Travelling - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल में नकली ऐप और एआई से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, टीसी ने रंगे हाथ पकड़ा
मुंबई : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना ज्यादा पसंद करते हैं. रेलवे भी समय-समय पर अपने यात्रियों को सलाह देता है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए हमेशा आधिकारिक आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर रेल कनेक्ट ऐप का ही इस्तेमाल करें. इसके बावजूद आज भी कई लोग हैं, जो इंटरनेट पर मिले किसी भी अनजान लिंक से टिकट बुक कर लेते हैं.

अगर आप भी ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. हाल ही में एक मामला मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया है, जिसमें एक यात्री फर्जी मोबाइल ऐप से तैयार किए गए टिकट के साथ सफर करता मिला, जिसके बाद टीटीई ने उसे पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई एसी लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था. वेस्टर्न रेलवे की टिकट चेकिंग के दौरान उसके पास नकली यूटीएस मोबाइल टिकट मिला. जब यात्री ने टीटीई को अपना ई-टिकट दिखाया तो पहले तो उसे यह एक सामान्य ई-टिकट की तरह लगा. लेकिन बाद में टिकट चेकिंग स्टाफ को ऐप का डिजाइन अलग लगा. हालांकि, ऐप को बिल्कुल रेलवन ऐप की तरह ही डिजाइन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद टीटीई को उसमें कुछ गड़बड़ी लगी, जिसके बाद उसने टिकट को अच्छे से चेक किया.

जांच में सामने आई टिकट की असलियत
टिकट पर लिखे यूटीएस नंबर की जांच की गई तो पता चला कि वह नंबर पहले जारी किए गए एक सेकंड क्लास का टिकट था और यात्री एसी लोकल का टिकट दिखा रहा था. जब टीटीई ने टिकट से जुड़े अहम सवाल यात्री से पूछे तो उसने बताया कि यह टिकट उसने यूट्यूब पर शेयर किए गए एक लिंक के जरिए एक मोबाइल ऐप डाउनलोड किया था, जिसकी मदद से उसने नकली डिजिटल टिकट तैयार किया. इस मामले की एफआईआर  मुंबई सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टिकट में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई
अगर किसी यात्री के पास फर्जी टिकट या पास मिलता है तो ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
फर्जी टिकट मिलने पर यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है.
जांच के दौरान अगर फर्जी टिकट मिलता है तो 2 से 7 साल तक की जेल हो सकती है.
रेलवे एक्ट की धारा 137 के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
अगर कोई यात्री जुर्माना नहीं भरता है तो उसको जेल की सजा हो सकती है.
इसके साथ ही उस यात्री का यूटीएस अकाउंट सस्पेंड और ब्लॉक किया जा सकता है.

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें
मुंबई  : वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निक

लने से पहले अपनी ट्रेन की समय‑सारिणी की जांच कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
ब्लॉक के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन बोरीवली से अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन के जरिए किया जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है.

सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर भी ब्लॉक का असर रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा. इस अवधि में इस मार्ग की सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी और ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेंगी. इसके चलते अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली-मुंबई में वीएफएस वैश्विक वीजा केंद्र को मिला नया ठिकाना, यूरोप जाने वाले पर्यटकों को होगी सहूलियत
नई दिल्ली : यूरोप के देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली व मुंबई के वीजा सेंटरों के नए पतों को अवश्य ध्यान रखें। ये पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए अब नए स्थानों पर आ गए हैं। देश में शेंगेन देशों (यूरोप के 29 देश) के वीजा प्रक्रिया को वीएफएस ग्लोबल संभालता है। दिल्ली का शेंगेन संयुक्त वीजा आवेदन केंद्र का पता अब नए वर्ष से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की जगह 27, केजी मार्ग हो गया है।

यह बदलाव चरणबद्ध रूप से शुरू हुआ है ताकि सेवाएं बाधित न हों। क्रोएशिया, डेनमार्क, माल्टा, फिनलैंड, आइसलैंड, स्लोवेनिया, नार्वे व स्वीडन के लिए जहां सेवाएं शुरू हो गई है। वहीं, बाकि देशों जैसे, बेल्जियम, साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रिया जैसे देशों के लिए सेवा 19 जनवरी तक शुरू हो जाएगी।

इसी तरह, मुंबई में आस्ट्रिया वीजा सेंटर उर्मी एक्सिस बिल्डिंग, द्वितीय तल, फेमस स्टूडियो के पीछे, ई मोजेस रोड के सामने, महालक्ष्मी (वेस्ट), मुंबई में स्थानांतरित हो गई है।

ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार
ठाणे : अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक 20 साल के आदमी को UTS मोबाइल टिकटिंग ऐप से बनाए गए नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह आदमी दादर-अंबरनाथ फास्ट AC लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था, जब ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर ने उससे टिकट दिखाने को कहा।

एक सरकारी रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन के WhatsApp पर एक डिजिटल रेलवे पास दिखाया, जो बाद में नकली पाया गया। उसे ठाणे स्टेशन पर उतार दिया गया और आगे की पूछताछ के लिए रेलवे पुलिस स्टेशन लाया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आदमी ने दावा किया कि एक दोस्त ने उसे WhatsApp पर नकली पास भेजा था। पुलिस ने बताया कि बाद में उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया और धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया।