ticketless - Rokthok Lekhani News

मुंबई : लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रियों की संख्या बढ़ी; 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा
मुंबई: मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिना टिकट और अमान्य टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा। यह संख्या पिछले वर्ष के 38.05 लाख मामलों की तुलना में करीब 10% अधिक है। रेलवे ने इस दौरान जुर्माने के रूप में रिकॉर्ड 251.91 करोड़ रुपये वसूले, जो पिछले साल के 203.70 करोड़ रुपये से लगभग 24% ज्यादा है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल मामलों में से 29.27 लाख गैर-उपनगरीय मामलों से 213.31 करोड़ रुपये और 12.63 लाख उपनगरीय मामलों से 38.86 करोड़ रुपये की वसूली की गई। मार्च 2026 में ही 3.91 लाख यात्री पकड़े गए, जो मार्च 2025 के मुकाबले 14% अधिक है।

एसी लोकल में भी बढ़े मामले
मध्य रेल ने सीएसएमटी-कल्याण मेन लाइन और सीएसएमटी-पनवेल हार्बर लाइन पर 28 सेवाओं को नॉन-एसी से एसी में अपग्रेड किया, जिससे कुल एसी सेवाएं बढ़कर 94 हो गईं। इसी कड़ी में एसी लोकल ट्रेनों में 1.23 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। इनसे 3.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

24 टिकट चेकर्स बने ‘करोड़पति’
मध्य रेल के 24 टिकट चेकिंग कर्मियों ने व्यक्तिगत स्तर पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर नया रिकॉर्ड बनाया। इन कर्मियों ने मिलकर 25.78 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। इनमें मुख्यालय के 10, भुसावल मंडल के 10, मुंबई मंडल के 3 और पुणे मंडल के 1 कर्मी शामिल हैं।

मुंबई : दोगुने हुए बेटिकट यात्री, वेस्टर्न रेलवे सख्त, 3.76 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
मुंबई: मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ पश्चिम रेलवे ने सख्त अभियान चलाया है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच टिकट जांच अभियानों के दौरान मुंबई उपनगरीय खंड में 10 लाख से अधिक मामलों का पता चला, जिनसे लगभग 50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी में अगर एसी लोकल की बात करें तो पश्चिम रेलवे की एसी लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच एसी लोकल में 1.16 लाख से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई और 3.76 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 99 प्रतिशत अधिक है।

फरवरी 2026 में ही 87 हजार मामले दर्ज
फरवरी 2026 के दौरान मुंबई उपनगरीय खंड में 87 हजार बिना टिकट या अनियमित यात्रा के मामले सामने आए। इन मामलों से 4.28 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों में अनुशासित यात्रा को बढ़ावा देना है।

इन अभियानों का मकसद राजस्व हानि को रोकना और यात्रियों में अनुशासित और वैध यात्रा को प्रोत्साहित करना रहा है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 की अवधि में लगभग 30 लाख बिना टिकट और अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया। इसमें बिना बुक किए गए सामान के मामले भी शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप 191 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्‍त हुई। जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 42% अधिक है। फरवरी 2026 के दौरान ही लगभग 3 लाख बिना टिकट यात्रा के मामलों का पता लगाकर 18.50 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई, जो पिछले साल की तुलना में 10% से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है।

मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं; वेस्‍टर्न रेलवे ने अभियान तेज
मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं है। वेस्‍टर्न रेलवे ने अभियान तेज कर दिया है। रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में लगातार गहन टिकट जांच अभियान चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट या अनियमित यात्रियों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाना है। वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारियों की देखरेख में, पश्चिमी रेलवे की टिकट जांच टीम ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक कई अभियान चलाए। इन अभियानों से ₹97.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की इसी अवधि से 42% अधिक है। यह रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी 15% अधिक है। इसमें मुंबई लोकल ट्रेन से ₹27 करोड़ शामिल हैं।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, विनीत अभिषेक ने बताया सितंबर 2025 में जुर्माने की वसूली में वृद्धि देखी गई है। इस महीने में 2.35 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों (बिना बुक किए गए सामान सहित) का पता लगाकर ₹13.28 करोड़ वसूले गए। पिछले साल सितंबर की तुलना में 116% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसमें मुंबई उपनगरीय खंड में 96 हजार से अधिक मामलों का पता लगाकर ₹4 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी शामिल है। एसी लोकल ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए, लगातार औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

मुंबई लोकल ट्रेन में बैग के कारण हुई पांच यात्रियों की मौत, जानिए क्‍या है पूरा मामला एसी लोकल में चलाए गए इन अभियानों के परिणामस्वरूप, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच लगभग 49 हजार अनाधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया और ₹1.59 करोड़ एकत्र किए गए। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 70% अधिक है। ये परिणाम अनाधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और सार्वजनिक राजस्व की सुरक्षा के प्रति पश्चिमी रेलवे के अभियान का परिणाम है। पश्चिमी रेलवे ने आम जनता से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूले 62 करोड़
मुंबई : पश्चिम रेलवे (परे) पर सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की देखरेख में अत्यधिक प्रेरित टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से अगस्त के दौरान कई टिकट जांच अभियान चलाए गए, जिससे 62.31 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की गई, जिसमें मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्त 20 करोड़ रुपए की राशि भी शामिल है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगस्त के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 1.19 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 4.96 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की गई। इसके अलावा अगस्त में पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 82 हजार मामलों का पता लगाकर 2.62 करोड़ रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया।

एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए नियमित औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल से अगस्त में लगभग 23800 अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है और जुर्माने के रूप में लगभग 78 लाख रुपए प्राप्त किये गये। पश्चिम रेलवे ने आम जनता से हमेशा उचित और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।