Dahi Handi - Rokthok Lekhani

ठाणे में विसर्जन जुलूस के डीजे बैन पर भड़के मंडल... दही हांडी में मंजूरी तो यहां क्यों रोक?
ठाणे : शहर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर गणेशोत्सव मंडलों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को ठाणे मनपा द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब दही हांडी जैसे आयोजनों में पूरे दिन डीजे बजते हैं, तो विसर्जन जुलूस में क्यों पाबंदी लगाई जाती है? मंडलों की इस कड़ी आपत्ति के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या डीजे बैन में कुछ ढील दी जाएगी।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर निगम ने 22 फीट से बड़ी गणेश मूर्तियों को पारसिक घाट पर ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहां एक फुट ओवर ब्रिज के कारण मूर्तियों के ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते कोलशेत विसर्जन घाट पर इन मूर्तियों का भार बढ़ेगा। लेकिन कोलशेत में जेटी का निर्माण कार्य, छोटा गेट और सीमित पार्किंग जैसी समस्याएं हैं, जिससे मंडल चिंतित हैं।

उन्होंने वैकल्पिक सुविधाओं की मांग की है। साथ ही, मोबाइल विसर्जन पद्धति को बढ़ाने की बात भी कही गई। मनपा सभागृह में आयोजित बैठक में आयुक्त सौरभराव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, डीसीपी प्रशांत कदम, परिवहन डीसीपी पंकज शिरसाठ, महावितरण और टोरेंट पावर के अधिकारी मौजूद थे। मंडलों ने शिकायत की कि हर साल प्रशासन केवल 100 रुपये का बजट दिखाता है, जिसमें से ठेकेदार को केवल 20 रुपये मिलते हैं। इसके चलते मंडल कार्यकर्ताओं को ही देर रात तक काम करना पड़ता है। मनपा ने कोलशेत घाट पर दो पालियों में मानव बल देने, क्रेन लगाने और अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। पारसिक घाट पर बसों की संख्या बढ़ाने, पुलिस के लिए बैठने की सुविधा और रोशनी की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं ।

मुंबई में ‘दही हांडी’ की धूम के बीच बड़ा हादसा... 41 लोग घायल,8 की हालत गंभीर
मुंबई : मुंबई में ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान एक बड़ी दुर्घटना घटी, जिसमें कुल 41 गोविंदा घायल हो गए. ये सभी गोविंदा मटकी फोड़ने के प्रयास में बहुमंजिला पिरामिड के रूप में ऊपर चढ़े थे, जब अचानक पिरामिड गिर गया और वे तेजी से नीचे आ गिरे. इस घटना के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घायल गोविंदाओं को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भेजा.

बीएमसी के अनुसार, 41 घायल गोविंदाओं में से आठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 26 घायलों का इलाज ओपीडी में चल रहा है और सात गोविंदाओं को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. घायलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएमसी ने लगातार निगरानी रखी है और सभी अस्पतालों को आवश्यक सहायता प्रदान की है.

‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान मुंबई और ठाणे में बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ी। वर्ली, दादर, ठाणे के खोपट और टेम्पी नाका जैसे पारंपरिक स्थलों पर विशाल भीड़ देखी गई. इन स्थानों पर लटकी हुई हांडी को तोड़ने वाली गोविंदा टीम के लिए उच्च पुरस्कारों की घोषणा की जाती है, जो उत्सव को और भी रोमांचक बना देती है. सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

इस आयोजन के दौरान 11,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इन पुलिसकर्मियों में जोन के सभी पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस स्टेशनों के कांस्टेबल व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं. ये अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार हैं.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. वे न केवल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात हैं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए भी तैयार हैं. पुलिस के अलावा, स्थानीय प्रशासन ने भी कार्यक्रम की तैयारी और आयोजन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं.

‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान हुई इस दुर्घटना ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, घायलों को तुरंत उपचार प्रदान किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, फिर भी इस घटना ने उत्सव की खुशी को फीका कर दिया है. आयोजकों और सुरक्षा बलों की तत्परता से सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों और इस प्रकार के उत्सवों को सुरक्षित और आनंददायक बनाया जा सके.