chopped - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई : प्रेमी के लिए पति की हत्या, शव के किए तीन टुकड़े; नवी मुंबई में सनसनीखेज खुलासा
नवी मुंबई : नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव के तीन टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। करीब 11 महीने तक छिपी रही इस वारदात की गुत्थी आखिरकार रबाले एमआईडीसी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) के रूप में हुई है। बलीराम कुशवाह ऐरोली के यादव नगर इलाके में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुनीता का घणसोली निवासी ऑटो रिक्शा चालक राहुल प्रजापति के साथ प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है कि बलीराम को पत्नी और राहुल के रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वह लगातार इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि पति के विरोध से परेशान होकर सुनीता और राहुल ने बलीराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बलीराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सामान्य जीवन जीते रहे, जिससे किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कई महीने बीत जाने के बाद भी बलीराम का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके परिवार को चिंता हुई। करीब आठ महीने बाद बलीराम का भाई गांव से नवी मुंबई पहुंचा और उसने अपने भाई के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रबाले एमआईडीसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बलीराम के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले और पत्नी सुनीता तथा उसके प्रेमी राहुल की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और शव के अवशेषों व अन्य सबूतों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय तक छिपी इस हत्या का खुलासा तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

मुंबई : बस से बाइक की टक्कर होने पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति का बायां हाथ कट गया
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में, बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित एक बस से बाइक की टक्कर होने पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति का बायां हाथ कट गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे नेल्को सिग्नल के पास हुई। पीड़ित की पहचान इस्माइल सूरतवाला के रूप में हुई है, जो अपने दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस्माइल की बाइक उस समय बेस्ट बस के पिछले हिस्से से टकरा गई, जब वह एक गली से बाहर निकल रहा था। टक्कर के दौरान उसका बायां हाथ बस के पहिये के नीचे आ गया, जिससे वह पूरी तरह से कट गया। घटना के तुरंत बाद, घायल को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस को जब्त कर एमआईडीसी थाने में खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि बस को वेस्ट लीज स्कीम के तहत निजी ठेकेदारों से लिया गया था और शहर में तैनात किया गया था।

पुणे में संपत्ति के लालच में भाई बना कसाई... बहन की हत्या कर शव के किए टुकड़े
पुणे : महाराष्ट्र में सरकार की लाडली बहन योजना चलाई जा रही है। इसी बीच प्रगतिशील पुणे में संपत्ति विवाद में भाई संपत्ति के लिए कसाई बन गया। कसाई भाई ने बहन की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए। इसे नदी में फेंकने का खुलासा पुणे पुलिस ने किया है। मूला नदी में 4 दिन पहले एक महिला का हाथ-पैर व सिर कटा धड मिला था। इसी धड मामले में पुलिस ने यह बड़ा खुलासा किया है। भाई व भाभी ने मिलकर धारदार हथियार से बहन के दोनों हाथ पैर और सिर काटकर इन टुकड़ों को नदी में फेंकने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस घटना से पूरे जिले में खलबली मच गई है।

मृतक का नाम सकीना अब्दुल खान (48, नरवीर तानाजी वाडी, शिवाजीनगर) है। इस मामले में पुलिस ने उसके भाई अश्पाक अब्दुल खान (51) व उसकी पत्नी हमीदा खान (45) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जोन चार के पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव, सहायक आयुक्त प्रांजली सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण, पुलिस निरीक्षक अनिल माने व उनकी टीम ने की है।

पिछले सप्ताह खराडी के मुला-मुठा नदी में दोनों हाथ पैर और सिर कटा महिला का धड मिला था। राज्य में महिला अत्याचार के खिलाफ एक तरफ जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है वही दूसरी तरफ इस निर्दयता से हत्या कर शव मिलने पर शहर पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की थी। स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच की दस टीमें इस मामले की जांच कर रही थी।

मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने शहर के 32 पुलिस स्टेशन में दर्ज मिसिंग और अपहृत हुई महिला व युवती की जानकारी जुटाई। जबकि मिले शव का ब्यौरा देकर जानकारी देने की अपील की थी। घटनास्थल से नदी तक उल्टी दिशा में जांच कर पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगाले। जबकि इस मामले में जानकारी देने वाले को 2 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

इसी दौरान मृत महिला की भांजी ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की उसकी मौसी गायब है। उसने बताया कि मौसी और मामा के बीच संपत्ति का विवाद था। यह जानकारी देकर उसने संदेह जताया। पुलिस ने मृत महिला व संबंधित महिला का फोटो देखने पर उसमें समानता पाई। तुरंत पुलिस टीम ने आरोपी अश्पाक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने पत्नी के साथ मिलकर अपराध करने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहचान के लिए पुणे, पिंपरी-चिंचवड और ग्रामीण भाग में दर्ज 30 से 60 उम्र के 200 मिसिंग की जांच की।

अश्पाक व सकीना सगे भाई बहन थे। सकीना अविवाहित थी। अश्पाक और उसकी भाभी हमीदा के साथ वह रहती थी। उनका नरवीर तानाजी वाडी के भैय्यावाडा में 5 बाय 12 का कमरा है। अश्पाक की मां ने यह कमरा सकीना के नाम पर किया था। इसे लेकर ही उनके बीच विवाद होता था। 23 अगस्त की रात अश्पाक की पत्नी हमीदा व सकीना के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की शव के टुकड़े कर संगम ब्रिज से नदी में फेंक दिया।

सकीना की अश्पाक व हमीदा ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के दिन शहर में भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से पड़ोस में रहने वालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। हत्या करने के बाद दोनों ने धारदार हथियार से उसके हाथ व पैर काटा। सिर भी धड़ से अलग कर दिया। बारिश की वजह से मुला-मुठा नदी में बाढ़ आई थी। इस मौके को भुनाते हुए उन्होंने संगम ब्रिज से उसका शव व उसके टुकड़े नदी में फेंकने की जानकारी सामने आई है।

खान परिवार में अश्पाक की सकीना की तरह और दो बहन है। उनकी शादी हो चुकी है। वे कोंढवा में रहती है। अश्पाक फिलहाल सुरक्षा रक्षक और जो काम मिल जाता है वह करता है। सकीना के दोनों हाथ व पैर और सिर काटे गए थे। वह धारदार हथियार से काटे जाने की आशंका है। ऐसे में पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि अश्पाक पहले कसाई की दुकान में करता होगा।