bricks - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : सोने-चांदी की ईंट और गहने, अफसरों ने जमा कर ली थी अकूत संपत्ति; घर के फर्नीचर देख दंग रह गई सीबीआई
नई दिल्ली : झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसरों ने अपनी तैनाती के दौरान अकूत संपत्ति जमा कर ली थी। उनके आलीशान मकान एवं रहन-सहन देख सीबीआई टीम भी दंग रह गई। छापे के दौरान सीबीआई ने 1.60 करोड़ रुपये समेत सोने-चांदी की ईंट एवं जेवरात बरामद किए। घरों में नकदी बिस्तर में छिपाकर रखी गई थी। गद्दे फाड़ने के बाद रकम बरामद हो सकी। भारी मात्रा में मिलनी नकदी को गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं।

सीबीआई टीम सबसे पहले सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अनिल तिवारी के यहां पहुंची। अनिल के यहां महंगे फर्नीचर समेत पूरे घर में लग्जरी वस्तुएं थीं। एक से एक महंगे आइटमों का घर की सजावट में इस्तेमाल हुआ था।  सीबीआई को यहां से कई गोपनीय फाइल भी मिली। टीम इसे अपने साथ ले गई। यहां से नकदी भी बरामद हुई। सीबीआई को बताया गया कि अनिल झांसी में करीब ढाई दशक से तैनात हैं।

जीएसटी से जुड़े सारे विवादित मामले अनिल के सहारे सुलझाए जाते हैं। दो साल पहले उनका आगरा तबादला हो गया था लेकिन, कुछ महीनों बाद वह दोबारा झांसी आ गए। ढाई दशक की तैनाती के दौरान अनिल ने अकूत संपत्ति जमा कर ली। अनिल सिविल लाइंस स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्तरा में पार्टनर समेत जमीन के कारोबार में भी शामिल हैं। जमीन के धंधे में करोड़ों रुपये लगा रखे हैं। वहीं, स्टेशन रोड निवासी अजय शर्मा ने भी अपनी चार साल की तैनाती में अकूत संपत्ति जमा कर ली थी। उसके घर में भी लग्जरी आइटमों की भरमार मिली। उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

डिप्टी कमिश्नर आईआरएस प्रभा भंडारी की छह माह पहले तैनाती हुई थी। हालांकि उन्होंने भी अनिल एवं अजय के हवाले ही पूरा कार्यालय कर दिया था। बताया जाता है कि प्रभा ने कुछ माह पहले ही 68 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। जीएसटी अफसरों के पास से घूस के तौर पर 70 लाख समेत 1.60 करोड़ रुपये बरामद हुए। उनके घर से सोने-चांदी की ईंट एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाए जाने की बात भी उजागर हुई। हालांकि सीबीआई ने अलग-अलग बरामदगी का खुलासा नहीं किया।

दिनभर चली कार्रवाई, दो बार डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंची सीबीआई
सीबीआई टीम मंगलवार से झांसी में डेरा डाले हुई थी लेकिन बुधवार सुबह से उसने आरोपियों के घरों पर छापा मारने की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सुबह करीब दस बजे इलाइट चौराहे पर अचानक से पहुंची तीन गाड़ियों से सीजीएसटी के दो कर्मचारी को घेरकर पकड़ा गया, इसमें एक महिला कर्मचारी शामिल थी। इस कार्रवाई से इलाइट चौराहे पर हलचल मच गई लेकिन सीबीआई अफसरों ने यहां किसी से बात नहीं की। इसके बाद अलग-अलग टीम अनिल तिवारी एवं अजय कुमार शर्मा, नरेश कुमार गुप्ता एवं राजू मंगनानी के घर पहुंची।

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के घर भी सीबीआई टीम पहुंची। सीबीआई टीम के पहुंचने पर वह घर में नहीं थीं। ताला तोड़ने की धमकी देने पर घर खोला गया। इसके बाद देर-शाम को भी सीबीआई टीम दोबारा से अनिल तिवारी एवं डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंची। इसके अलावा सीबीआई टीम ने सेंट्रल जीएसटी ऑफिस के भी चक्कर काटे।

13 दिन पहले सीजीएसटी के छापे के बाद से सर्विलांस पर थे अफसरों के नंबर
झोकनबाग स्थित तेजपाल मंगनानी एवं राजू मंगनानी के जय दुर्गा हार्डवेयर प्रतिष्ठान में टैक्स चोरी की शिकायत पर 18 दिसंबर को सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उस दौरान करोड़ों की चोरी पकड़ी गई थी। केंद्रीय टीम ने कई दस्तावेज बरामद किए थे।  सूत्रों का कहना है कि इस मामले को निपटाने के लिए दो करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। जिस व्यक्ति की शिकायत पर छापा मारा गया था, उसे इसकी भनक मिल गई। उसने इसकी शिकायत कर दी। स्थानीय सेंट्रल जीएसटी टीम इसके पहले भी सीबीआई के रडार पर आ गई।

शिकायत के बाद सीबीआई ने कारोबारी समेत अनिल एवं अजय शर्मा को सर्विलांस पर ले लिया। नरेश ने राजू मंगनानी की मुलाकात अनिल तिवारी से कराई। इसके बाद सीबीआई टीम गुपचुप तरीके से झांसी पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार दोपहर एसपी सिटी कार्यालय के सामने स्थित अनिल के रेस्तरा से उसे एवं अजय को राजू मंगनानी द्वारा 70 लाख रुपये की पहली किस्त देते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी का भी नाम लिया।

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सरपंच की गाड़ी पर अंडों और ईंट-पत्थर से हमला, पेट्रोल से भरे फेंके गए कंडोम...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सरपंच की गाड़ी पर हमले की खबर सामने आई है। चार लोगों ने कथित तौर पर एक सरपंच की एसयूवी का शीशा तोड़ दिया। वाहन के अंदर पेट्रोल से भरे कई कंडोम फेंक दिए। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरपंच नामदेव निकम और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गए। यह हमला गुरुवार रात करीब 10 बजे तुलजापुर का है, जब उनपर हमला किया गया। मेसाई जवालगा के सरपंच निकम उस समय अपनी एसयूवी में बारुल से गांव की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग उनके वाहन के करीब आए और निकम के वाहन के सामने के शीशे पर अंडे फेंकने लगे। समूह ने हथौड़े की तरह काम करने वाले सीमेंट के ब्लॉक से एसयूवी का शीसा (विंडशील्ड) तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वाहन के अंदर पेट्रोल से भरे कंडोम भी फेंके और उसके बाद ज्वलनशील ईंधन छिड़क दिया।

निकम की शिकायत के आधार पर तुलजापुर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया है। निकम ने पुलिस को बताया कि वह पुणे में रहते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार गांव आते हैं। पुलिस ने कहा कि सरपंच ने बताया कि मेसाई जवालगा में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इस महीने की शुरुआत में बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। विपक्ष ने दावा किया है कि राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड हैं।

नागपुर जिले के मौदा तालुका में सीमेंट ब्रिक्स बनाने की फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट... 9 घायल, 1 की मौत!
नागपुर:  नागपुर की सीमेंट ईंटे बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार तड़के तीन बजे नागपुर जिले के मौदा तालुका के जुन्नर गांव का है, जहां एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बताया गया कि इस कंपनी मे करीब 50 कामगार काम करते हैं।

मिली खबर के अनुसार श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी बड़ी सीमेंट ब्रिक्स बनाती है। इसी फैक्ट्री में अचानक आज सुबह विस्फोट हो गया है। इस भयंकर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और 9 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। मृतक का नाम नंदकिशोर करांडे बताया जा रहा है। यह धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री ही ध्वस्त हो चुकी है।

बताया गया कि, श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी में  सीमेंट की ईंटें बनती हैं। इसके एक भट्टे में ‘बॉयलर’ फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस नेृ बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना में कारखाने के पास स्थित 6 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा 3 बकरियां भी मर गईं। घटना के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक कर्मी और उद्योग विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मृतक के परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। पुलिस के अनुसार, घायल श्रमिक जुल्लार, वडोदा और रणमंगली गांवों के थे।