immersion - Rokthok Lekhani News

वसई : जरूरी शर्तों के तहत प्राकृतिक तालाबों में पूजा की अनुमति; समुद्र में निर्माल्य विसर्जन पर रोक
वसई : वसई-विरार में रहने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 27 और 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा उत्सव में श्रद्धालु अब समुद्र और तालाब के किनारे सुरक्षित और पर्यावरण और परंपरा के अनुरूप पूजा कर सकेंगे। वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित और नालासोपारा के विधायक राजन नाईक की पहल से यह संभव हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत प्राकृतिक तालाबों और समुद्र में निर्माल्य विसर्जन पर रोक है। इस परिप्रेक्ष्य में दोनों भाजपा विधायकों ने पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक और वसई-विरार मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी से विस्तृत चर्चा कर सुझाव दिया था कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु केवल अर्घ्य दें। मूर्ति या पूजा सामग्री का विसर्जन न करें। इस पर गौर करते हुए वसई-विरार मनपा के विभिन्न प्रभागों में छठ पूजा को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें जरूरी शर्तों के तहत प्राकृतिक तालाबों में पूजा की अनुमति दी गई है।

मनपा आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रभागों में कृत्रिम तालाब तैयार किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक जलस्रोतों में निर्माल्य विसर्जन से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। इस पहल के तहत समुद्र और तालाब के किनारे विशाल कलश स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालु अपने निर्माल्य और पूजा सामग्री डाल सकते हैं। स्वयंसेवकों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि जल प्रदूषण न हो और पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हो।

आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट किया कि इस वर्ष शहर में गणेशोत्सव और नवरात्रोत्सव की तरह ही छठ पूजा भी पर्यावरण अनुरूप और अनुशासित तरीके से मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोनों विधायकों के सुझाए गए मार्गदर्शन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस वर्ष छठ पूजा में पर्यावरण की सुरक्षा और मनपा के निर्देशों का पालन करते हुए उत्सव में हिस्सा लें। इधर, परंपरागत, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुरूप छठ पूजा की अनुमति मिलने पर समस्त उत्तर भारतीय समुदाय ने दोनों विधायकों का आभार व्यक्त किया है।

मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार
मुंबई : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे।

डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद शकील (दिलशाद कालोनी, सीलमपुर), मोहम्मद शफीक (कानपुर), शम्शुल हसन (नंद नगरी) और दिलशाद (कानपुर) है। एसीपी सुनील श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम लंबे समय से मोबाइल चोरी व झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी, खासतौर पर उन गिरोहों की जो चोरी के मोबाइल फोन नेपाल में बेचते थे।

उसी दौरान पता चला कि एक सक्रिय गिरोह धार्मिक उत्सवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना रहा है। हाल ही में इस गिरोह ने महाराष्ट्र के लाल बाग के राजा के जुलूस में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिन्हें नेपाल भेजा जाना था। गिरोह का मुखिया मोहम्मद शकील अपने साथियों के साथ ईद व गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई गया था। सूचना मिली कि वह ट्रेन से दिल्ली लौटेगा।

टीम ने मोबाइल नंबरों के लोकेशन का मैपिंग करते हुए पाया कि हरिद्वार एक्सप्रेस जो रात 2:30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचती है, संदिग्धों की लोकेशन से मेल खा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीम को भेजा गया। टीम ने मथुरा से ट्रेन में सवार होकर संदिग्धों पर निगरानी रखी। रेलवे स्टाफ की मदद से यात्रियों की सूची की जांच की गई और संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहम्मद शकील, गिरोह का सरगना है। वह करीब 14 वर्षों से मोबाइल चोरी का अपराध कर रहा है। वह दिल्ली में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह पहले कटरा, अजमेर, प्रयागराज और दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। चोरी किए गए मोबाइल को रुप्रिया, बहराइच (यूपी) ले जाया जाता था और फिर वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। मोहम्मद शफीक, शकील का बचपन का दोस्त। वह पहले जूता फैक्ट्री में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गिरोह में शामिल हो गया।

यह भी पहले अजमेर, उन्नाव और कानपुर में गिरफ्तार हो चुका है। शम्शुल हसन, पहले वेल्डर और बाद में आटो चालक के रूप में काम किया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एक वर्ष पहले वह भी शकील के संपर्क में आया और गिरोह से जुड़ गया। दिलशाद पहले लेदर इंडस्ट्री में कार्यरत था। चाकू, शराब और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले कानपुर और मंडोली में गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चार सितंबर को ये सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बांद्रा, मुंबई गए थे। छह व सात सितंबर को इन्होंने जुहू चौपाट्टी और लाल बाग के राजा की शोभायात्रा में बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी की। चोरी के मोबाइल शकील और दिलशाद के पास थे।

मुंबई : गणेश प्रतिमा विसर्जन- महाराष्ट्र में चार लोग डूबे, 13 लापता
मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश उत्सव के समापन के बाद मूर्तियों के विसर्जन के बाद कम से कम चार लोग डूब गए और 13 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के चाकन इलाके में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोग अलग-अलग जलाशयों में बह गए। उन्होंने बताया कि दो लोग वाकी खुर्द में भामा नदी में और एक शेल पिंपलगांव में बह गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति पुणे ग्रामीण के बिरवाड़ी में एक कुएं में गिर गया। अधिकारी ने बताया कि चार लोगों में से अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि नांदेड़ जिले के गडेगांव में एक नदी में तीन लोग बह गए। बाद में उनमें से एक को बचा लिया गया और अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि नासिक में भी चार लोगों के साथ ऐसी ही दुर्घटना हुई और उनमें से एक का शव सिन्नार में बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि जलगांव में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग बह गए और उनकी तलाश जारी है। वहीं ठाणे जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग बह गए और अब तक उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अमरावती में एक अन्य घटना में विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां, झीलें और अन्य जलाशय उफान पर हैं, जिसके कारण राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया गया है।

मुंबई : गणपति विसर्जन के दौरान पश्चिम रेलवे छह जोड़ी विशेष मुंबई लोकल ट्रेनें चलाएगा
मुंबई : अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, पश्चिम रेलवे  6-7 सितंबर की मध्यरात्रि को चर्चगेट और विरार के बीच छह जोड़ी विशेष मुंबई लोकल ट्रेनें चलाएगा. पश्चिम रेलवे ने कहा कि अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य शहर भर के विभिन्न विसर्जन स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है. इसने यात्रियों से अपील की है कि वे समय की जाँच करें और अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएँ.

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि गणपति उत्सव के पाँचवें दिन के उत्सव के बाद सोमवार सुबह तक मुंबई में समुद्र और अन्य जलाशयों में भगवान गणेश की 40,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया. बृहन्मुंबई नगर निगम  के एक अधिकारी ने बताया कि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान अब तक शहर में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

यह उत्सव गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) से शुरू हुआ और अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) को समाप्त होगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेढ़ दिन के बाद, साथ ही पाँचवें और सातवें दिन भी मूर्तियों का विसर्जन करते हैं. रविवार को पाँचवें दिन के उत्सव के बाद, सोमवार सुबह 9 बजे तक कुल 40,225 मूर्तियों का समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इनमें 39,037 घरेलू गणपति मूर्तियाँ, 1,175 सार्वजनिक मंडलों की मूर्तियाँ और देवी हरतालिका की 13 मूर्तियाँ शामिल थीं.

इससे पहले शुक्रवार को, कुल 60,177 डेढ़ दिन की गणपति मूर्तियों का विभिन्न जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया था. इनमें से 29,683 मूर्तियाँ प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी थीं और 30,494 पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी से बनी थीं. नगर निगम के अनुसार, उसने गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए लगभग 290 कृत्रिम तालाबों के अलावा चौपाटी, झीलों और समुद्र तटों जैसे लगभग 70 प्राकृतिक जलाशयों का निर्माण किया है.

पर्यावरण संरक्षण के अपने प्रयासों के तहत, नगर निगम ने लोगों से अपनी पर्यावरण-अनुकूल गणपति प्रतिमाओं को ड्रम या बाल्टियों में विसर्जित करने का आग्रह किया है. छह फीट से कम ऊँचाई वाली पीओपी प्रतिमाओं को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही, बीएमसी ने पंडालों के लिए 1,022 मूर्ति निर्माताओं को मुफ्त ज़मीन देकर और 990 मीट्रिक टन मिट्टी (शादु माटी) और 3,000 लीटर प्राइमर सहित 10,800 लीटर पर्यावरण-अनुकूल रंग वितरित करके पर्यावरण-अनुकूल गणपति पहल को बढ़ावा दिया है. इस बीच, नगर निगम अधिकारियों ने जुलूस में भाग लेने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है. बीएमसी ने मध्य और पश्चिमी रेलवे लाइनों पर 12 पुलों को खतरनाक या मरम्मत के अधीन के रूप में चिन्हित किया है, जिनमें करी रोड और आर्थर रोड फ्लाईओवर, सैंडहर्स्ट रोड रेलवे फ्लाईओवर, फ्रेंच ब्रिज और दादर में लोकमान्य तिलक ब्रिज शामिल हैं.