selling drugs - Rokthok Lekhani

मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस समाज को पूरी तरह से नशे से मुक्त करने के काम में लगी हुई है। पुलिस की विक्रोली यूनिट ने इस बार एक पान दुकान के व्यापारी को धर दबोचा है। यह पान दुकानदार पान बेचने की आड़ में ड्रग्स बेचने का काम किया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.84 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से मादक पदार्थ एमडी (मेथाम्फेटामाइन) बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ड्रग्स बेचते हुए आरोपी दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ने का निर्णय लिया और इसमें सफल भी हुए।

पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान कुल 92 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। इस ड्रग्स की  बाजार में कीमत लगभग 1.84 लाख रुपए बताई जा रही है। विक्रोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में लग गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी को यह नशे का सामान कहां से मिल रहा था और वह कितने लंबे समय से इस अवैध धंधे में करने में लगा हुआ था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसका किसी बड़े गिरोह से संपर्क था या वह अकेले ही यह धंधा चला रहा था?

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपनी पान दुकान की आड़ में यह गैरकानूनी काम कर रहा था, लेकिन अब उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। जांच में यह भी सामने आ सकता है कि वह किन-किन लोगों को यह ड्रग्स बेचता था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के कॉटन ग्रीन स्टेशन के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। ये सभी लोग शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सभी लोग हरियाणा से मुंबई आए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से 50 जिंदा कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद की।

भिवंडी में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार... तड़ीपार होने के बावजूद बेच रहा था ड्रग्स !
भिवंडी : भिवंडी शहर व आसपास ग्रामीण परिसर में बड़े पैमाने पर ड्रग्स, गांजा व अम्लीय नशीली दवाइयों की बिक्री होती रही है। पुलिस आऐ दिन गांजा सेवन करने वालों की धरपकड़ करती है। गत माह गुजरात एटीएस ने भिवंडी नदीनाका परिसर के एक रहिवासी इमारत में छापामार कर मेफेड्रॉन (एमडी) ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी थी।

एटीएस ने इस छापेमारी कार्रवाई में फ्लैट से 800 करोड़ कीमत की ड्रग्स जब्त की थी. तदुपरांत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे के कारोबार में जुटे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू है। शांतिनगर पुलिस ने कल संजय नगर शांतिनगर परिसर स्थित गुलाम सेठ के गाला में छापामार कर 56 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन) ड्रग्स बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत 11 लाख 20 हजार रूपये है।

पुलिस ने ड्रग्स बेच रहे शांतिनगर सब्जी मार्केट निवासी मोहम्मद अली अब्दुल अजीज शेख को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अली अब्दुल अजीज शेख के खिलाफ कई प्रकार के केसेस दर्ज है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार उसे 4 जनवरी 2024 से ठाणे जिले से एक वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया गया था किन्तु वह किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ना लेते हुए भिवंडी में रहकर आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा।

शांतिनगर पुलिस ने पुलिस हवलदार श्रीकांत शिवाजी धायगुडे की शिकायत पर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट सन 1985 के कलम 8 (सी), 22 (सी), महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 412 के तहत केस दर्ज कर लिया है।