Rajmata - Rokthok Lekhani

मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक रूट पर चलेंगी राजमाता जिजाऊ बसें
मुंबई : महाराष्ट्र के शानदार इतिहास में आधुनिकता जोड़ते हुए महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में जल्द ही नई बसें 'राजमाता जिजाऊ' शामिल की जाएंगी, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ वाले रूट पर खड़े होकर सफर न करना पड़े। ये बसें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक जैसे बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी। बता दें कि इससे पहले भी एसटी शिवनेरी, शिवशाही, शिवाई, यशवंती, हिरकणी नामक बसें चला चुका है। अब इस परंपरा में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

नई बसें 3 बाय 2 लेआउट मॉडर्न में खरीदी गई हैं। इन बसों का नाम 'राजमाता जिजाऊ' रखा गया है। यह नाम हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की मां के नाम पर रखा गया है।

राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और एसटी कॉर्पोरेशन व के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने कहा कि ये बसें मार्च से अलग-अलग फेज में पूरे राज्य में यात्रियों की सेवा में शुरू की जाएंगी। यह बसें नारंगी और सफेद रंग की होंगी, जो महाराष्ट्र की परंपरा और शान की चलती-फिरती और बोलती हुई प्रतीक साबित होंगी।

अधिक लोग कर सकेंगे सफर
अभी की बसों में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की जगह होती है। वहीं नई बसों में 55 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। यानी, भीड़भाड़ वाले रूट पर जो लोग अब तक खड़े होकर यात्रा करते थे, उनमें से कुछ और लोगों को सीट मिल सकेगी। फिल्हाल एसटी का इरादा यह सर्विस खासकर उन 2 शहरों के बीच चलाने का है, जिन रूट्स पर भीड़भाड़ ज्यादा है।

महाराष्ट्र में गाय को 'राजमाता' दर्जा दिए जाने पर नाना पटोले बोले- 'बड़े पैमाने पर कत्लखाने...'
मुंबई : महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र सरकार ने गाय को 'राजमाता' का दर्जा दिया है. राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया. इसपर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आज राज्य सरकार ने गाय को 'राजमाता' घोषित किया है, मैं इस कदम का स्वागत करता हूं, क्योंकि मैं एक किसान हूं और हर किसान के लिए 'गाय' माता है. लेकिन, यह चुनाव से पहले एक राजनीतिक कदम के रूप में किया गया है.

साथ ही नाना पटोले ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई, तब से गोमांस निर्यात करने में देश नंबर वन हुआ है. महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर कत्लखाने खोले गए. इसकी परमिशन सरकार ने दी है. अब सरकार के जाने के समय इस तरह का फैसला लिया जा रहा है तो इसमें वास्तविकता होनी चाहिए राजनीति नहीं"

गौरतलब है कि सोमवार को कैबिनेट बैठक में एकनाथ शिंदे सरकार ने गाय को 'राजमाता' का दर्जा देने का फैसला लिया. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्राचीन काल से ही गाय ने इंसान के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वैदिक काल से ही गायों के धार्मिक, वैज्ञानिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए उन्हें कामधेनु के रूप में संबोधित किया जाता था. राज्य के कुछ हिस्सों में देसी गायें पाई जाती हैं. इसमें लाल कंधारी, देवनी, खिल्लार, डांगी और गवलाऊ नस्ल की गायें शामिल हैं.

आदेश के अनुसार हालांकि, देसी गायों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है. कृषि में देसी गायों के गोबर और मूत्र के महत्व को देखते हुए इनकी संख्या में गिरावट चिंता का विषय है. इसमें कहा गया,  किसानों को देसी गायों को पालने के ल‍िए प्रेरित करने को सरकार ने यह फैसला क‍िया है. वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गायों के महत्वपूर्ण स्थान, आयुर्वेद चिकित्सा में इनकी उपयोगि‍ता, गाय के दूध और घी का मानव आहार में महत्‍व, पंचगव्य उपचार प्रणाली और गाय के गोबर के साथ ही गोमूत्र की जैविक खेती में उपयोगि‍ता को ध्यान में रखते हुए देसी गायों को अब से 'राजमाता' कहा जाएगा.

सरकार ने कहा कि इस आदेश की डिजिटल कॉपी महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है. बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें आती है. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में संपन्न हुआ था. उस दौरान बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और उन्हें पूर्ण बहुमत भी मिला था, लेकिन सरकार बनाने को लेकर दोनों दलों के बीच कलह हो गया और वे अलग हो गए.