operations - Rokthok Lekhani News

मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू
मुंबई : मेट्रो लाइन 2B के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पास एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक काम कर रहा 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन अचानक पलट गया। यह क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। यह काम ठेकेदार कंपनी जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जबकि परियोजना की निगरानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी कर रही है।

अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही MMRDA के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया ताकि राहत और हटाने का काम आसानी से हो सके।

भारी क्रेन से हटाने की तैयारी
अधिकारियों ने बताया कि पलटे हुए क्रेन को हटाने के लिए 600 टन क्षमता वाला एक और बड़ा क्रेन मंगाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रास्ता खाली कराने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर MMRDA ने कहा है कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा रही है और जल्द से जल्द ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई : पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का असर अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की सप्लाई में आई बाधाओं की आहट भारत तक पहुंच रही है। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कमी की खबरों ने होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं देश के बड़े शहर, जैसे कि चेन्नई, मुंबई और बंगलूरू में होटलों का काम भी ठप्प हुआ पड़ा है।

उद्योग से जुड़े संगठनों का कहना है कि कई जगह गैस की नियमित सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके बाद अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

संगठनों ने पत्र में क्या लिखा?
एफएचआरएआई ने अपने पत्र में कहा है कि जमीनी स्तर पर गैस सिलिंडर की सप्लाई में भारी रुकावट आ रही है। कई गैस डिस्ट्रीब्यूटर 5 मार्च के एक कथित सरकारी आदेश का हवाला देकर कमर्शियल सिलिंडर देने से मना कर रहे हैं। इससे होटल और रेस्टोरेंट चलाने में मुश्किल हो रही है। संगठन के महासचिव जैसन चाको ने कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत साफ निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि होटल और फूड सर्विस सेक्टर के लिए कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर कोई रोक नहीं है। साथ ही सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को आदेश दिया जाए कि वे बिना रुकावट सिलिंडर की सप्लाई सुनिश्चित करें।

एनआरएआई ने भी जताई चिंता
वहीं रेस्टोरेंट उद्योग की दूसरी बड़ी संगठन भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। एनआरएआई का कहना है कि गैस सप्लायर रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की मांग पूरी करने में असमर्थता जता रहे हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खबरों के मुताबिक सरकार ने साफ किया है कि रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

गैस देने से मना कर रहे सप्लायर- संगठन
पोस्ट में संगठन ने कहा कि जमीनी हकीकत अलग है और कई सप्लायर गैस देने से मना कर रहे हैं। संगठन ने सरकार से इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण देने और हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट और होटल लोगों को भोजन उपलब्ध कराने जैसी जरूरी सेवा से जुड़े हैं, इसलिए गैस की कमी का असर आम नागरिकों तक भी पहुंच सकता है।

मुंबई : लंदन पॉड टैक्सी में पार्टनर कंपनी मुंबई के बीकेसी शुरू कर सकती है ऑपरेशन, जानें कितना होगा किराया?
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी में बिजनेस की बड़ी हलचल के केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में पॉड टैक्सी का प्रोजेक्ट अमल में आ सकता है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शहरी विकास विभाग को संभाल रहे एकनाथ शिंदे पर्सनल रैपिड ट्रांजिट की संभावनाओं को लेकर एक बड़ी बैठक ली थी। इसके बाद उन्होंने अफसरों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के हवाले से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार मुंबई के बीकेसी में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को लंदन में इस काम को संभाल रही कंपनी शुरू कर सकती है। अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि बीकेसी पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बिना सब्सिडी के चलेगा। एक किलोमीटर का किराया करीब 21 रुपये होगा।

यहीं पर हैं सभी बड़े ऑफिस

बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में बड़ी कंपनी के ऑफिस हैं। एक अनुमान के अनुसार यहां पर करीब 4 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, और नाबार्ड जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के मुख्यालयों के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, और सिटी बैंक जैसे कई बड़े भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बैंकों के ऑफिस हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप, अमेजन, और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों की यहां महत्वपूर्ण मौजूदगी है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने साफ किया है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में उसका प्रपोज्ड पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट जीरो-सब्सिडी मॉडल पर चलेगा, जिसमें प्राइवेट कंसेशनर 1 करोड़ रुपये की सालाना फीस देगा और उसके साथ 21 फीसदी रेवेन्यू शेयर करेगा।

कैसे होगा पॉड टैक्सी का संचालन?

बीकेसी में पॉड टैक्सी सिस्टम का मकसद 5 बांद्रा और कुर्ला सबअर्बन रेलवे स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी के गैप को भरना है। यहां पर अभी बड़ी संख्या में आने-जाने वाले ऑटो, बस, टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब पर निर्भर हैं। पॉड टैक्सी के नेटवर्क में 33 स्टेशनों वाले 8 किलोमीटर के कॉरिडोर को बनाया जाएगा। पॉड टैक्सी की क्षमता लगभग छह पैसेंजर की होगी, जो मैक्सिमम 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी। पॉड टैक्सी की फ्रीक्वेंसी 15-30 सेकंड की होगी। मुंबई के बीकेसी में पॉड टैक्सी के लिए अल्ट्रा पीआरटी ने दिलचस्पी दिखाई है। यह फर्म लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पॉड टैक्सी सिस्टम में सहयोगी है। टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीएस) द्वारा पीयर-रिव्यू की गई एक टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी स्टडी ने इस सिस्टम को बीकेसी की टोपोग्राफी के लिए सही बताया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,016.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इतना ही नहीं पॉड टैक्सी के जरूरी इंफ्रा तीन साल में बनेगा। कंपनी 30 साल देखरेख करेगी।

मुंबई : गलत पार्किंग की वजह से आग बुझाने या बचाव कार्य में देरी होती है, तो वाहन मालिक पर दर्ज की जाएगी एफआईआर
मुंबई : मुंबई में अनधिकृत पार्किंग अब भारी पड़ सकती है। अगर किसी वाहन की गलत पार्किंग की वजह से आग बुझाने या बचाव कार्य में देरी होती है, तो वाहन मालिक पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी ने इसको लेकर साफ निर्देश जारी किए हैं।

जान बचाने के काम में रुकावट अब बर्दाश्त नहीं
मुंबई फायर ब्रिगेड को अक्सर आग या आपदा की जगह पर पहुंचने में अनधिकृत पार्किंग की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों के किनारे खड़े वाहन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का रास्ता रोक देते हैं, जिससे बचाव कार्य में देरी होती है। बीएमसी का कहना है कि इससे जान-माल का नुकसान बढ़ने का खतरा रहता है, जो बेहद गंभीर मामला है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी दर्ज कराएंगे केस
बीएमसी के आदेश के मुताबिक, अगर किसी आग या आपदा की घटना में यह साबित होता है कि अनधिकृत पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड के काम में देरी हुई है, तो संबंधित अधिकारी उस वाहन की फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर सीधे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

जागरूकता और सख्ती दोनों पर जोर
BMC प्रशासन का मानना है कि इस सख्त कदम से लोग सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने से बचेंगे। इससे फायर ब्रिगेड को मौके पर जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी और रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगा।

नागरिकों की शिकायत पर भी होगी कार्रवाई
बीएमसी ने यह भी साफ किया है कि अगर नागरिक अनधिकृत पार्किंग को लेकर शिकायत करते हैं, तो उसे संबंधित पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस या विभागीय कार्यालय को भेजा जाएगा। शिकायत करने वाले नागरिक को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने दी है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान सिर्फ गलत पार्किंग की वजह से न जाए।