Mohol - Rokthok Lekhani News

पुणे : आतंकी हमले में शहीद का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया; राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उन्हें नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
पुणे : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के बहादुर जवान संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया। एयरपोर्ट पर शोक की लहर छा गई जब नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जवानों के सम्मान में सेना और पुलिस अधिकारियों ने भी सलामी दी। देश के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट को जिस तरह से निशाना बनाया गया है वो बताता है कि इस हमले को पूरी तरह से हमास मॉड्यूल में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद जांच ऐजंसियां इस हमले के इंटरनेशनल तार को भी खंगाल रही हैं। आतंकी हमले में 28 बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है।
बैठक में 5 बड़े फैसले
सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है।
अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं, वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।
नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
भारत, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

गैंगस्टर शरद मोहोल हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई; दो वकीलों सहित आठ लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार
पुणे, महाराष्ट्र पुलिस ने गैंगस्टर शरद मोहोल हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। दो वकीलों सहित आठ लोगों को हाईवे के किनारे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। शरद मोहोल की हत्या मामले में पुणे पुलिस ने दो वकीलों के साथ आठ लोगों को हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर मोहोल के नाम पर अपहरण, हत्या के प्रयास और हत्या के मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को मोहोल को कोथरुड इलाके के सुतारदरा में तीन लोगों ने गोली मार दी थी। छाती और कंधे में गोली गोली लगने के बाद मोहोल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मोहोल की अस्पताल में मौत हो गई थी।

इस मामले के मुख्य संदिग्ध के रूप में 20 साल के साहिल पोलेकर का नाम सामने आया है। आरोपियों में दो वकीलों सहित कुल आठ लोग शामिल हैं। सभी आरोपी शुक्रवार देर रात पुणे-सतारा राजमार्ग पर एक ही जगह से हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए थे। मोहोल को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज शनिवार दोपहर चैनलों पर दिखाया गया। हिरासत में भेजे गए आठ लोगों पर हुई कार्रवाई के बारे में पुलिस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रामनाथ पोकले ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या भूमि और वित्तीय विवाद का नतीजा है।

पोलकर और दो अन्य ने मोहोल में गोलीबारी की थी। पुलिस ने पोलकर के अलावा दो वकीलों- रवींद्र पवार (40) और संजय उदान (43) सहित सभी आठ लोगों की पहचान भी बताई है। अन्य आरोपियों के नाम नामदेव कांगुडे (35), अमित कांगुडे (24), चंद्रकांत शेल्के (22), विनायक गावंकर (20) और विट्ठल गंडाले (34) हैं। सभी को पुणे सातारा रोड पर शिरवाल से गिरफ्तार किया गया था।

40 साल के मोहोल उस समय सुर्खियों में आए जब उन पर और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुणे की यरवदा जेल के अंदर मोहम्मद कतील सिद्दीकी की हत्या का आरोप लगाया गया। कतील आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का संदिग्ध सदस्य था। हालांकि, बाद में मोहोल को इस मामले में बरी कर दिया गया था।

सोलापुर के मोहोल से राकांपा विधायक ठाणे के फ्लैट में पहुंचा, पुलिस ने 53 लाख रुपये की नकदी बरामद
ठाणे, 18 अक्टूबर (भाषा) पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार राकांपा नेता रमेश कदम के एक फ्लैट में मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम वहां छापेमारी कर 53 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कदम को जेजे अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद ठाणे केन्द्रीय कारागार ले जाया जा रहा था तब उन्होंने उनके साथ तैनात पुलिसकर्मियों को ठाणे के घोड़बंदर रोड इलाके में अपने एक मित्र के यहां ले जाने के लिये कहा। सोलापुर के मोहोल से राकांपा विधायक कदम को सरकार द्वारा संचालित अन्नाभाउ साठे विकास निगम का अध्यक्ष रहते हुए 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के लिये अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था। ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कदम को बेचैनी की शिकायत के बाद ठाणे केन्द्रीय कारागार से जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य सही पाया। कदम अपने दोस्त राजू खरे से मिलने के लिये घोड़बंडर रोड पर एक फ्लैट में जाना चाहते थे।” अधिकारी ने कहा कि कदम के अवैध रूप से फ्लैट में जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद ठाणे पुलिस की एक टीम ने वहां छापा मारा तो विधायक, खरे और पुलिसकर्मियों को 53.43 लाख रुपये नकदी के साथ वहां पाया। अधिकारी ने कहा कि खरे को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कदम को ठाणे केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस आचरण के लिये पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।