serving - Rokthok Lekhani

मुंबई : 10 साल से मुंबईकरों को सर्विस दे रहा UTS होगा बंद, लोकल टिकट के लिए नया ऑप्शन क्या? जानें
मुंबई : मुंबईकर पिछले कई सालों से लोकल टिकट बुक करने के लिए यूटीएस ऐप ( UTS App) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ऐप से लोकल टिकट, पास और अनरिजर्व्ड टिकट बुक करना बहुत आसान था। लेकिन 1 मार्च 2026 से यह ऐप पैसेंजर्स के लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। फिलहाल इस ऐप से पास बुकिंग सर्विस हमेशा के लिए बंद कर दी गई है और कुछ दिनों में सभी सर्विस बंद हो जाएंगी। इसलिए अब मुंबईकर सोच रहे हैं कि टिकट कहां और कैसे मिलेंगे?

नया ऑप्शन क्या है?
इंडियन रेलवे ने 27 दिसंबर 2014 को UTS (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) ऐप लॉन्च किया था। शुरुआत में यह ऐप सिर्फ इंडियन रेलवे के लिए था। इसे धीरे-धीरे सभी शहरों में लाया गया। मुंबई लोकल टिकट बुक करने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन था। लेकिन अब इस ऐप के बंद होने के बाद मुंबईकरों को RailOne का सहारा लेना पड़ेगा। RailOne से पास बुकिंग एक महीने से शुरू है। 1 मार्च से सभी टिकट बुकिंग के लिए यही एकमात्र ऑप्शन होगा।

'RailOne' कब शुरू हुआ?
जुलाई 2025 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने RailOne लॉन्च किया था। इसे 'सेंटर ऑफ रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम' की 40वीं सालगिरह के मौके पर लॉन्च किया गया था। शुरुआत में Rail One से रिजर्व्ड टिकट बुकिंग शुरू की गई थी। यह लंबी दूरी की ट्रेन टिकट के लिए एक बढ़िया ऑप्शन था। अब यात्रियों के लिए इस ऐप से रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड दोनों तरह के टिकट बुक करना आसान हो जाएगा। कई अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने के बजाय अब सभी तरह के टिकट एक ही जगह पर बुक किए जा सकेंगे।

'RailOne' के क्या फीचर्स हैं?
अधिकारियों ने सही समय पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए अभी से RailOne का इस्तेमाल शुरू करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि UTS के R-Wallet में मौजूद यात्रियों का पैसा सुरक्षित रूप से उनके RailOne अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। RailOne का इस्तेमाल करके मुंबईकर अब UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के साथ-साथ R-Wallet से भी टिकट बुक कर सकेंगे।

RailOne ऐप में ये भी ऑप्शन
इस नए RailOne ऐप पर टिकट बुकिंग समेत और भी ऑप्शन मौजूद हैं। ट्रेन की लाइव लोकेशन, कौन सी ट्रेन लेट चल रही है, कोच स्टेटस, प्लेटफॉर्म की जानकारी, टिकट कैंसलेशन और PNR को ट्रैक करना आसान होगा। यात्री इस ऐप के RailMadad के जरिए शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं वे IRCTC के ऑथराइज्ड वेंडर से यात्रा के दौरान खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं।

जोधपुर : आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत
जोधपुर : यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने आसाराम की ओर से उपचार के लिए पेश की गई रेगुलर जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है. उस याचिका पर आज हुई सुनवाई के बाद उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. आसाराम को 6 माह की अंतरिम जमानत मिली है. फिलहाल आसाराम का आरोग्य निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. आसाराम रेगुलर जमानत के लिए लंबे समय से जद्दोजहर कर रहा था.

आसाराम के केस की सुनवाई बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच में हुई. आसाराम की अवस्था को देखते हुए उसकी ओर से रेगुलर जमानत के लिए आवेदन किया गया था. हालांकि आसाराम को इससे पहले सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट की तरफ से इलाज के लिए पूर्व में विशेष अंतरिम जमानत मिल चुकी है. आसाराम रेगुलर जमानत याचिका के लिए कई बरसों से कोशिश कर रहा था. लेकिन हर बार उसकी याचिका विभिन्न ग्राउंड पर खारिज होती रही है.

जिंदगी की आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी
आसाराम का स्वास्थ्य काफी नासाज रहता है. इलाज के लिए आसाराम को कई बार सशर्त सीमित समय के लिए अंतरिम जमानत मिलती रही है. लेकिन रेगुलर जमानत कभी नहीं मिली थी. यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम को साल 2018 में जिंदगी की आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी. पीड़िता का आरोप था कि 15 अगस्त 2013 की रात को उसके साथ आसाराम ने दुष्कर्म किया था. पीड़िता की शिकायत पर पांच दिन बाद 20 अगस्त को आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट मुंबई और ठाणे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 22 लाख यात्री इससे प्रतिदिन यात्रा करेंगे। मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

22 लाख यात्रियों को होगा फायदा
2026-27 तक वडाला से आगे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन तक जानेवाला रूट भी इससे जुड़ जाने के बाद इससे लाभान्वित होनेवाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 22 लाख तक पहुंच जाएगी। 58 किमी. का यह रूट तैयार होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा मेट्रो रूट बन जाएगा।

रिंग मेट्रो पर भी चल रहा काम
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में मेट्रो के निर्माण की जो शुरुआत हमने की, उसमें एक बड़ी गति मिली है। विशेषतौर पर मेट्रो की सुविधा पानेवाले महाराष्ट्र के पांचवें शहर ठाणे में मेट्रो का काम महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में बंद हो गया था। 2022 में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद गति मिली। ठाणे के लिए रिंग मेट्रो योजना पर काम हो रहा है।

नागपुर में आउटर रिंग रोड के ढाबों पर पुलिस की छापेमारी... ग्राहकों को शराब परोसने वालों में मचा हड़कंप !
नागपुर: नागपुर के आउटर रिंग रोड के ढाबे और रेस्टोरेंट शराब पीने के अड्डे बन गए हैं। यहां खुलेआम ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। डीसीपी जोन-4 रश्मिता राव को इसकी शिकायत मिली थी। रात वे नाइट राउंड पर निकली थीं और इसी दौरान उन्होंने ढाबों पर आकस्मिक जांच करने की योजना बनाई।

हुड़केश्वर थानांतर्गत आउटर रिंग रोड पर स्थित द नेक्स्ट वर्ल्ड फैमिली रेस्टोरेंट, लड्डू दा ढाबा और द लिजेंड पर छापा मारा गया। यहां ग्राहकों को टेबल पर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। इसके साथ ही भोजन भी परोसा जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद शहर में शराब परोसने वालों में हड़कंप मच गया।

तीनों ढाबों के संचालकों के खिलाफ हुडकेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया। इसी बीच राव को बेलतरोडी थानांतर्गत आउटर रिंग रोड के पांजरी टोल नाका के समीप स्थित समाधान फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट में भी शराब पीने की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी मिली। उन्होंने बेलतरोडी पुलिस को हवा भी नहीं लगने दी और नंदनवन थाने का स्टाफ भेजकर छापा मारा। यहां भी ग्राहक खुलेआम शराब पीते मिले।

राव ने बताया कि उनके परिमंडल में कोई भी अवैध धंधा नहीं चलेगा। स्थानीय पुलिस की ढाबा और होटल संचालकों से मिलीभगत हो सकती है। ऐसा प्रतीत होता है कि कई लोग अवैध काम करने वालों से दोस्ती बना रहे हैं, इसीलिए एक थाने के स्टाफ को दूसरे थाने के एरिया में चल रहे अवैध धंधों पर कार्रवाई करने के लिए भेजा जाएगा। यदि किसी की मिलीभगत का पता चलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आउटर रिंग रोड पर किसी भी रेस्टोरेंट में शराब नहीं बिकनी चाहिए। कहीं भी ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा दी गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीसीपी जोन-1 लोहित मतानी को भी जानकारी मिली थी कि हिंगना थानांतर्गत गुरुकृपा सावजी रेस्टोरेंट में भी ग्राहक शराब पी रहे हैं। उनके निर्देश पर हिंगना पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। ग्राहक खुलेआम शराब पीते मिले। पुलिस ने ढाबे के संचालक दामोदर थेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीसीपी राव ने कहा कि परिमंडल-4 के अंतर्गत कोई भी अवैध धंधा नहीं चलना चाहिए। यदि कोई आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है या किसी क्रिमिनल के बारे में जानकारी हो तो नागरिक सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों के लिए (9370176321) नंबर जारी किया है। इस नंबर पर बिना डरे नागरिक कभी भी मदद मांग सकते हैं। युवतियों और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर उनकी प्राथमिकता है। महिलाएं बिना डरे उनसे संपर्क कर सकती हैं।

डीसीपी राव ने कहा कि थानों के डीबी स्क्वाड में काम करने वाले कर्मचारियों को अधिक सक्रिय रहना चाहिए। अवैध धंधों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी उनकी है। रविवार रात तो कई डीबी स्क्वाड का कुछ अता-पता नहीं था। ऐसा नहीं होना चाहिए।