coaching - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बन रहा कोचिंग सिटी कोटा, सामने आई यह बड़ी वजह
कोटा : कोचिंग सिटी कोटा महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बनता जा रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र के बदमाश धन्ना सेठों से लाखों रुपये की फिरौती वसूलने के लिए हथियारों की नोक पर उनका अपहरण कर रहे हैं. फिर सुरक्षित स्थान की तलाश में कोटा की ओर दौड़ रहे हैं. बीते दिनों में कोटा पुलिस ने ऐसी दो गैंगों को पकड़कर इस नये ट्रेंड का खुलासा किया है. कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात की दो गैंगों के 11 शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा है. दोनों गैंग को उनके राज्यों की पुलिस को सौंप दिया गया है.

पुलिस के अनुसार इस नए ट्रेंड का सबसे बड़ा कारण कोटा का रूट दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होना है. गुजरात और महाराष्ट्र से दिल्ली की तरफ भागने के दौरान बदमाश कोटा को शरण स्थली बनाने लगे हैं. पिछले दो सप्ताह में कोटा के दो थानों की पुलिस ने दो अलग अलग वारदातों को अंजाम देने वाले 11 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले फिरौती से जुड़े थे. इन वारदातों में बदमाशों ने गुजरात और महाराष्ट्र के तीन व्यापारियों का किडनैप किया था.

1 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया था अपहरण
कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक पिछले दिनों गुजरात में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वहां के एक कारोबारी को किडनैप किया गया था. किडपैनर्स ने कारोबारी का अपहरण कर उससे जेवरात और नकदी सहित 50 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. उसके बाद कारोबारी को छोड़ने की एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. किडपैनर गैंग ने बाद में कोटा में शरण ली थी. गुजरात पुलिस के इनपुट के आधार पर अलर्ट मोड पर आई कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले यूपी और गुजरात के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

पकड़े गए बदमाश महाराष्ट्र के रहने वाले हैं
बकौल एसपी तेजस्विनी गौतम उसके बाद फिरौती के लिए गुजरात के दो व्यापारियों का महाराष्ट्र से किडनैप किया गया. वे बदमाश भी बाद में कोटा में आकर छिप गए. इस पर कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने इस गिरोह का पकड़कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो कुख्यात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद जुनेद और नेहाल अहमद महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले हैं.

18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था
ये आरोपी पिस्टल की नोक पर गिरोह में शामिल एक महिला के साथ अपहृत व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पते हैं. इन आरोपियों ने 18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था. बदमाश गुजरात व महाराष्ट्र में वारदात को अंजाम देकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यूपी और दिल्ली की तरफ भागने के दौरान कोटा शहर की और रुख करते हैं. इसका दूसरा बड़ा कारण यह है भी कोटा में देशभर के बच्चे पढ़ने आते हैं. बदमाशों को लगता है कि वे यहां आसानी से अपनी पहचान छिपा सकते हैं. लेकिन कोटा पुलिस शहर में हर संदिग्ध पर नजर रखती है.

मुंबई के कोचिंग सेंटर में 3 शिक्षकों ने 2 साल तक किया नाबालिग का यौन शोषण...
मुंबई: मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में कोचिंग सेंटर चलाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पीड़िता ने बताया कि भाइयों ने उसे कोचिंग सेंटर में जल्दी आने और देर तक रुकने के लिए मजबूर किया और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गौतम और तरुण राजपुरोहित को शनिवार को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी सत्य राज को रविवार गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलटी मार्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों गौतम, सत्य राज और तरुण राजपुरोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376(2) (एन), 377, 509 और पोक्सो की धारा 12, 4, 8 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि उसे सेंटर पर जल्दी पहुंचने और देर से जाने के लिए मजबूर किया जाता था, जहां तीनों आरोपियों ने कई दिन तक उसका यौन शोषण किया। बाल विकास केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं ने के बाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं तीसरे आराेपी को रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अपने माता-पिता के तलाक के बाद पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ रहने लगी थी। इस दौरान उसने एक नए स्कूल में एडमिशन लिया। पीड़िता ने 2022 से इस कोचिंग सेंटर में जाना शुरू किया था। पीड़िता ने इस बारे में किसी से बात नहीं की।

पीड़िता की मां ने पहली बार 2022 के अंत में उसके व्यवहार में बदलाव देखा और जनवरी 2023 में, उसने बाल विकास केंद्र से संपर्क किया और अपनी बेटी को वहां भर्ती कराया। वह करीब चार महीने तक विकास केंद्र में गई, लेकिन मई 2023 में उसने जाना बंद कर दिया। इसके बाद इस साल फरवरी में फिर से विकास केंद्र में शामिल हो गई और मार्च में पीड़िता ने एक काउंसलर को बताया कि तीन भाइयों द्वारा उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान पीड़िता ने काउंसलर से अनुरोध करते हुए कहा कि सामाजिक कलंक के डर से अपनी मां को यह बात न बताए।

हालांकि, काउंसलर ने उसकी मां को इसकी जानकारी दी, परंतु मां और बेटी दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाल विकास केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।