escape - Rokthok Lekhani News

मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
मीरा रोड: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक एक एसयूवी तेज गति से उनकी ओर आती दिखाई देती है। वाहन इतनी तेजी से उनके करीब पहुंचता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। वीडियो में दिखाई देता है कि एसयूवी सड़क किनारे खड़े लोगों के बेहद करीब से निकलती है। हालांकि, किसी तरह चारों लोग सुरक्षित बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम कम्युनिटी पेज ‘जेम्सऑफएमबीएमसी’ की ओर से साझा किया गया है। फुटेज में दिख रहे टाइमस्टैम्प के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर और उपनगरों में तेज रफ्तार वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पैदल यात्रियों और सड़क किनारे खड़े लोगों की जान खतरे में रहती है।

मीरा रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन और तेज गति पर नियंत्रण बेहद जरूरी हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे क्षेत्रों में ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिट-एंड-रन मामलों में बढ़ती चिंता मुंबई महानगर क्षेत्र में हिट-एंड-रन की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इनमें अक्सर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बताए जाते हैं।

नागपुर : 12 वर्षीय बच्चा आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में इमारत की छठी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के पवनगांव इलाके में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। 12 वर्षीय जयेश बोकडे की एक आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में इमारत की छठी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जयेश अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद घर लौट रहा था। तभी एक आवारा कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा और अचानक उस पर दौड़ पड़ा। कुत्ते से बचने की कोशिश में घबराया हुआ जयेश दौड़ता हुआ पास की देव हाइट्स नामक इमारत में घुस गया।

लेकिन कुत्ता भी जयेश के पीछे-पीछे इमारत के भीतर घुस आया। जयेश डर के मारे इमारत की छठी मंजिल तक भागा और वहां की कॉमन खिड़की के पास छिपने की कोशिश की। मगर कुत्ता वहां भी पहुंच गया और जयेश की ओर झपट पड़ा। इसी घबराहट में जयेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिर गया।

मौके पर ही मौत
जयेश के नीचे गिरते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलमना थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जयेश अपने दोस्त के साथ इमारत की सीढ़ियां चढ़ रहा था। एक आवारा कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया, जिससे वह घबरा गया और भागने लगा। इसी दौरान वह छठी मंजिल पर सीढ़ियों के पास एक खिड़की से गिर गया। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद जयेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

बीड: यौन उत्पीड़न के आरोपी को भागने में मदद करने पर रिश्तेदार गिरफ्तार
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में कोचिंग क्लास में यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इसे मामले के आरोपी को भागने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को शिवाजीनगर पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर के दो पुरुष शिक्षकों के खिलाफ 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है।

दोनों आरोपी फरार हैं। एक आरोपी के 34 वर्षीय रिश्तेदार को उसे भागने में मदद करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग... 30 यात्री बाल-बाल बच गए
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग लगने से उसमें सवार करीब 30 यात्री बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि बस का बायां पिछला टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.50 बजे हुई, जब राज्य परिवहन की 'शिवशाही' बस स्वर्गेट-सांगली मार्ग पर सतारा शहर के पास वधेफाटा में थी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के प्रवक्ता ने बताया कि एसी बस में चालक दल के दो सदस्यों के अलावा 30 यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "आग में किसी को चोट नहीं आई।"

उन्होंने बताया कि बस को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निगमों में से एक है, जिसके बेड़े में 15,000 से अधिक एसी और गैर-एसी बसें हैं। राज्य निगम की बसों में रोजाना 60 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।