warned - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मनोज जरांगे ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- मुंबई में प्रदर्शन किया तो न ट्रेन चलेगी और ना उड़ेंगे प्लेन
मुंबई: मराठा समुदाय को धमकाने का आरोप लगाकर महाराष्ट्र सरकार को गंभीर नतीजों की चेतावनी देते हुए, मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि यदि वह मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय करते हैं, तो 80 से 90 लाख युवा उनके साथ जुड़ेंगे और न तो हवाई जहाज उड़ने देंगे और न ही ट्रेनें चलने देंगे। हालांकि, जरांगे ने ये भी कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को उनका हक दे देती है, तो उन्हें मुंबई में प्रदर्शन करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे जरांगे
बता दें कि मनोज जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में आने वाले 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है और महाराष्ट्र सरकार के पुनर्विचार की अपील को ठुकरा दिया है। इसके साथ ही, जरांगे ने अपनी मांगों को लागू करने के लिए समयसीमा 28 अगस्त की तय की है।

क्या है मनोज जरांगे का आरोप?
मनोज जरांगे ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार, मराठा समुदाय के योग्य सदस्यों को जारी किए जाने वाले कुनबी जाति प्रमाण-पत्रों की संख्या कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने डिमांड की कि पहले पहचाने गए 58 लाख रिकॉर्ड के आधार पर सर्टिफिकेट जारी किए जाएं।

जरांगे ने दी ट्रेन की पटरी उखाड़ने की धमकी
वहीं, मुंबई पुलिस के पब्लिक रैली पर रोक लगाने वाले कथित आदेश के बारे में पूछे जाने पर मनोज जरांगे ने कहा, "अगर मराठा समुदाय के लोग मुंबई में इकट्ठा होने का निर्णय करेंगे, तो वे रेलवे ट्रैक उखाड़ देंगे और विमानों की उड़ान रोक देंगे। सरकार को मनमाना व्यवहार नहीं करना चाहिए।"

अपनी पसंद की जगह पर करेंगे प्रदर्शन- जरांगे
जरांगे ने ये भी कहा कि यदि मराठा समुदाय के लोग मुंबई जाने का निर्णय करते हैं, तो वे अपनी पसंद की जगहों पर प्रोटेस्ट करेंगे, जैसे कि आजाद मैदान, शिवाजी पार्क या 'वर्षा' यानी मुख्यमंत्री का सरकारी आवास के बाहर। इससे पहले, मनोज जरांगे ने चेतावनी दी थी कि अगर मराठा आरक्षण पर विश्वासघात हुआ तो चुनावों में उन्हें धूल चटा देंगे। आरक्षण के लिए उनका संघर्ष महाराष्ट्र भर के मराठों के लिए है।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी; ऐसी सजा देंगे दुनिया देखेगी...
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी दी है। शाह ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के जिम्मेदारों को दी गई सजा से दुनिया भर में एक कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सजा से स्पष्ट होगा कि भारत में इस तरह के हमले दोबारा नहीं होने चाहिए। उन्होंने सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। यह सरकार के नेतृत्व के टॉप लेवल पर दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई दुनिया को संदेश
अमित शाह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई दुनिया को दिखाएगी कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संदेश स्पष्ट होगा - जो कोई भी हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे कठोरतम परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरी तरह साकार किया जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
केंद्रीयगृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता तथा ग्रामीण सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शाह ने इस मौके पर शिक्षा और रक्षा तैयारियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया। उन्होंने कहा किगुजरात में नवनिर्मित मोतीभाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

महाराष्ट्र : 1 जुलाई से नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें और ट्रक... ऑपरेटरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में प्राइवेट बस और ट्रक ऑपरेटरों समेत ‘ट्रांसपोर्टरों’ ने ई-चालान के माध्यम से जुर्माना वसूलने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। अन्य मुद्दों में बुनियादी ढांचे की कमियों और यातायात नियमों का समाधान न होना शामिल है। एक बयान में कहा गया कि सभी ट्रांसपोर्टर ‘वहतुकदार बचाओ क्रुति समिति’ के बैनर तले एकजुट हुए हैं और उन्होंने अगले महीने से हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा 16 जून से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना भी चल रहा है।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत द्वारा गुरुवार को पुलिस और परिवहन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाने के आश्वासन के बाद कार्यसमिति ने अपना अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। बस ऑपरेटरों के एक संगठन मुंबई बस मालक संगठन (एमबीएमएस) ने दावा किया कि महाराष्ट्र भर के कई परिवहन संघों ने हड़ताल को समर्थन दिया है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं और चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो यात्री सेवाओं और माल परिवहन, दोनों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

एमबीएमएस ने कहा, “अगर सरकार 30 जून के बाद भी हमारी लंबित शिकायतों को नजरअंदाज करती है, तो महाराष्ट्र भर के विभिन्न यात्री परिवहन संगठनों ने सर्वसम्मति से 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन ‘सभी वाहनों की चाबी बंद’ विरोध प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है।”

पुणे के ट्रांसपोर्टर के नेता बाबा शिंदे ने कहा कि मांगों में ई-चालान जुर्माना की जबरन वसूली बंद करना, मौजूदा दंड माफ करना, भारी वाहनों के लिए अनिवार्य क्लीनर नियम को रद्द करना और महानगरों में प्रवेश निषेध समय पर पुनर्विचार करना शामिल है। बयान में कहा गया है कि उन्हें निजी बस संचालकों और यात्री परिवहन और अंतरराज्यीय बस सेवाओं के सभी क्षेत्रों से भारी समर्थन मिला है।

मुंबई: अज्ञात व्यक्ति ने न सिर्फ स्कूलों को, बल्कि पूरे मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की चेतावनी दी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से सनसनी फैल गई है। इस बार निशाने पर हैं शहर के दो प्रमुख स्कूल — देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समता नगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल, जिन्हें धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल में अज्ञात व्यक्ति ने न सिर्फ स्कूलों को, बल्कि पूरे मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मामलों में संबंधित देवनार और समतानगर पुलिस थानों में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस का कहना है, “जांच जारी है और मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।”

यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई को लगातार बम धमाकों की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल मिला था। सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया और बम स्क्वॉड ने इलाके की गहन जांच की, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इससे पहले 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था। कॉल में दावा किया गया कि होटल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही वाकोला पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और होटल की बारीकी से तलाशी ली गई। वहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

लगातार आ रही इस तरह की धमकियों ने अभिभावकों, स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसरों की जांच और निगरानी बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें लेकिन सतर्क रहें। साथ ही, कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। बार-बार मिल रही बम धमकियों ने यह साफ कर दिया है कि कुछ असामाजिक तत्व मुंबई के शांत वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों की जागरूकता ही ऐसे मंसूबों को नाकाम कर सकती है।