Ram Temple - Rokthok Lekhani News

अयोध्या राम मंदिर पर शरद पवार का बड़ा बयान... BJP पर लगाए ये आरोप, बोले- 'केवल चुनावों के दौरान...'
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से आग्रह किया जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें. सोलापुर जिले के मंगलवेढा शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केवल चुनावों के दौरान भगवान राम को याद करने का आरोप लगाया. एनसीपी संस्थापक ने कहा, ‘‘एक विकल्प प्रदान करने के लिए एक साथ आए समान विचारधारा वाली दलों को चुनाव के आखिरी दिन तक आराम नहीं करना चाहिए.

उन्हें तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही मौजूदा सरकार को हटा नहीं दिया जाता.’’ उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने को लेकर वाम दलों और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से बात कर रही है. एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं.

अयोध्या राम मंदिर के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन यह (निमंत्रण कार्ड) दिखाता है कि केवल विशिष्ट राजनीतिक दल और संगठन ही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैं. पवार ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम पूरे देश के हैं, किसी एक राजनीतिक दल के नहीं.’’

पवार (84) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश दिया और अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया. जैसा कि कार्यक्रम में पिछले वक्ताओं ने अपने भाषणों के दौरान पवार की उम्र का जिक्र किया था, एनसीपी संस्थापक ने कहा, ‘‘उम्र में क्या है? जो महत्वपूर्ण है वह विचारधारा है.’’

22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन दिवस पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश? BJP विधायक की डिमांड...
मुंबई: बीजेपी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन दिवस पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन देश भर के लोगों से दिवाली मनाने की अपील की है। बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है, ताकि लोग अयोध्या में राम मंदिर का उद्‌घाटन देख सकें।

सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने सरकारी और निजी दोनों स्तर पर छुट्टी की मांग की है। उनका कहना है कि छुट्टी होने से यह सुनिश्चित होगा कि हर कोई कार्यक्रम देख सकेगा। भातखलकर ने अपने पत्र में लिखा है कि 22 जनवरी को घर-घर में दिए जलाकर दिवाली मनाने का संकल्प लिया गया है। जो लोग प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं उन लोगों के लिए भी स्थानीय स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों शामिल होने के लिए लोगों को मौका मिलना चाहिए।

इसके लिए भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित होना जरूरी है। 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए लगभग 500-550 साल तक संघर्ष चला। इसमें सैकड़ों रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इस मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। सभी राम भक्तों को इस दिन का इंतजार है जब भगवान श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे। उस दिन अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

करोड़ों राम भक्तों के साथ-साथ शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का भी सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर बने। रविवार आधी रात को ठाणे में एक रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि बालासाहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है, जो बालासाहेब को एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके पर मुंबई में दिवाली मनाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बीएमसी कमिश्नर से कहा है कि राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके को यादगार बनाने के लिए मुंबई के तमाम मंदिरों और प्रमुख इमारतें पर विद्युत रोशनी की जाए। मुंबई में एक स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राम मंदिर का उद्‌घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। मैं बीएमसी कमिश्नर से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट भी लगाई जाएं।’

राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह आनंददायी बात है लेकिन राम मंदिर भाजपा की जागीर नहीं - संजय राऊत
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी हो गई है। इसीलिए वे राम मंदिर का इवेंट करने से ज्यादा कुछ भी नहीं कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह आनंददायी बात है लेकिन राम मंदिर भाजपा की जागीर नहीं है। इस तरह का जोरदार तंज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता, सांसद संजय राऊत ने कसा है।

सोलापुर में पत्रकारों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सत्ता दल व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर के उद्घाटन का इवेंट हो रहा है क्या? इस सवाल पर बोलते हुए राऊत ने कहा कि भाजपा दूसरा कुछ भी नहीं कर सकती है। उन्हें यह लिखना चाहिए कि हम अच्छे दिन नहीं ला सकते।

हम लद्दाख से चीन को बाहर नहीं निकाल सकते। हम कश्मीर से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों की घरवापासी नहीं कर सके। हम बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे सके। भाजपा पार्टी नहीं वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। इस तरह के प्रयोग वे करते रहते हैं, उन्हें करने दें। महाराष्ट्र अथवा देश में नए साल में गुढी तोरण लगाने की परंपरा है। भाजपा ने कोई नया पंचांग बनाया है क्या? हम गुढी पाडवा, दशहरा पर गुढी तोरण लगाते हैं और आगे भी लगाएंगे।

उसे भाजपा को कहने की जरूरत नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है यह अत्यंत अनंददायी बात है। उत्साहित करने की बात है लेकिन राम मंदिर यानी भाजपा की जागीर नहीं है। यह न केवल दुनिया के हिंदुओं के लिए बल्कि यह सभी धर्मों के लिए एक प्रेरणा होगी। संजय राऊत ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अगर राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ले रही है, तो वह राम का अवमूल्यन कर रही है।

संजय राऊत ने कहा कि चाहे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस, राकांपा हो तीनों दलों के लोग सोलापुर में एक साथ आए और सोलापुर के राजनीतिक भविष्य पर अच्छे से चर्चा हुई। तीनों को एक साथ रहना है। तीनों दलों ने तय किया है कि लोकसभा, विधानसभा, मनपा इन सभी में इस समय जो जहर महाराष्ट्र में फैल रहा है, उसे खत्म करने की शुरुआत सोलापुर से करना है। ये शुभ संकेत है, संपूर्ण महाराष्ट्र में सोलापुर का यही फॉर्मूला है, ये चलना चाहिए। इस दौरान संजय राऊत ने कहा कि ये बात मैं वापस जाकर बताऊंगा।

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में न आएं पीएम मोदी'... संत की मदनी को नसीहत
प्रयागराज : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की बात को लेकर पर जमीयत उलेमा ए हिंद के चीफ मौलाना महमूद मदनी ने आपत्ति जताई है. हालांकि, उनके बयान का विरोध भी शुरू हो गया है. विशेषकर संत समाज की ओर से इसको लेकर जमीयत चीफ को नसीहत दी जा रही है. इस क्रम में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा है कि यह युग महाभारत का नहीं है, बल्कि महान भारत का युग है. यह विरोध का नहीं, सहयोग का समय है. स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा है कि भगवान श्री राम का संदेश किसी एक के लिए नहीं है, बल्कि उनका संदेश पूरी मानवता के लिए है. सनातन किसी का विरोध नहीं करता है. उन्होंने कहा है कि यह विरोध की बेला नहीं है, बल्कि सहयोग की बेला है. इसलिए मैं मौलाना मदनी से अपील करूंगा कि साथ आएं और हम सब मिलकर प्रभु राम का काम करें.

उन्होंने कहा है कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री आस्तिक हैं और वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. पीएम मोदी इस देश की संस्कृति के अनुरूप सभी को साथ लेकर चलते हैं. पीएम मोदी के मन में न कोई भेद है और न ही कोई दीवार है. पीएम मोदी इस देश को नए भारत की ओर ले जाना चाहते हैं. स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि महाभारत का युग चला गया है. विरोधों का भी युग चल गया है. अब महान भारत का युग है. महान भारत के निर्माण की यात्रा में हम सबको मिलकर आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा है कि इसलिए मौलाना महमूद मदनी को ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी को नहीं आना चाहिए.

स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हमलोगों का यह परम सौभाग्य है कि पीएम मोदी जैसे यशस्वी, तपस्वी और ऊर्जावान प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री मोदी इस देश की संस्कृति को साथ लेते हुए आगे बढ़ते हैं. प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि विकास भी हो लेकिन विरासत भी बची रहे. पीएम मोदी विज्ञान के साथ आध्यात्म को भी बचाए रखना चाहते हैं. चिदानंद स्वामी ने  कहा, पीएम मोदी चाहते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े हों, लेकिन इंट्रास्ट्रक्चर भी मजबूत रहना चाहिए और उससे भी लोग जुड़ने चाहिए. यही वजह है कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं.

उन्होंने भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन भी किया था. स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि मैं मौलाना महमूद मदनी से भी अपील करूंगा कि इस समय विरोध की नहीं बल्कि सहयोग की बात करनी चाहिए. भगवान श्री राम विरोध के नहीं बल्कि सहयोग के देवता हैं. प्रभु श्री राम सेतु बांध के देवता हैं. उन्होंने सेतु बनाएं, इसलिए सेतुबंध की अवधारणा को देखते हुए की सभी जुड़ें, सभी दीवारें गिरें, दरारें भरें और सबके दिल जुड़ें, इसी का नेतृत्व भगवान श्री राम करते हैं.