sites - Rokthok Lekhani News

मुंबई में कचरा फेंकने वाली जगहों पर बने 'सीसीटीवी निगरानी बूथ'
मुंबई : जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस आरती साठे की बेंच ने फैसले में शहर को साफ सुथरा रखने में प्रशासन के साथ साथ यहां के नागरिकों को भी उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाई है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के अनुशासन के बिना सड़कों और फुटपाथ को साफ सुथरा रख पाना संभव नहीं है। बीएमसी कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि हर वार्ड की सड़कों, गलियों, फुटपाथों और सार्वजनिक उपयोग की अन्य जगहों पर कूड़ा-कचरा न हो। सभी वार्डों में कूड़े को व्यवस्थित ढंग से जमा करने और उसे उठाने की व्यवस्था तुरंत लागू हो।

फैसले की महत्वपूर्ण बातें

देश के इतने महत्वपूर्ण शहर के निवासियों द्वारा सार्वजनिक जगहों पर गैर जिम्मेदाराना ढंग से कचरा फेकना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

खतरनाक कचरे को कहीं पर भी फेकने से होने वाले बूरे प्रभाव के बारे में नागरिकों को शिक्षित और जागरूक किया जाए।

कचरा फेकने में लापरवाही दिखाने वाले लोगों के खिलाफ वॉर्ड अधिकारी ही नहीं नगसेवक भी सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

नियमित रूप से सफाई और निगरानी की व्यवस्था हो।

सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगे।

सभी कैमरे हमेशा सक्रिय रहें, इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

अनियंत्रित तरीके से कचरा फेंकने और अवैध डंपिंग पर रोक लगे।

डंपिंग ग्राउंड की वजह से आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान न हो।

नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था हो।

अवैध डंपिंग पर तुरंत कार्रवाई हो

झुग्गी क्षेत्रों के आसपास CCTV कैमरे लगाने और निगरानी बढ़े

प्लास्टिक समुद्र में न पहुंचे इसका भी ध्यान रखा जाए। यह ड्रेनेज ब्लॉक करता है और समुद्री जीवों को नुकसान पहुंचता है।

मुंबई : वायु प्रदूषण नियमों के उल्लंघन को लेकर 1,073 निर्माण स्थलों को काम रोकने के नोटिस जारी किए
मुंबई : अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक, बीएमसी ने पूरे मुंबई में कुल 1073 कंस्ट्रक्शन साइट्स को 'काम रोकने का नोटिस' जारी किया है, जो वायु प्रदूषण कम करने के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें प्राइवेट कंस्ट्रक्शन साइट्स, म्युनिसिपल कंस्ट्रक्शन साइट्स और दूसरी डेवलपमेंट अथॉरिटीज़ शामिल हैं। कुल जारी किए गए 'काम रोकने के नोटिस' में से, नियमों का पालन करने के बाद सिर्फ़ 117 नोटिस वापस लिए गए हैं।

वार्ड-वार ब्योरा 24 वार्डों में जारी किए गए कुल 'काम रोकने के नोटिस' में से, सबसे ज़्यादा 131 नोटिस 'N' वार्ड (घाटकोपर, विक्रोली) में दिए गए हैं; इसके बाद 125 नोटिस 'पी-उत्तर' (मलाड) में और 106 नोटिस 'S' वार्ड (कांजुरमार्ग, भांडुप) में दिए गए हैं। कुछ दूसरे वार्ड जहाँ तुलनात्मक रूप से ज़्यादा संख्या में 'काम रोकने के नोटिस' जारी किए गए हैं, उनमें 'के-वेस्ट' (अंधेरी, जोगेश्वरी, विले पार्ले पश्चिम) में 84, 'एच-पश्चिम' (बांद्रा, खार, सांताक्रूज़ पश्चिम) में 83 और 'आर-सेंट्रल' (बोरीवली) में 64 नोटिस शामिल हैं।

जिन वार्डों में सबसे कम 'काम रोकने के नोटिस' जारी किए गए हैं, उनमें 'एफ-उत्तर' (सायन, माटुंगा) में दो, 'ई' वार्ड (बायकुला) तीन, एल' वार्ड (कुर्ला) सात और ए वार्ड (फोर्ट, कोलाबा) में नौ नोटिस शामिल हैं। इस बीच, इन्हीं चार महीनों की अवधि में, BMC की टीम ने साइट का दौरा करते समय कुल 2119 'कारण बताओ नोटिस' जारी किए।

मुंबई : बिगड़ती आबोहवा; 53 निर्माण स्थलों पर काम रोकने का नोटिस
मुंबई : बिगड़ती आबोहवा की गाज शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर गिरना शुरू हो गई है। बंबई उच्च न्यायालय ने प्रदूषण से निपटने के लिए एक स्वतंत्र पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, ताकि निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं। मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मद्देनजर बीएमसी पहले ही 53 निर्माण स्थलों पर काम रोकने के नोटिस जारी कर चुकी है।

स्वतंत्र समिति का हुआ गठन
मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अनखड की पीठ ने एक स्वतंत्र पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। मुंबई में बिगड़ते एक्यूआई पर चिंता जताने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने बीएमसी और एमपीसीबी को निर्देश दिया कि वे पिछले साल उठाए गए कदमों के बारे में 15 दिसंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करें। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 2023 से हर साल बिगड़ रहा है। इस पर मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने कहा कि इस समस्या से निपटने में कुछ समय लगेगा। दिल्ली 15 साल से ज्यादा समय से संघर्ष कर रही है।

निर्माण स्थलों की सख्त निगरानी का आदेश
पीठ ने कहा है कि निर्माण स्थलों पर विशेष दस्तों के दौरे, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सेंसर आधारित वायु प्रदूषण मॉनिटर लगाने के रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए। अदालत द्वारा सहायता के लिए नियुक्त वरिष्ठ वकील डेरियस खंबाटा ने कहा कि निर्माण स्थलों के लिए अदालत द्वारा 2024 में निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाना, सेंसर-आधारित वायु प्रदूषण मॉनिटर लगाना और पानी का छिड़काव शामिल है। बीएमसी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मिलिंद साठे ने कहा कि विशेष दस्ते हैं जो निर्माण स्थलों पर आकस्मिक जांच करते हैं।

53 निर्माण स्थलों पर काम रोकने का नोटिस
अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी ने चेतावनी दी कि यदि एक्यूआई सेंसर चालू नहीं पाए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी ने वायु प्रदूषण को कम करने के कई कदम उठाएं है, जिनमें बेकरी और श्मशान में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को अनिवार्य करना, इलेक्ट्रिक बसें शुरू करना, निर्माण मलबे का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करना और सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने वाली मशीनों का उपयोग शामिल है। 26 नवंबर तक 53 निर्माण स्थलों को प्रदूषण फैलाने के लिए काम रोकने के नोटिस जारी किए गए हैं।

मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार
मुंबई : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे।

डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद शकील (दिलशाद कालोनी, सीलमपुर), मोहम्मद शफीक (कानपुर), शम्शुल हसन (नंद नगरी) और दिलशाद (कानपुर) है। एसीपी सुनील श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम लंबे समय से मोबाइल चोरी व झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी, खासतौर पर उन गिरोहों की जो चोरी के मोबाइल फोन नेपाल में बेचते थे।

उसी दौरान पता चला कि एक सक्रिय गिरोह धार्मिक उत्सवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना रहा है। हाल ही में इस गिरोह ने महाराष्ट्र के लाल बाग के राजा के जुलूस में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिन्हें नेपाल भेजा जाना था। गिरोह का मुखिया मोहम्मद शकील अपने साथियों के साथ ईद व गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई गया था। सूचना मिली कि वह ट्रेन से दिल्ली लौटेगा।

टीम ने मोबाइल नंबरों के लोकेशन का मैपिंग करते हुए पाया कि हरिद्वार एक्सप्रेस जो रात 2:30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचती है, संदिग्धों की लोकेशन से मेल खा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीम को भेजा गया। टीम ने मथुरा से ट्रेन में सवार होकर संदिग्धों पर निगरानी रखी। रेलवे स्टाफ की मदद से यात्रियों की सूची की जांच की गई और संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहम्मद शकील, गिरोह का सरगना है। वह करीब 14 वर्षों से मोबाइल चोरी का अपराध कर रहा है। वह दिल्ली में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह पहले कटरा, अजमेर, प्रयागराज और दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। चोरी किए गए मोबाइल को रुप्रिया, बहराइच (यूपी) ले जाया जाता था और फिर वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। मोहम्मद शफीक, शकील का बचपन का दोस्त। वह पहले जूता फैक्ट्री में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गिरोह में शामिल हो गया।

यह भी पहले अजमेर, उन्नाव और कानपुर में गिरफ्तार हो चुका है। शम्शुल हसन, पहले वेल्डर और बाद में आटो चालक के रूप में काम किया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एक वर्ष पहले वह भी शकील के संपर्क में आया और गिरोह से जुड़ गया। दिलशाद पहले लेदर इंडस्ट्री में कार्यरत था। चाकू, शराब और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले कानपुर और मंडोली में गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चार सितंबर को ये सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बांद्रा, मुंबई गए थे। छह व सात सितंबर को इन्होंने जुहू चौपाट्टी और लाल बाग के राजा की शोभायात्रा में बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी की। चोरी के मोबाइल शकील और दिलशाद के पास थे।