diverted - Rokthok Lekhani News

मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट को अचानक करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट; यात्री हुए परेशान, जानिए पूरा मामला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर मुंबई-देहरादून फ्लाइट के लैंड होने के बाद कई प्रकार की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट एआई-431 को उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, रविवार को मुंबई से देहरादून जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

एयर इंडिया के फ्लाइट स्टेटस के अनुसार, मुंबई-देहरादून फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम खराब होने और विजिबिलिटी ठीक न होने के कारण फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-431 मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से रविवार दोपहर को उड़ान भरी। इसके दोपहर करीब 2:48 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने की टाइमिंग निर्धारित थी। अमूमन यह फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 2:20 बजे देहरादून उतरती है। लेकिन, सोमवार को फ्लाइट कुछ देर से उड़ान भरी।

देहरादून के एयर स्पेस में पहुंचने के साथ ही एटीसी की ओर से खराब मौसम का अलर्ट आया। पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की स्थिति में नजदीकी एयरपोर्ट पर फ्लाइट को डायवर्ट किया जाता रहा है। रविवार को भी इसी प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा विमान
एयर इंडिया का विमान एआई-431 शाम 4:45 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान करीब सवा घंटे खड़ी रही। देहरादून में मौसम ठीक होने और विजिलिबिटी सही होने के बाद शाम 6 बजे विमान को लखनऊ से उड़ान की अनुमति दी गई। इसके बाद यात्रियों का सफर पूरा हुआ।

एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, विमान शाम करीब 6 बजे लखनऊ से देहरादून के लिए रवाना हुआ। इससे पहले दिन में भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया था

विमान में ही रहे यात्री
लखनऊ में विमान के खड़े रहने के दौरान यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें विमान में ही सुरक्षित रखा गया। साथ ही, देहरादून के मौसम की ताजा रिपोर्ट ली जाती रही। देहरादून में मौसम अनुकूल होते ही विमान को उड़ान भरने की क्लीयरेंस मिली। इसके बाद विमान लखनऊ से देहरादून के लिए उड़ान भर सकी।

मुंबई : दरभंगा की फ्लाइट अचानक डायवर्ट, वाराणसी में की लैंड, यात्रियों में हड़कंप
मुंबई : मुंबई से यात्री को लेकर दरभंगा चली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 अचानक आधे रास्ते से 12:30 में डायवर्ट होकर वाराणसी में लैंड की। इससे विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहां विमान को करीब 30 मिनट रोका। इस बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षारत यात्रियों में फ्लाइट रद होने की चिंता बढ़ने लगी। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से फ्लाइट मंगाने का अनुरोध करने लगे।

यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देख इंडिगो के अधिकारियों ने विमान दरभंगा लाने की अनुमति दी। इसके बाद वाराणसी से यात्रियों को लेकर विमान दरभंगा के लिए 12:58 में उड़ान भरी और दरभंगा एयरपोर्ट पर 1:35 में लैंड की। तब जाकर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हुई। हालांकि फ्लाइट किस परिस्थिति में डायवर्ट हुई, इस पर कोई टिप्पणी करने से इंडिगो की मैनेजर पायल प्रिया ने इन्कार कर दिया। वहीं मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 26 मिनट विलंब से 11:16 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से 54 मिनट विलंब से 11:59 में पहुंची।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से 32 मिनट विलंब से 12:22 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से 38 मिनट विलंब से 12:53 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 45 मिनट विलंब से 1:35 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 36 मिनट विलंब से 1:41 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से 47 मिनट विलंब से 2:57 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 2:45 से नौ मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 35 मिनट विलंब से 3:55 में पहुंची।

मुंबई के कई हिस्सों में ट्रैफिक बैन; कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों के मद्देनजर शहर के कई हिस्सों में आज से ही ट्रैफिक पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा गया है। ये पाबंदियां 17 जनवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेंगी। दरअसल मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने चुनाव के लिए जरूरी गाड़ियों की आवाजाही के लिए कुछ सड़कें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। खासकर मुंबई के मध्य भाग में सायन इलाके में ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा गया है। ये पाबंदियां 14 जनवरी की सुबह 10 बजे से शनिवार, 17 जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रहेंगी। दरअसल चुनावों के लिए सायन पूर्व के वार्ड नंबर 172 से 181 में ईवीएम मशीनों को लाने-ले जाने का काम चलेगा।

किन सड़कों पर पाबंदी? (स्थानीय लोगों की गाड़ियों के अलावा)
रोड नंबर 24-बी,
सायन ईस्ट: सन स्टोन बिल्डिंग से अभिनंदन सहकारी हाउसिंग सोसाइटी (प्लॉट नंबर 149) से किस्मत लॉन्ड्री तक
आर. एल. केलकर मार्ग, सायन ईस्ट: सन स्टोन बिल्डिंग से भावेश्वर कुंज तक
स्वामी वल्लभदास रोड, सायन ईस्ट: सन स्टोन बिल्डिंग से यशोधन बिल्डिंग तक

दूसरे रास्ते कौन से हैं?
हालांकि कोई खास दूसरे रास्ते नहीं बताए गए हैं, लेकिन आने-जाने वालों को सायन-ट्रॉम्बे रोड या ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जैसी आस-पास की मुख्य सड़कों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट और दूसरे लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली : खराब मौसम से एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, दो फ्लाइट डायवर्ट
नई दिल्ली : खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने तय गंतव्य पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मानकों के तहत उनके मार्ग में बदलाव किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही उड़ान एआई131 को गंतव्य हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम के कारण लंदन गैटविक की ओर मोड़ दिया गया।

विमान को पहले लंदन हीथ्रो के ऊपर कुछ समय तक होल्ड करना पड़ा, क्योंकि वहां खराब मौसम की स्थिति बनी हुई थी। मौसम में सुधार न होने पर पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया, जिसके बाद विमान को गैटविक डायवर्ट किया गया। बाद में विमान सुरक्षित रूप से गैटविक हवाई अड्डे पर उतर गया और सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इसी तरह, अमृतसर से बर्मिंघम जा रही उड़ान एआई117 भी गंतव्य हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उतर नहीं सकी। इस उड़ान को भी कुछ समय तक होल्ड किया गया, लेकिन हालात अनुकूल न होने पर चालक दल ने प्रक्रिया के अनुसार उड़ान को डायवर्ट करने का निर्णय लिया। पायलट ने प्राथमिकता लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान को लंदन में सुरक्षित रूप से उतारा गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि शुरुआत में खराब मौसम की वजह से विमान को लंदन हीथ्रो के ऊपर होल्ड करना पड़ा और आखिर में उसे गैटविक डायवर्ट कर दिया गया।

पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए प्रायोरिटी लैंडिंग की रिक्वेस्ट की। विमान गैटविक में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को मदद दी गई। इसी तरह, अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली एआई117 भी डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई और खराब मौसम की वजह से उसे होल्ड करना पड़ा। क्रू ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और प्रोसीजर के अनुसार प्रायोरिटी लैंडिंग की इजाजत लेकर लंदन में लैंड किया।