका अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा मुंबई माइनॉरिटी प्रेसिडेंट एवं निरीक्षक हाजी मुकेश शेख शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रचार को धार दी और नवाब मलिक को अपनी गाड़ी में बैठाकर कई इलाकों में अभियान को आगे बढ़ाया।

एनसीपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता का मूड बदलाव की ओर है और अंतिम फैसला मतदाता ही करेंगे। गौरतलब है कि 15 तारीख को मतदान होगा, जबकि 16 तारीख को नतीजों की घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने साफ शब्दों में कहा,
“एनसीपी पार्टी के बिना महानगरपालिका में मेयर बनना संभव नहीं है।”
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है और सभी की नजरें 15 तारीख के मतदान तथा 16 तारीख को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं।

एनसीपी नेता नवाब मलिक को बड़ा शोक... दामाद समीर खान की अस्पताल में निधन
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के दामाद का निधन हो गया है। मलिक के परिवार में यह दुखद घटना ऐसे वक्त पर हुई है। जब नवाब मलिक और उनकी बेटी सना मलिक दोनों चुनाव के मैदान में हैं।

नवाब मलिक के दामाद समीर खान का 18 सितंबर को एक घटना में गंभीर तौर पर घायल हो गए थे। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। नवाब मलिक ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। समीर खान का चोटों के बाद क्रिटिकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

खान को ब्रेन क्लॉट और कई फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। मलिक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मलिक की बड़ी बेटी नीलोफर की शादी समीर खान से हुई थी। मलिक की बेटी सना अणुशक्ति नगर से लड़ रही हैं।

नवाब मलिक के दामाद समीर खान को 18 सितंबर को एक घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनके ब्रेन क्लॉट और पसलियों, कंधे और गर्दन में कई फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं थीं। खान को यह गंभीर चोटें तब लगी थीं जब उनके ड्राइवर ने कुर्ला के एक अस्पताल के बाहर अपनी एसयूवी से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे लगभग 10-15 फीट दूर चले गए और वाहन और एसआरए बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल के बीच फंस गए।

यह घटना तब हुई जब खान और उनकी पत्नी निलोफर नियमित मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे। अपने वाहन का इंतजार करते समय, ड्राइवर अब्दुल अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया था। जिससे उसने खान से टकराने से पहले कई खड़ी बाइकों को टक्कर मार दी।

एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मलिक ने लिखा है कि इस दुखद घटना बाद उन्होंने अगले दो दिनों के लिए सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। मलिक ने आग्रह किया है कि कृपया समीर खान को अपनी प्रार्थनाओं में रखें।

मलिक में दामाद के घायल होने के बाद मुंबई के विनोभा भावे नगर पुलिस स्टेशन ने अंसारी के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने और लापरवाही बरतने तथा मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाह कृत्यों के लिए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। तब यह सामने आया था अंसारी काफी समय से परिवार के लिए काम कर रहा था। पुलिस ने अंसारी के ब्लड सैंपल भी लिए थे।

महायुति में नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर फूट ! हम उन्हें हराने के लिए लड़ेंगे - BJP
महाराष्ट्र : अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने नवाब मलिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद महायुति में फूट पड़ गई है। भाजपा ने अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी की तीखी आलोचना की है। भाजपा ने कहा कि वो नवाब का समर्थन नहीं करने वाली है।

अजित पवार की एनसीपी (NCP) ने नवाब मलिक को महाराष्ट्र चुनाव में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। अजित पवार ने अंतिम समय में टिकट देने पर पत्ते खोले हैं। डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मलिक ने दो नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से एक नामांकन एनसीपी के सदस्य के रूप में और दूसरा निर्दलीय के रूप में था। लेकिन एनसीपी के समर्थन के बाद उन्होंने खुद को आधिकारिक उम्मीदवार बताया।

भाजपा बोली- हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे
पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा,

हालांकि, भाजपा ने संदेह का लाभ मलिक की बेटी सना मलिक को दिया है, जो अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी की आधिकारिक उम्मीदवार हैं, जहां उनके पिता नवाब मलिक मौजूदा विधायक हैं। सना को भाजपा ने भी समर्थन देने की बात कही है।

दूसरी ओर भाजपा के किरीट सोमैया ने अजित पवार की पार्टी और नवाब मलिक पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम किसी हालत में नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शिवसेना (शिंदे गुट) के सुरेश कृष्ण पाटिल (जिन्हें 'बुलेट पाटिल' के नाम से जाना जाता है) ही हमारे आधिकारिक उम्मीदवार हैं। हम वोट जिहाद, आतंकवाद का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों को हराने के लिए लड़ेंगे।

नवाब मलिक को मिला अजित पवार गुट से टिकट... मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से भरे थे दो नामांकन
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। शिवसेना और एनसीपी के दो गुटों में बंटने के बाद राज्य में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है और महायुति और एमवीए के बीच सीट बंटवारे का मुद्दा अभी भी नहीं सुलझा है।

इस बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक के डबल गेम से हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार) महागठबंधन का हिस्सा हैं। बीजेपी ने नवाब मलिक को टिकट देने का विरोध किया था। लेकिन नवाब मलिक ने साफ कर दिया था कि वह हर हाल में नामांकन फॉर्म भरेंगे।

नवाब मलिक ने दो नामांकन दाखिल कर सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया था। नवाब मलिक ने एनसीपी उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। हालांकि कुछ देर बाद अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने नवाब मलिक को पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवारी दे दी है। पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने आज (मंगलवार) शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नवाब मलिक ने शिवाजीनगर-मानखुर्द निर्वाचन क्षेत्र में रैली कर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही इस मौके पर नवाब मलिक और उनके कार्यकर्ताओं ने गले में गुलाबी रंग का स्कार्फ पहन रखा था। इसके बाद मलिक ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर मुझे समय पर पार्टी से एबी फॉर्म नहीं मिला तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। लेकिन अजित पवार गुट की ओर से उम्मीदवारी मिलने के बाद अब साफ हो गया है कि नवाब मलिक एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

नवाब मलिक पांच बार विधायक रहे हैं और वर्तमान में अनुशक्तिनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार इस सीट से अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया है। शरद पवार खेमे ने इस सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को टिकट दिया है।