Campaigning - Rokthok Lekhani News

मुंबई :भाजपा की स्टार प्रचारक बनीं अपर्णा यादव, प्रचार के लिए मुंबई रवाना
मुंबई : केजीएमयू में धर्मांतरण के मामले में बवाल के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह 14 जनवरी तक मुंबई दौरे पर गई हैं। केजीएमयू में हुए बवाल पर उनका रुख पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने बताया केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में वर्ष 2024 में अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पिछले अपर्णा यादव प्रेसवार्ता करने के केजीएमयू में कुलपति कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने केजीएमयू पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद शनिवार को उन्हें भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए मुंबई भेज दिया गया है। केजीएमयू को लेकर वह लगातार बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि केजीएमयू को आंदोलन करना है तो कर सकता है, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगी। जिसने गलती की है वह माफी मांगे।

बयान में यह भी बताया है कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग क्वीन मेरी में जुलाई 2023 से 2025 तक बिना लाइसेंस के अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट संचालन के मामले में उन्होंने 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इसके बाद एसआईटी गठित की गई जिसने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के रूप में अमर उजाला की खबर व अस्पताल के कई दस्तावेज शामिल किए गए हैं। वह मुंबई से वापस आकर अन्य मामलों को भी प्रकाश में लाएंगी।

पंकजा मुंडे ने कहा, प्रचार के दौरान उनकी जाति का जिक्र किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है...
मुंबई : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं. इस बीच बीड लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने शुक्रवार (22 मार्च) को कहा कि वह आम चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं. वो सिर्फ महाराष्ट्र में लोगों के लिए काम करना चाहती थीं. पंकजा मुंडे का पड़ोसी अहमदनगर जिले से बीड में एंट्री करने के बाद धामनगांव में जोरदार स्वागत किया गया.

इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें प्यार करती है और काफी सोच समझकर निर्णय लेना होगा. पंकजा मुंडे ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने सोचा था कि 2019 विधानसभा चुनाव में परली से हार के बाद मेरी दुकान बंद हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि राजनीति करते वक्त वोटों का गणित अलग होता है.

इससे पहले पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर प्रचार के दौरान उनकी जाति का जिक्र किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने कभी काम करते समय लोगों की जाति नहीं देखी. मैंने उन गांवों को भी करोड़ों की धनराशि दी, जहां से मुझे एक भी वोट नहीं मिले. मुंडे ने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी सहयोगी और पुणे लोकसभा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल और अहमदनगर के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें नहीं लगा कि महाराष्ट्र में जातिवाद है. हालांकि, बीड लोकसभा अभियान शुरू करने के बाद अगर मेरी जाति को लेकर बात आती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

पंकजा मुंडे ने यह भी दावा किया कि मराठा आरक्षण आंदोलन का उनकी चुनावी संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. गोपीनाथ मुंडे (उनके पिता और दिवंगत बीजेपी नेता) ने कहा था कि मराठों को आरक्षण दिया जाना चाहिए. संभावना है कि ये काम मुझे ही पूरा करना होगा. उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे प्रचार का शिकार नहीं होना चाहिए. ओबीसी के अधिकारों की रक्षा करते हुए मराठा समुदाय की रक्षा करना भी मेरा कर्तव्य है. उन्होंने दावा किया कि मैंने कभी भी जाति को लेकर राजनीति नहीं की है, इसलिए सभी समुदायों के लोगों को मुझ पर भरोसा है.
बता दें कि पंकजा मुंडे महाराष्ट्र में पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं. 2019 के विधानसभा चुनाव में परली से अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय से चुनाव हार गईं थीं.

मोदी चुनाव में गलत रुख के साथ प्रचार कर रहे हैं - शरद पवार
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गरुवार को दावा किया कि पांचों राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा जहां भी सत्ता में है, वहां की सत्ता से बाहर हो जाएगी। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उनमें से केवल मध्य प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है।

सोलापुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शरद पवार ने कहा कि जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां चुनाव के बाद गैर-भाजपाई मुख्यमंत्री बनते नजर आएंगे। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

इन राज्यों में गैर भाजपाई मुख्यमंत्री होंगे, ऐसा दावा भी शरद पवार ने किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इन चुनाव में गलत रुख के साथ प्रचार कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि ‘उनकी पार्टी के आत्मविश्वास का स्तर गिर गया है और लोग अब और उनके झूठे वादों में नहीं फंसेंगे।

अमलनेर विधायक अनिल पाटील के इस बयान पर कि शरद पवार और उनके भतीजे, अजीत पवार आगामी शीतकालीन सत्र के बाद फिर से एक साथ आएंगे, इस पर शरद पवार ने कहा, ‘मैं अमलनेर के कुछ लोगों से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि अनिल पाटील (जो अजीत पवार गुट में हैं) अगले चुनाव में चुनकर नहीं आएंगे।’

मराठा आरक्षण मुद्दे पर पवार ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार को इस मुद्दे को जल्द ही हल करना चाहिए। बारामती में पवार परिवार के दिवाली मिलन समारोह के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें अजीत पवार शामिल हुए थे, राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि एक साथ दिवाली मनाना एक पारिवारिक परंपरा थी और बैठक के दौरान किसी राजनीति पर चर्चा नहीं हुई।

कर्नाटक में महाराष्ट्र बीजेपी को 85 सीटों की जिम्मेदारी... बेलगाम सहित सीमावर्ती जिलों में प्रचार कर रहे मुंबई के भाजपाई
मुंबई : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान को महज कुछ दिन ही बचे हैं। इस बीच, राज्य में चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोर पर है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के विभिन्न भागों में प्रचार करने के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं की बड़ी फौज उतार दी है। उधर, कांग्रेस के धुंआधार प्रचार को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य के कई नेता और मंत्री पड़ोसी राज्य कर्नाटक के चुनाव प्रचार अभियान में उतर गए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बीजेपी को कर्नाटक के 85 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, इनमें 35 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पिछली बार बीजेपी के उम्मीदवार 10 से 15 हजार वोट से हार गए थे। इन विधानसभा क्षेत्रों को टारगेट करते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की फौज लगी है। इन सीटों पर जनसभाओं की प्लांनिग, रोड शो,बैठकें आदि कर रहे हैं।

बताया गया कि पार्टी कार्यकर्ता सिर्फ प्रचार ही नहीं बल्कि हालात का फीडबैक भी ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में जहां मिली-जुली आबादी है, वहां उम्मीदवारों की ताकत का अंदाजा लगाकर धरातल पर मिलने वाली रिपोर्ट के अनुसार आवश्यकता के अनुसार रसद पहुंचाने की जिम्मेदारी बीजेपी नेताओं पर डाली गई है। यदि पिछले चुनाव में हारी हुई इन विधानसभा सीटों को बीजेपी जीतती है, तो अन्य सीटों पर होने वाले नुकसान को कवर किया जा सकता है।

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को बेंगलुरु की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन पर बेलगाम में तैयारियों का भार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मदद के लिए महाराष्ट्र से 80 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। इनमें राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, उपाध्यक्ष और महासचिव शामिल हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार, कर्नाटक चुनाव में महाराष्ट्र से एक टीम पूरी तन्मयता से लगी है। कर्नाटक में बीजेपी की बहुमत के साथ फिर से डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी की टीम कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है। 36 प्रमुख नेता प्रचार करे रहे हैं, जबकि 44 प्रशिक्षित कार्यकर्ता समन्वय और क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखते हुए चुनावी प्रबंधन का काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्टी नेतृत्व को पता है कि इस बार कर्नाटक चुनाव जीतना एक कठिन काम है। सत्ता विरोधी लहर के साथ कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने का असर भी दिखाई दे रहा है। शहरी मतदाताओं पर पार्टी की विशेष नजर है। यहां पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ राज्य के विकास को मुद्दा बनाया गया है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर रहे है, जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कर्नाटक चुनाव में इस बार भी सीमावर्ती जिलों बेलगाम, करवार और निप्पनी बेल्ट में घमासान मचा हुआ है। इन सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्रों में महाराष्ट्र बीजेपी की खास नजर है। वैसे इन इलाकों में महाराष्ट्र एकीकरण समिति पिछले कई दशकों से सीमा विवाद को लेकर सक्रिय है। बेलगावी जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मराठी भाषियों का वर्चस्व है, जबकि शेष 13 निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकांश में लिंगायत बहुसंख्यक हैं। जिले में इन समूहों के लिए आरक्षित दो सीटों के साथ-साथ ओबीसी और एससी/एसटी की भी अच्छी खासी आबादी है।

पिछले तीन चुनावों की तरह 5 विधानसभा सीटों को छोड़कर अधिकांश विधानसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। इधर बीजेपी चाहती है कि मुकाबला त्रिकोणीय हो ताकि आसानी हो सके। राज्य बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यदि बहुमत न मिलने की स्थिति को देखते हुए हंग असेम्बली के लिए भी प्रयास हो सकता है। कुछ सीटों पर महाराष्ट्र एकीकरण समिति भी गणित बिगाड़ सकती है, हालांकि उपमुख्यमंत्री फडणवीस सहित राज्य के कई नेता सीमावर्ती जिलों में बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा सीटें जीताने में लगे हैं।

चर्चा है कि राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का लाभ बीजेपी को मिल सकता है। सीमावर्ती जिले में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं, जो लिंगायतों का गढ़ है और पिछले दो दशकों में बीजेपी का गढ़ रहा है। शिवसेना-एनसीपी ने एमईएस का समर्थन किया है। महाराष्ट्र में बेलगाम और अन्य मराठी भाषी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए आंदोलनरत समिति ने स्थानीय उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस बीच चर्चा है कि इन इलाकों का बहुसंख्य लिंगायत समुदाय भी बीजेपी से दूरी बना रहा है।

इससे पार्टी के वोटों में सेंध लगने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बेलगावी से तीन बार के विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी सहित कई असंतुष्ट बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने यहां कुछ वोटों में सेंध लगने की संभावना है। इन्हीं रणनीति के तहत बीजेपी चाहती है, कि राज्य में त्रिकोणीय लड़ाई हो। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने पर भी पिछली बार की तरह बीजेपी-जेडीएस में फूट का लाभ उठा सकेगी।