UAE - Rokthok Lekhani News

मुंबई एयरपोर्ट से 2 करोड़ का सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम चोरी, सूरत के कारोबारी ने सहार पुलिस में दर्ज कराई FIR
मुंबई : दुबई से लौट रहे सूरत के एक कपड़ा व्यापारी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई। उनसे लगभग 1.95 करोड़ रुपये कीमत का 1.5 किलोग्राम सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम (लगभग 33.35 लाख रुपये) नकद ठग लिए गए। सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 67 साल के एक व्यापारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि अपना कपड़ों का कारोबार बंद करने के बाद नए बिजनेस की तलाश कर रहे व्यापारी की मुलाकात दुबई यात्रा के दौरान केरल के रहने वाले मोहम्मद आसिफ से हुई थी। आसिफ ने उन्हें सलाह दी कि वे UAE में कानूनी तरीके से सोना खरीदें और उसे भारत में बेचें।

दुबई से खरीदकर लाया सोना
अधिकारी ने बताया कि सलाह मानने के बाद, सूरत के व्यापारी ने पिछले महीने दुबई से एक किलो और 500 ग्राम वजन की सोने की दो छड़ें खरीदीं। बताया जाता है कि 7,66,589 AED कीमत का यह सोना उधार पर खरीदा गया था। व्यापारी भारत में कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए 1,28,000 AED नकद भी साथ ले गया था।

फ्लाइट में हुई नियास मो. से मुलाकात
अधिकारी ने बताया कि जब व्यापारी एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से मुंबई लौट रहा था, तो उसकी मुलाकात नियास मोहम्मद कटुमाडाथिल से हुई, जिसका परिचय उसे मोहम्मद आसिफ के परिचित के तौर पर कराया गया था।

मदद करने के नाम पर ठगा
उन्होंने बताया कि मुंबई में फ्लाइट उतरने के बाद, नियास ने कस्टम डिक्लेरेशन की प्रक्रिया में मदद करने की पेशकश करके व्यापारी का भरोसा जीत लिया। अधिकारी ने बताया कि जब व्यापारी इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोना घोषित करने और लागू कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने की तैयारी कर रहा था, तो नियास ने सोना और नकदी वाला काला बैग यह कहकर ले लिया कि वह डिक्लेरेशन की प्रक्रिया पूरी करने में उसकी मदद करेगा।

डोमेस्टिक एग्जिट गेट से भाग निकला
अधिकारी ने कहा कि हालांकि, नियास कथित तौर पर तेजी से डोमेस्टिक एग्जिट गेट की ओर बढ़ा और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरकर भाग गया। व्यापारी ने मोहम्मद आसिफ के साथ मिलकर हवाई अड्डे पर आरोपी को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद व्यापारी ने सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
उसने आरोप लगाया कि नियास मोहम्मद और एक अन्य व्यक्ति- जिसकी पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी मोहम्मद हारिस थुम्बलांथोडी के तौर पर हुई है- 1.5 किलोग्राम सोना और 1.28 लाख AED नकद वाला बैग लेकर भागने की साजिश में शामिल थे। सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने तथा चोरी हुआ सोना और नकदी बरामद करने के लिए जांच चल रही है।

मुंबई कोर्ट का फर्जी आदेश बनाकर दुबई की अदालत में पेश किया, यूएई के दो नागरिकों समेत छह पर केस
मुंबई : फर्जीवाड़ा करने वालों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मामले में आरोपियों ने मुंबई कोर्ट का ही एक फर्जी आदेश तैयार कर उसे दुबई की अदालत में पेश कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या है ये सनसनीखेज मामला और कैसे इसका भंडाफोड़ हुआ...
करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति के विवाद में बढ़त हासिल करने और एक भारतीय कारोबारी को अपराधी साबित करने के लिए मुंबई की अदालत का फर्जी आदेश तैयार कर उसे दुबई की अदालत में पेश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर मुंबई की कुर्ला पुलिस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो नागरिकों समेत छह लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और अदालत की मुहर व दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, खंडाला निवासी वाहिदा हुसैन शत्ताफ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति हुसैन मोहम्मद शत्ताफ की छवि खराब करने और संपत्ति विवाद में उनका दावा कमजोर करने के लिए आरोपियों ने मुंबई की अदालत का एक फर्जी आदेश तैयार किया। बाद में इसी दस्तावेज को दुबई की अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब शत्ताफ परिवार को दस्तावेज की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट के निर्देश पर दस्तावेज की जांच कराई गई।

जांच में ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अदालत के रिकॉर्ड की पड़ताल की और करीब एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि जिस मुकदमे का उल्लेख फर्जी आदेश में किया गया था, वैसा कोई मामला कभी अदालत में चला ही नहीं था। दस्तावेज को असली दिखाने के लिए अदालत के डिजिटल हस्ताक्षर, सरकारी वकील और नोटरी की फर्जी मुहर तथा नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी आदेश में हुसैन मोहम्मद शत्ताफ को 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पासपोर्ट जालसाजी और हवाला कारोबार में दोषी बताया गया था।

इतना ही नहीं, उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने का भी झूठा दावा किया गया। जबकि वास्तविकता यह थी कि उस समय अदालत में केवल उनके जब्त दोपहिया वाहन को छुड़ाने की अर्जी पर सुनवाई हुई थी। कुर्ला पुलिस ने इस मामले में हुमैद मोहम्मद शत्ताफ और हलीमा सुल्तान अल ओवैस, (दोनों यूएई निवासी) के अलावा मधुकर रविराज विल्सन, केन रिचर्ड विल्सन, रजी अहमद और नोटरी शिवाजी एन. ढांगे को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुंबई : यूएई से 164 महाराष्ट्रवासियों की वतन वापसी
मुंबई : मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को लाने के लिए संचालित 2 विशेष उड़ानों में से पहली उड़ान 3 मार्च रात लगभग 70 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची. यह उड़ान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 9:45 बजे उतरी. इन उड़ानों की व्यवस्था महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है.

महाराष्ट्र सरकार की पहल पर यूएई के फूजैरा हवाई अड्डे से 2 विशेष उड़ानें मुंबई के लिए रवाना की गईं. शिंदे के कार्यालय के अनुसार पहली उड़ान दोपहर 3:30 बजे और दूसरी 4:30 बजे फूजैरा से रवाना हुई. पहली उड़ान निर्धारित समय के अनुसार रात में मुंबई पहुंची.

शिवसेना विधायकों ने जानकारी दी कि इन उड़ानों के जरिए राज्य के फंसे नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है. पहली फ्लाइट के पहुंचने के बाद यात्रियों को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. दूसरी उड़ान के देर रात पहुंचने की सूचना दी गई है.
वतन लौटते ही क्या बोले नागरिक?
वतन वापसी करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने भारत आ कर राहत की सांस मिली है. एक महिला ने कहा कि वहां उन्हें बहुत तकलीफ हो रही थी, यहां आ कर बहुत खुशी हो रही है. एकनाथ शिंदे ने भाई जैसे उनके साथ इस हालात में साथ दिया जिसका वे बहुत धन्यवाद देती हैं.

वहीं दूसरे यात्री ने कहा, ''मेरे पास भारत आने का कोई सहारा नहीं था, लेकिन जब मैंने एकनाथ शिंदे से बात की, तो उन्होंने हमारे लिए एक विशेष चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की, साथ ही ये भी कहा कि आपको जो भी पैसे की या रहने की मदद हो, उन्होंने जैसा बोला वैसा किया, एक दिन में चार्टर्ड विमान भेज दिया और हम अच्छे तरह से भारत वापस आए.'

एक अन्य यात्री ने बताया कि उन्हें सरकारी दफ्तर से फोन आया, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने उनसे सीधे बात की और कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है वो उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि आप लोग नाम रजिस्टर कर दो जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट भेज दिया.

किन-किन लोगों की हो रही है वापसी?
राज्य सरकार के बयान के अनुसार यूएई में महाराष्ट्र के कुल 164 निवासी फंसे हुए थे. इनमें पुणे स्थित इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 84 छात्र शामिल हैं. इसके अलावा ठाणे, अहिल्यानगर और पुणे जिलों के पर्यटक भी इस समूह में शामिल थे.
पहली उड़ान में करीब 70 यात्री सवार थे. शेष यात्रियों को दूसरी उड़ान से लाया जा रहा है. विधायकों ने बताया कि सभी यात्रियों की सूची पहले से तैयार की गई थी ताकि समन्वय में किसी प्रकार की बाधा न आए.

विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यूएई से लौटने वाले यात्रियों की अगवानी और समन्वय की जिम्मेदारी पार्टी के तीन विधायकों मुरजी पटेल, दिलीप लांडे और मंगेश कुदालकर को सौंपी थी. ये सभी विधायक हवाई अड्डे पर मौजूद रहे और यात्रियों का स्वागत किया.

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी से अगस्त के बीच पहुंचे 50 लाख यात्री, UAE के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई महानगरी
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 50 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया है। इनमें सबसे ज्यादा यात्री यूएई, ब्रिटेन और थाईलैंड से आए। निजी हवाई अड्डा संचालत मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, पिछल तीन सालों में एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 21% की वार्षिक औसत वृद्धि दर्ज की गई है। इससे साफ है कि मुंबई लगातार वैश्विक यात्रा मानचीत्र पर अपनी अहमियत बढ़ा रहा है। खास बात यह है कि उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मना रही है।

अदाणी के पास है 74% हिस्सेदारी
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड इस हवाई अड्डे का संचालन करता है। इसमें 74% हिस्सेदारी अदाणी समूह की है और बाकी 26% एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है। जनवरी-अगस्त 2025 में कुल अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या 50 लाख से ऊपर रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 48 लाख था। यानी इस साल यात्रियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई।

कहां से कितने यात्री आए?
मुंबई एयरपोर्ट से इस समय दुनिया के 55 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इससे यह एयरपोर्ट क्षेत्र के सबसे ज्यादा जुड़ाव वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। सबसे बड़ा यात्री स्रोत UAE रहा, जहां से 15 लाख यात्री आए। इसके बाद ब्रिटेन (3.8 लाख) और थाईलैंड (3.2 लाख) से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई पहुंचे।