Discussion of political parties - Rokthok Lekhani News

महाराष्‍ट्र में सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों का विचार-विमर्श जारी
महाराष्‍ट्र में सभी प्रमुख राजनीतिक दल राज्‍य में सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। शिव सेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज मुम्‍बई में अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित‍ विधायकों के साथ बैठक की। शिव सेना सांसद संजय राउत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चुन कर आये सभी विधायकों ने आज पार्टी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे से भेंट की और विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार सर्वसम्‍मति से पार्टी अध्‍यक्ष को सौंपने का फैसला किया। शिव सेना विधायक, प्रताप सरनाइक ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में श्री ठाकरे ने गठबंधन सहयोगी भाजपा से सत्‍ता में बराबरी के आधार पर साझेदारी के फार्मूले को लागू करने के बारे में लिखित आश्‍वासन चाहा। उन्‍होंने कहा कि इसके बाद ही नई गठबंधन सरकार बनाने के बारे में दावा पेश किया जायेगा। श्री सरनाइक ने कहा कि शिव सेना प्रमुख ने यह भी बताया कि उनके पास अन्‍य विकल्‍प भी खुले हैं लेकिन वह इन संभावनाओं का पता लगाने का दिलचस्‍पी नहीं रखते क्‍योंकि भाजपा और शिवसेना हिन्‍दुत्‍व की विचारधारा से बंधे हुए हैं। श्री सरनाइक ने यह भी कहा कि नई सरकार के गठन के बारे में बातचीत भाजपा की तरफ से आश्‍वासन मिलने के बाद ही की जा सकती है।

शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच इस साल के आरंभ में हुए फिफ्टी फिफ्टी फॉर्मूले का सम्‍मान करने को कहा है।

इस बीच महाराष्‍ट्र भाजपा प्रमुख चन्‍द्रकांत पाटिल ने आज कहा कि भाजपा की राज्‍य इकाई ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 30 अक्‍टूबर को बुलायी है जिसमें सदन के नेता का चयन किया जायेगा। यह बैठक मुम्‍बई में विधान भवन में आयोजित की जायेगी।

उधर महाराष्‍ट्र कांग्रेस क‍मेटी के अध्‍यक्ष बाला साहब थोराट ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार से बारामती में मुलाकात की। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले, पार्टी के विधायक रोहित पवार और वरिष्‍ठ पार्टी नेता प्रफुल्‍ल पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने फिर कहा है कि जनता ने उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठने को कहा है और वे जनादेश का पालन करेंगे।