All ponds - Rokthok Lekhani

मुंबई : जलापूर्ति करने वाले सभी तालाब 100 प्रतिशत भरे... पानी की अगले एक साल नहीं होगी समस्या
मुंबई : जलापूर्ति करने वाले सभी सात तालाब सौ प्रतिशत भर गए हैं। सभी तालाब ओवरफ्लो होने के कारण अब अगले एक साल तक पानी को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। पानी कटौती का सामना करने वाले मुंबईकरों के लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाले सभी सात तालाब शत प्रतिशत भर गए हैं।

मुंबई को पानी आपूर्ति सातों तालाब में शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 1438399 एमएलडी यानी तालाब - की कुल क्षमता का 99.38 प्रतिशत पानी जमा हो गया था। इसके लिए मुंबई में 365 दिन यानी पूरे साल बिना कटौती के पानी की आपूर्ति की जा सकती है। मनपा जल विभाग के प्रमुख पुरुषोत्तम मालवदे ने बताया कि तालाबों को शत प्रतिशत नहीं भरा जाता है, तालाब को पूरी तरह भरने पर आसपास के इलाकों में पानी भरने और डैम को खतरा रहता है।

इसलिए तालाबों में ज्यादा पानी जमा होने पर कुछ फाटक खोल दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर की शाम 5 बजे तक मोडक सागर 100 प्रतिशत भर कर ओवरफ्लो हो गया। डैम का एक गेट को खोल कर 1022 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। इसी तरह तानसा झील भी 100 प्रतिशत भर गई और इसके दो गेट खोल कर 2210 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि मध्य वैतरणा 99.26 प्रतिशत भर गई, जिसकी वजह से 5 गेट खोल कर 5650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

मनपा के अनुसार 1 अक्टूबर को सातों तालाब में 1447363 एमएलडी पानी जमा होना चाहिए। तालाबों में इतना पानी होने पर मुंबई में पानी कटौती की आशंका नहीं रहती है। इस साल अब तक तालाब में 1438399 एमएलडी पानी जमा हो गया है जो तालाब की कुल क्षमता का 99.38 प्रतिशत है।

मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों तालाबों में से विहार तालाब 27698 एमएलडी यानी शत प्रतिशत भर गया है। अपर वैतरणा तालाब में 226083 एमएलडी पानी जमा है। जो कुल क्षमता का 99.58 प्रतिशत है। मोडक सागर तालाब में 128925 एमएलडी पानी जमा हुआ है जो कुल क्षमता का 100 प्रतिशत है।