Radhakrishnan - Rokthok Lekhani

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार; सीपी राधाकृष्णन की लेंगे जगह
नई दिल्ली : भारत के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद खाली हुआ। इसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सीपी राधाकृष्णन बने अगले उपराष्ट्रपति
बता दें कि बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद उपराष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा तेज हो गई कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? ऐसे में बीते नौ सितंबर को इसके लिए चुनाव हुए। 67 वर्षीय एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी सुधर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराकर, भारत के नए उपराष्ट्रपति बन गए।

कौन है आचार्य देवव्रत?
अब बात अगर आचार्य देवव्रत की करें तो देवव्रत एक शिक्षाविद, समाजसेवी और वैदिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

कैसा रहा है राजनीतिक सफर?
आचार्य देवव्रत ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और समाज सेवा से की थी। 2015 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, जो उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मानी जाती है। जुलाई 2019 में वे गुजरात के राज्यपाल नियुक्त किए गए, और तब से इस पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में अब, 2025 में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मुंबई: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर संदीप देशपांडे ने किया पलटवार
मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर राज ठाकरे के करीबी मनसे नेता संदीप देशपांडे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर पलटवार किया है। देशपांडे कहा है कि राज्यपाल जिस राज्य (तमिलनाडु) से आते हैं वहां पर तमिल बोली जाती हैं।

ऐसे में वहां पर निवेश क्यों आ रहा है? गौरतलब हो कि एक दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा था कि आजकल मैं अखबारों में देख रहा हूं कि लोग कह रहे हैं। अगर आप मराठी नहीं बोलेंगे तो आपको पीटा जाएगा। ऐसा तमिलनाडु में भी हुआ है। राज्यपाल ने कहा था कि ऐसा होने से राज्य में आने वाला निवेश प्रभावित होता है। राज्यपाल ने भाषा विवाद को तुच्छ राजनीति करार दिया था।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने कहा था कि हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए, अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए, लेकिन किसी दूसरे की मातृभाषा से नफरत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर बदसलूकी के मामलों पर चिंता जताई थी। उन्होंने इस मौके पर एक कहानी सुनाते हुए कहा था कि जब मैं सांसद था, तो मैं बहुत काम करता था। एक बार मैं हाईवे पर था, वहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था।

मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी रोको और मैं खुद नीचे उतर गया कि देखूं क्या मामला है। मुझे देखकर कुछ लोग भाग गए। फिर मैंने उस गुट से पूछा जिसे पीटा जा रहा था कि क्या दिक्कत है। उन्होंने मुझसे हिंदी में बोलना शुरू किया। मुझे हिंदी ठीक से नहीं आती, तो मैंने पास के एक होटल वाले से पूछा कि ये लोग क्या कह रहे हैं।

होटल वाले ने कहा कि उन्हें इसलिए पीटा जा रहा था क्योंकि वे हिंदी में बोल रहे थे और दूसरा गुट उनसे तमिल बोलने की जिद कर रहा था। राज्यपाल ने कहा कि आज भी वैसी ही स्थिति है। अगर आप मुझे मारेंगे तो क्या मैं तुरंत मराठी बोलने लगूंगा? मैंने उस पिटे हुए गुट से माफी मांगी, उनके खाने का इंतजाम किया और जब तक वे ठीक नहीं हुए, तब तक मैं वहां से गया नहीं।

आदिवासियों को समर्पित एक विश्वविद्यालय जल्द ही होगा - राधाकृष्णन
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में जल्द ही नासिक जिले में आदिवासियों को समर्पित एक विश्वविद्यालय होगा, जो किंडरगार्टन (केजी) से लेकर स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन की पहल है, जो राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं और महाराष्ट्र विश्वविद्यालय अधिनियम 1984 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हैं।

“महाराष्ट्र राज्य में एक आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य आदिवासियों को आदिवासी बने रहने देना नहीं है, बल्कि उन्हें दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रशिक्षित करना है। हमें अलग-थलग रहने वाले आदिवासियों को आधुनिक शिक्षा देकर उन्हें सक्षम बनाने की आवश्यकता है,” राधाकृष्णन ने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे (सीओईपी) टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा।

सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें प्रतिदिन कम से कम एक घंटा मुद्रित पुस्तकें पढ़ने के लिए समर्पित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि आप अपने लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हों, लेकिन इसे कुछ समय के लिए बंद कर दें और खुद को तरोताजा करने और नया ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन एक घंटा मुद्रित पुस्तक पढ़ने के लिए दें।”

यह सीओईपी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह था, जो हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग के दौरान राज्य विश्वविद्यालयों में 33वें और इंजीनियरिंग में 77वें स्थान पर रहा। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, कुलपति प्रोफेसर सुनील भीरुद, रजिस्ट्रार डी एन सोनवणे और सीओईपी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड की निदेशक यशोधरा हरिभक्त भी मौजूद थे। चौधरी के अनुसार, सीओईपी ने विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में सीओईपी की स्थिति को आकार देने के लिए एक परामर्श समूह केपीएमजी के साथ सहयोग किया है।