Raunak - Rokthok Lekhani News

मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर अपनी पत्नी और अपने साथ बर्बरता का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की और मारपीट में उनकी पत्नी की पसली फ्रैक्चर हुई है. रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और घटना के कुछ फुटेज शेयर करते हुए बताया कि यह मामला 22 जुलाई 2026 का है. उनके मुताबिक, जब वह और उनकी पत्नी हिरासत में लिए जा रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी के बारे में पुलिस से सवाल कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भी जबरन हिरासत में ले लिया.

इंस्टाग्राम हैंडल पर रौनक ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी की पसली प्रदर्शन के दौरान फैक्चर हो गई है और यह चोट एक पुलिसवाले की वजह से आई है. 22 जुलाई 2026 को जब शिवाजी पार्क में पुलिस लोगों को उठा रही थी, तब मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया. आपने पुलिस वैन में हम दोनों की तस्वीरें देखी होंगी. पुलिस ने हमें पूरी ताकत से वैन के अंदर ठूंसा था, जिससे मेरी गर्दन में मोच आ गई और मेरी पत्नी के पसलियों में तेज दर्द होने लगा.’

कॉमेडियन रौनक ने सुनाई आपबीती
रौनक ने आगे बताया, ‘हमने शुरुआत में इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया, क्योंकि सच कहूं तो पुलिस की बर्बरता के सामने बाकी लोगों ने जो झेला था, उसके आगे हमें लगा कि चलो ठीक है, जो हुआ सो हुआ. अगले दिन हम दिल्ली चले गए. जब पत्नी वापस आईं तो दर्द बिल्कुल कम नहीं हो रहा था. फिर हम डॉक्टर के पास गए, जिन्होंने एक्स-रे कराने की सलाह दी और तब जाकर पता चला कि उनकी पसली में फ्रैक्चर है.’

CBI ने नीट पेपर लीक मामले में सॉल्वर रौनक को लिया रिमांड पर... मुंबई से हुआ था गिरफ्तार
मुंबई : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक और सफलता हाथ लगी है. मामले की जांच में जुटी टीम ने बीते शनिवार को सॉल्वर गैंग के सदस्य रौनक को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार (29 जुलाई) को उसे पटना लाया गया और सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया. सीबीआई की टीम ने उसके रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को रौनक की दो अगस्त तक की रिमांड दे दी है.

शक है कि 5 मई को हुई नीट परीक्षा से एक दिन पहले 4 मई को रौनक हजारीबाग पेपर सॉल्व करने गया था. इससे पहले 18 जुलाई को इस मामले में सीबीआई ने पटना से एमबीबीएस के चार छात्रों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद इनके हॉस्टल के कमरों को भी सील कर दिया गया.

सूत्र के मुताबिक उन्हीं की निशानदेही पर रौनक की गिरफ्तारी हुई है. उम्मीद है कि रौनक से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इसके अलावा रिम्स की एक छात्रा सुरभि कुमारी को भी टीम ने गिरफ्तार किया था. इस छात्रा पर भी 5 मई को हजारीबाग में पेपर सॉल्व करने के लिए मौजूद होने का आरोप है. इन सभी से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें कई खुलासे हुए हैं. पूछताछ में ही ये खुलासा हुआ कि पटना एम्स के इन छात्रों को 5 मई को आयोजित परीक्षा से पहले लीक हुए पेपर को सॉल्व करने के लिए पटना के एक होटल में ले जाया गया था.

अब इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है, जिससे सीबीआई दो अगस्त तक पूछताछ करेगी. बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की है. इस साल पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे.