2 arrested - Rokthok Lekhani News

खारघर : कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर व्यवसाय मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
खारघर : खारघर पुलिस ने एक जबरन वसूली करने वाले और उसके साथी को होटल, बार और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करने और बाद में कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर व्यवसाय मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शादाब शाहनवाज बेग (36) और नदीम जाफर हुसैन अंसारी (30) के रूप में हुई है।

तलोजा निवासी बेग ने पिछले सप्ताह खारघर में ब्लैक फॉरेस्ट कैफे और लाउंज में अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लर के बारे में ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए अपने ट्वीट में संबंधित पुलिस विभाग को टैग किया। कुछ ही समय बाद, उन्होंने होटल मालिक से संपर्क किया और फिरौती न देने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देने लगे। जब होटल मालिक कमल शाह ने धमकियों को नजरअंदाज किया, तो बेग ने नवी मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में बार-बार शिकायत दर्ज कराकर मामले को बढ़ा दिया। इसके बाद उन्होंने होटल मालिक से किसी भी संभावित पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए ₹50,000 की मांग की। जबरन वसूली के प्रयास को भांपते हुए होटल मालिक ने खारघर पुलिस से संपर्क किया और ₹10,000 का लालच देकर जाल बिछाने पर सहमत हो गया।

खारघर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अंसारी, बेग की ओर से पैसे लेने के लिए होटल में पहुंचा, तभी खारघर पुलिस ने उसे पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद, बेग भी अंसारी की मदद करने के लिए उस स्थान पर पहुंचा, लेकिन हमने उसे भी पकड़ लिया।" पुलिस जांच में पता चला कि बेग अपने ट्विटर हैंडल का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर होटलों, बार और अनधिकृत निर्माणों की रिपोर्ट कर रहा था, दबाव बनाने के प्रयास में संबंधित अधिकारियों को टैग कर रहा था। उसकी गतिविधियों की आगे की जांच से पता चला कि उसने नगर निगम, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में 60 से 70 व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने कहा, "हम लोगों से आग्रह करते हैं कि अगर उन्हें इसी तरह से परेशान किया गया है तो वे आगे आएं।"

नागपुर/ लव ट्रायंगल में रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या... 2 गिरफ्तार
नागपुर : लव ट्रायंगल में महिला के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। घटना रविवार की सुबह बुटीबोरी थाना क्षेत्र के तहत मोहगांव सीमा में सेलिला लेआउट परिसर में हुई। इस मामले में पुलिस ने देर शाम 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, हाल ही में सिटी में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक को मौत के घाट उतारने की घटना हुई थी। इसके बाद रविवार को बूटीबोरी में भी एक ऐसी ही घटना हुई।

सूत्रों के मुताबिक, तकिया धंतोली, नागपुर निवासी संतोष मनोहर चुन्ने (47) ई-रिक्शा चलाता था। उसका किसी महिला के साथ प्रेम संबंध थे। उस महिला का एक और प्रेमी भी था। रविवार को संतोष अपना रिक्शा लेकर बूटीबोरी की ओर निकला। उसके पीछे-पीछे आरोपी भी मोपेड पर निकले। इसके बाद मौका पाकर आरोपियों ने संतोष को मोहगांव सीमा के सेलिला लेआउट परिसर की खुली जगह पर ले गये और सत्तूरनुमा हत्यार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

रविवार दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे के बीच एक चरवाह मवेशी लेकर सेलिला लेआउट परिसर में गया, उसे संतोष खून से लथपथ एक व्यक्ति नजर आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पुलिस पाटिल सुधाकर वानखेड़े को दी और वानखेड़े ने इसकी जानकारी बूटीबोरी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मृतक की पहचान में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचानकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दरम्यान पुलिस को आरोपी नागपुर के होने की जानकारी मिली। देर शाम पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी उस महिला का प्रेमी है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

वर्धा में ऑनलाइन शेयर खरीद-बिक्री भारी मुनाफे के लालच में 40.10 लाख की ठगी... 2 गिरफ्तार
वर्धा : ऑनलाइन शेयर खरीद-बिक्री में भारी मुनाफे के लालच में आकर व्यक्ति ने 40 लाख 10 हजार रुपए एप के माध्यम से निवेश किए थे, लेकिन प्रॉफिट मिलने के बावजूद शेयर बेचे नहीं जा रहे थे। ऑनलाइन फ्रॉड होने की बात पता चलने पर व्यक्ति ने साइबर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 80 हजार 300 रुपयों का माल जब्त किया है। अन्य धोखाधड़ी के मामले उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार श्रृति कुमारी नामक महिला ने इंटरएक्टिव ब्रोकर्स ऑफिशियल टीएमएलटी इस ग्रुप में फरियादी का मोबाइल क्रमांक एड किया़ ग्रुप में ट्रेडिंग पर मुनाफे से जुड़े मैसेज आया। जिसके बाद फरियादी को आई. बी. नाम का एप डाउनलोड करने को कहा गया। व्यक्ति ने आरटीजीएस के माध्यम से 40 लाख 10 हजार रुपयों का निवेश किया। जिसपर 1 करोड़ 82 लाख 47 हजार 916।87 रुपयों का मुनाफा दिखाई दिया।

इसके बाद व्यक्ति ने शेयर बेचने के लिए संबंधित ग्रुप इंस्ट्रक्टर से संपर्क किया, तो उसने 56 लाख 95 हजार रुपयों का टैक्स भरने की बात कही। जिससे फरियादी को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की बात का पता चला। उन्होंने शीघ्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की।

इस दौरान फरियादी के रकम से 20 लाख रुपए साईं ट्रेडर्स नाम के एसबीआई बैंक खाताधारक नाशिक के अंबड निवासी सचिन विजय सिंह (26) के खाते में जाने की बात सामने आयी। आरोपी गुरुदत्त नीरज श्रीवास्तव (22) ने मिलकर अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवड़े के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश बैरागी, विशाल मड़ावी, अनुप कावले, नीलेश तेलरांधे, अनूप राऊत, अमित शुक्ला, रणजीत जाधव, वैभव कट्टोजवार, अक्षय राऊत, दिनेश बोधकर, अंकित जिभे, पवन झाडे, लेखा राठोड़, प्रतीक वांदिले ने की।

पुलिस ने आरोपियों से 2 लैपटॉप, 42 आधार कार्ड, 23 पैन कार्ड, इंटरनेट बैंक के पासवर्ड पत्र, 4 महाराष्ट्र दूकान लाइसेंस, कुल 80,300 रुपयों का माल जब्त किया गया।

पालघर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार... 2 गिरफ्तार
पालघर :  पालघर में 15 साल की एक लड़की के साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई और पूरे महाराष्ट्र में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सबसे पहले आरोपी ने पीड़ित लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की. फिर उसने उसे घर बुलाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पालघर पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 15 साल है. दोनों आरोपियों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़कों में से एक ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और उसके बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया. 30 अप्रैल को युवक उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर 4 मई को आरोपी ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर पीड़िता के साथ अलग-अलग जगहों पर बार-बार रेप किया. दरिंदगी के बाद लड़की घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन सदमे में आ गए। परिजनों ने लड़की को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी बात बताई। परिजन तुरंत थाने पहुंचे।

इस मामले में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और फिर सोमवार को तलासरी में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फरार थे. साथ ही, उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नामों का इस्तेमाल किया। हालांकि, पुलिस ने दोनों की गहनता से तलाश की और उन्हें निगरानी में ले लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है.