iron - Rokthok Lekhani News

मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज
मुंबई के विक्रोली में मेट्रो निर्माण स्थल का करीब 6×8 फीट का भारी लोहे का बैरिकेड बाइक सवार पर गिर गया। हादसे में 54 वर्षीय वसीम हैदर रिजवी की मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार कंपनी, सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की है। मुंबई के विक्रोली में मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एलबीएस मार्ग पर निर्माण स्थल के पास लगा करीब 6×8 फीट का भारी लोहे का बैरिकेड अचानक बाइक सवार पर गिर गया, जिससे 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पार्कसाइट पुलिस ने ठेकेदार कंपनी, उसके सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बैरिकेड लगाने और निर्माण स्थल की सुरक्षा में लापरवाही हुई थी या नहीं।

घटना विक्रोली के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर आसा-उषा कंपाउंड के पास रोजरी आयोटेक इमारत के सामने हुई। मृतक की पहचान वसीम हैदर रिजवी (54) के रूप में हुई है। वह घाटकोपर पश्चिम के अशोक नगर इलाके में रहते थे और प्लंबर का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, वसीम अपनी होंडा यूनिकॉर्न बाइक से काम के सिलसिले में मुलुंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेट्रो निर्माण स्थल के पास लगाया गया भारी लोहे का बैरिकेड अचानक सड़क पर गिर गया। बाइक सहित वसीम इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद वसीम को तत्काल उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने पार्कसाइट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त अभय सिंह देशमुख के अनुसार, शिकायत के आधार पर मेट्रो निर्माण का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी, उसके सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण स्थल पर बैरिकेड किस तरह लगाया गया था और उसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे या नहीं। हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की दिशा में भी जांच की जा रही है।

मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पहले भी हादसे हो चुके हैं। 14 फरवरी को मुलुंड के एलबीएस रोड पर मेट्रो का पैरापेट स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं 12 सितंबर को वडाला के भक्ति पार्क मेट्रो स्टेशन निर्माण के दौरान लोहे का सामान गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई थी। विक्रोली की ताजा घटना के बाद मेट्रो निर्माण स्थलों पर राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठे हैं।

मुंबई: 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका, लोहे की रॉड से किया वार...मासूम से पिता के झगड़े का लिया बदला
मुंबई: मुंबई से सटे वसई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां दो बड़ों की लड़ाई में 4 साल के बच्चे को निशाना बनाया गया। वसई के रहने वाले एक शख्स ने बदले की भावना से 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका और उस पर लोहे की रॉड से भी वार किया। इस शख्स की लड़ाई बच्चे के पिता से हुई थी और इस लड़ाई का शिकार 4 साल का बच्चा बना।

4 साल के बच्चे की हालत गंभीर
मुंबई में यह क्रूर घटना एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि विग्नेश नाम का लड़का - जिसने पीली टी-शर्ट पहनी हुई है, वो रोड पर खड़ी ऑटो-रिक्शा में बैठा है और दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा है।
आरोपी संदीप पवार, जिसकी बच्चे के पिता से किसी छोटी सी बात पर लड़ाई हुई थी, विग्नेश के पास जाता है और उसके पैर पकड़कर उसे गाड़ी से बाहर खींच लेता है।

आरोपी संदीप पवार ने पहले बच्चे को जमीन पर पटका, फिर दौड़कर बिल्डिंग के अंदर गया और उसका सिर एक लोहे की रॉड पर दे मारा और फिर दोबारा बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत मीरा रोड के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मुंबई : भजन गायक ने 5 साल तक नाबालिग का किया रेप, विरोध करने पर गर्म लोहे से दागा
मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारनेर तालुका के एक गांव में वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष और कीर्तनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान यशवंत एकनाथ थोरात उर्फ अण्णासाहेब गुंजाल महाराज के तौर पर हुई है, जो श्री दुर्गादेवी वारकरी शिक्षण संस्था का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पारनेर पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे अहिल्यानगर जिले में भारी आक्रोश फैल गया है।

घर में अकेली होने पर करता था दरिंदगी
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़की जब आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से आरोपी उस पर बुरी नजर रखने लगा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पीड़ित परिवार के साथ करीबी संबंध हैं। पीड़िता का भाई आरोपी की वारकरी शिक्षण संस्था में सचिव के रूप में काम करता था। इसी रिश्ते और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने 2021 से लड़की का यौन शोषण शुरू किया।

आरोप है कि जब भी लड़की घर में अकेली होती, आरोपी जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पीड़िता को अपने घर भी बुलाता था और दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वह लड़की को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अक्सर कहता था, “मैंने दो हाफ मर्डर किए हैं, अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता और भाई को मार डालूंगा।”

गरम लोहे से दागा, फिर किया रेप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 10 मार्च को आरोपी ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया। जब उसने आने से मना किया तो आरोपी ने उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डर के मारे जब पीड़िता वहां पहुंची, तो आरोपी उसे कमरे में ले गया और डंडे व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद रसोई गैस पर लोहे की पक्कड़ गर्म कर उसके शरीर को जगह-जगह दागा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस क्रूरता की वजह से पीड़िता का चलना भी दूभर हो गया था। आरोपी ने उसे किसी को कुछ बताने पर जिंदा जला देने की धमकी भी दी।

मुंबई : निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से लोहे की छड़ गिरने से 30 वर्षीय ट्रक हेल्पर की दर्दनाक मौत
मुंबई : मरोल स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से लोहे की छड़ गिरने से एक 30 वर्षीय ट्रक हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर आनंद पगारे उर्फ ​​बाला (30) के रूप में हुई है। सामग्री वितरण के दौरान दुर्घटना एमआईडीसी पुलिस के अनुसार, निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था और परियोजना के लिए नासिक से सीमेंट के ब्लॉक लाए गए थे।

ट्रक चालक अनिल कचरू कोकणे और उसका हेल्पर अमर पगारे सामग्री पहुँचाने आए थे। सुबह करीब 11 बजे, जब कोकणे ट्रक के अंदर आराम कर रहे थे, तभी सामान उतारने के दौरान अमर नीचे उतर गए। अचानक, सातवीं मंजिल से एक लोहे की छड़ सीधे उनके सिर पर गिरी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मजदूरों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।