31st - Rokthok Lekhani News

मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज
मुंबई: 31 अगस्त से गुजरात और महाराष्ट्र का फासला घटकर सिर्फ चार घंटे का रह जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-मुंबई हिस्सा खुलने से लोगों सिर्फ आधे समय में ही सफर को पूर कर सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुंबई-वडोदरा सेक्शन 31 अगस्त को आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटकर सिर्फ 4 घंटे रह जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में पूरे हिस्से को 31 अगस्त, 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोलने की योजना है। इस हिस्से के खुलने का इंतजार काफी समय से हो रहा है।

पांच पैकेज हो चुके हैं पूरे
मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस पर देश के सबसे लंबे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का एक भाग है। ताजा अपडेट के अनुसार 157 किलोमीटर का मुंबई-वडोदरा सेक्शन लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। फडणवीस ने बताया कि इस हिस्से पर सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं और ट्रैफिक के लिए तैयार हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक 8-लेन वाला 1,400 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है जो पांच राज्यों को कनेक्टिविटी देता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह दिल्ली-NCR, गुजरात और महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल हब को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस एक्सप्रेसवे के पूरा खुलने पर मुंबई से दिल्ली का सफर सड़क मार्ग से सिर्फ 12 घंटे में पूरा होगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े ड्रीम और इंफ्रा प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके काम में देरी हुई है।

सिर्फ चार घंटे में तय हो जाएगी दूरी
राज्य लीडरशिप के अपडेट के मुताबिक, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का पूरा महाराष्ट्र हिस्सा 31 अगस्त, 2026 तक खुलने का प्लान है। अभी की स्थिति में कुछ हिस्से खुले हैं। गुजरात में कुछ सेक्शन और हिस्से (जैसे वडोदरा से भरूच) पहले से ही खुल चुका है। यह चालू है। महाराष्ट्र में सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं। बाकी का काम पूरा होने वाला है ताकि पूरा ट्रैफिक चल सके। इस हिस्से के खुलने पर एक्सप्रेसवे वडोदरा और मुंबई के बीच यात्रा का समय लगभग 4 घंटे कम कर देगा, हालांकि अभी केंद्र सरकार के आधीन आने वाले NHAI ने अंतिम तारीख का ऐलान नहीं किया है।

मुंबई : शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर; 31 दिसंबर को श्रद्धालु पूरी रात साईं बाबा मंदिर में कर सकेंगे दर्शन
मुंबई : साईं बाबा से आशीर्वाद लेने शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। नए साल के जश्न को देखते हुए, यह तय किया गया है कि 31 दिसंबर को साईं बाबा मंदिर दर्शन के लिए पूरी रात खुला रहेगा। भीड़ की उम्मीद को देखते हुए, साईं बाबा ट्रस्ट ने खास इंतज़ाम किए हैं। 31 दिसंबर की शेजारती (शाम की आरती) और 1 जनवरी की काकड़ आरती (सुबह की आरती) रद्द कर दी गई है। साईं बाबा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरख गाडिलकर ने यह जानकारी दी।

नए साल के जश्न के लिए शिरडी में बड़ी संख्या में साईं बाबा के भक्तों के आने की उम्मीद को देखते हुए, साईं बाबा ट्रस्ट ने खास तैयारियां की हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ज़्यादा से ज़्यादा भक्त दर्शन कर सकें, साईं बाबा मंदिर 31 दिसंबर को पूरी रात खुला रहेगा। हालांकि, 31 दिसंबर की शेजारती और 1 जनवरी की सुबह की काकड़ आरती नहीं होगी।

यह जानकारी साईं बाबा ट्रस्ट ने दी। क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के जश्न के लिए लाखों साईं बाबा भक्तों के शिरडी आने की उम्मीद है। साईं बाबा ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन, रहने और प्रसाद बांटने के खास इंतज़ाम किए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी शिरडी में तैनात किया गया है।

मुंबई : थर्टी फर्स्ट के लिए ड्रग्स मंगवाने हेतु डार्कवेब का इस्तेमाल...
मुंबई : थर्टी फर्स्ट की पार्टी के मद्देनजर बड़े पैमाने पर डार्कनेट का इस्तेमाल कर ड्रग्स की मांग बढ़ गई। भारत में 'डार्कनेट' वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ये ड्रग्स विदेशों से कुरियर के जरिए भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में पहुंचाई जा रही हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ऑपरेशन में 13 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया है।

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, युवाओं में हाइब्रिड गांजा और हाइड्रोपोनिक गांजा के प्रति दीवानगी के कारण मुंबई और अन्य शहरों में इस प्रकार के ड्रग्स की मांग भारी मात्रा में बढ़ गई है। एनसीबी सूत्रों ने बताया कि एनसीवी द्वारा जब्त किया गया हाईब्रिड गांजा थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए थाईलैंड से मुंबई लाया गया था।

शहर में थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए आयोजकों ने काफी तैयारियां शुरू कर दी है. पाटी के लिए तरह-तरह की शराब और ड्रग्स का स्टॉक करने के लिए पिछले एक महीने से डार्कनेट से इम्स का ऑर्डर दिया जा रहा है। मुंबई पुलिस के मादक द्रव्य निरोधक दस्ते के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी भी फोकस ड्रग डीलरों, आपूर्तिकर्ताओं, ड्रग तस्करों पर नजर गड़ाए बैठे हुए है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी मात्रा में हाइब्रिड गांजा, मेस्कलाइन और हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है।

नए साल के मद्देनजर एनसीबी को सूचना मिली कि थाईलैंड से मुंबई में अवैध नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाई एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे एक संदिग्ध पार्सल का पता लगाया गया. जिसमें 13 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा मिला। यह पार्सल जांच से पता चला कि वह व्यक्ति कोल्हापुर का था। एनसीबी की टीम तुरंत कोल्हापुर पहुंची और वहां से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।