inflammatory speech - Rokthok Lekhani News

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे के खिलाफ बीड में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज
मुंबई: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. भड़काऊ भाषण देने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल और 15 अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार (16 मार्च) को बीड में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने यह केस तांदलवाडी घाट में दिए गए भाषण के चलते नेकनूर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में मनोज जरांगे के खिलाफ अब तक बीड जिले के शिरूर कसार, अमलनेर, पेठ, पिंपलनेर, अंबाजोगाई शहर, चकलामाबा, गेवराई, माजलगांवग्रामीण और नेकनूर पुलिस स्टेशनों में कुल 9 केस दर्ज हो चुके हैं. बता दें मनोज जारांगे पाटिल मराठा आरक्षण को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है. ऐसे में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम एकनाथ शिंदे से माराठा आरक्षण के सवालों पर जवाब दिया.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार द्वारा जारी मराठा समुदाय के लिए सेज सॉयरे आरक्षण (मराठा आरक्षण) की अधिसूचना पर 8 लाख 47 हजार आपत्तियां आई हैं. इनमें 4 लाख 47 हजार आपत्तियों को दर्ज कर उनकी जांच की जा रही है. साथ ही इसमें करीब 25 से 30 दिन का समय लगेगा.

सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, निःशक्तजन कल्याण विभाग सार्वजनिक छुट्टी के दिन भी ऑफिस आकर इन आपत्तियों को दर्ज कर जांच कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिसूचना के मसौदे को अंतिम रूप देने के बाद विधि और न्याय विभाग की मंजूरी लेकर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी.

मराठाओं की मांगों को देखते हुए शिंदे सरकार की तरफ से 20 फरवरी को विधानसभा का एक विशेष बुलाया गया. इस सत्र के दौरान मराठाओं को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का बिल पास किया गया. मराठाओं को इससे पहले 52 फीसदी आरक्षण दिया गया था.

शिंदे सरकार की तरफ से दिए गए आरक्षण की वजह से उनका आरक्षण 62 फीसदी हो गया, लेकिन उनकी मांग है कि उन्हें ओबीसी के अंदर आरक्षण दिया जाए. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी समुदाय को 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके लिए ये नोटिस जारी किया गया है
मुंबई: मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, मंगल प्रभात लोढ़ा ने 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके लिए ये नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में लोढ़ा से उनके दिए गए भड़काऊ बयान पर जवाब और स्पष्टीकरण देने को कहा है।

बता दें कि लोढ़ा 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान मध्य मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार पंडुरांग सकपाल के लिए चुनावी प्रचार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और दंगों के साथ कथित तौर पर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को जोड़ दिया था।

चुनावी भाषण के दौरान मुंबई भाजपा प्रमुख ने एक ऑडियो क्लिप में कहा था कि साल 1993 के दंगों को याद कीजिए जब बम धमाके हुए और वहां गोलियां चलीं, वे यहां से केवल 5 किलोमीटर दूर गलियों से चली थीं। साल 1993 में हुए इस बम धमाकों और दंगों में 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

रैली में मुंबई भाजपा प्रमुख लोढ़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल पर इशारा करते हुए कहा कि, उनके वोटों से जीत हासिल करने वाला इंसान आपकी मदद के लिए कैसे आगे आएगा? मुंबादेवी में डोंगरी और नागपाड़ा जैसे कईयों इलाके शामिल हैं, जिनमें बहुत संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं। लोढ़ा ने कहा कि यहां पर पुरानी इमारतों के धाराशाही हो जाने के बाद, वहां के निवासियों को मानखुर्द और धारावी में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे इन मानखुर्द और धारावी में एक विशेष समुदाय को ही भेजा गया। जबकि मराठी भाइयों को दूसरे इलाकों में बने शिविरों में जाना पड़ा था।